लोहरदगा के गुरियाटोली में अंधविश्वास की पराकाष्ठा का एक मामला देखने को मिला...ग्रामीणों ने डायन बताकर एक दम्पति की हत्या कर दी...इतना ही नहीं जब पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पुलिस को भी खदेड़ दिया... गुरियाटोली...झारखंड का एक छोटा सा गांव...यहां ग्रामीणों ने एक महिला पर डायन का आरोप लगाकर पति समेत पति की भी हत्या कर दी...हत्या के पहले गांव की चौपाल पर बैठक हुई...बैठक में ग्रामीणों ने दम्पति की हत्या कर देने की मंशा जताई...तो पंचों ने भी उन्हें अपने मन की करने से नहीं रोका... 60 वर्षीय ठकरु उरांव और उनकी 55 वर्षीय पत्नी तेतरी अंधिविश्वास की भेंट चढ़ा दिये गये...इतना ही नहीं लाश को ठिकाने भी लगा दिया गया...पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो उन्हें भी खदेड़कर भगा दिया गया...लेकिन पुलिस का कहना की जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई जरुर की जाएगी... अब इसे हैवानगी की हद कहें...या अंधविश्वास की पराकाष्ठा...लेकिन इतना तो जरुर है कि इस तरह के मामलों से ये पक्का हो जाता है कि साइंस कितनी ही तरक्की क्यों ना कर लें...लेकिन समाज को आज भी जागरपक होने की जरुरत है....