नई दिल्ली, 09 मार्च। “सदन चलाने में डेढ़ करोड़ प्रति घंटा खर्च होता है । एक-एक मिनट का ढाई लाख रुपया खर्च होता है। एक दिन में 9 करोड़ खर्च होता है।
लोकसभा में अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल ने LokSabha की कार्यवाही में बाधा डाल रहे विपक्षी सदस्यों को समझाया, लेकिन व्यवधान जारी रहने के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद टीवी ने आज एक्स पर एक पोस्ट में जगदंबिका पाल द्वारा सदन में कही गयी नसीहत को पोस्ट किया।
पीठासीन जगदंबिका पाल ने कहा “आपका गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार एक दिन का 9 करोड़ बर्बाद कर रहा है. ये जनता का पैसा है।
आप क्या चाहते हैं? आप चर्चा भी नहीं कर रहे और चाहते हैं कि स्पीकर यहां आएं भी नहीं…आप इसे राजनीतिक एजेंडा बनाना चाहते हैं।
वे (स्पीकर) यहां के कस्टोडियन हैं। आप ने माननीय स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया। वो प्रस्ताव आज मंजूर हुआ है। जिस सांसद ने प्रस्ताव पेश किया है, उसे बोलने की अनुमति दे रहा हूं। लेकिन, आप सदन नहीं चलने देना चाहते हैं। देश देख रहा है कि सरकार सदन चलाना चाहती है, आप नहीं चलाना चाहते। ये गैर-जिम्मेदाराना आचरण है, अपरिपक्व व्यवहार है। “
Follow @JansamacharNews



