नागपुर के तैलंगखेड़ी इलाके में स्थित पांच सौ साल से भी अधिक प्राचीन श्री कल्याणेश्वर शिव मंदिर। ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ केशव बलिराम हेडगेवार किशोरावस्था में इसी मंदिर में आकर साधना करते थे और किशोर साथियों के साथ भारत की आजादी के उपााय सोचते थे।



