गुवाहाटी, 01 जनवरी । प्रथम एनडीआरएफ ने असम के शोणितपुर जिले के कामेंग नदी में बीते 21 दिसंबर को डूबे हुए व्यक्ति के शव को ढूंढ निकाला। मृतक की पहचान मुंबई के मोहम्द मोईन अहमद लतीफ (36,) के रूप में की गई है।
घटना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में टिप्पी के पास कामेंग नदी में एक वृत्तचित्र की शूटिंग करते हुए ट्रेवेल एक्सपी चैनल के एंकर मोइन अहमद लतीफ डूब गए थे।
सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम 29 रेस्कूयर्स की टीम, जिसमें 3 गोताखोर, बचाव नौकाओं और अन्य राहत उपकरणों के सहित घटना स्थल के लिए रवाना हुई। टीम 22 से 31 दिसंबर तक विपरीत मौसम में निरंतर तलाशी अभियान जारी रखा। अंतत: डूबे हुए व्यक्ति के शव को बीते कल 31 दिसंबर को ढूंढ निकाला।
बाद में शव को अरुणाचल के भालुकपोंग पुलिस स्टेशन को एनडीआरएफ ने सौंप दिया। प्रथम एनडीआरएफ के काम की स्थानीय लोग एवं जिला अधिकारियों के द्वारा सराहना की गई है।(हि.स.)
Follow @JansamacharNews


