शिमला, 3 जनवरीः शिमला जिले की बहुचर्चित ग्राम पंचायत कलजार-मतियाना में आज
पंचायती राज संस्थानों के दूसरे चरण के मतदान में कुमारी सुमित्रा चन्देल
प्रधान पद पर काबिज हुई है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्धंदी को 106 मतों की
करारी मात दी।
गौर हो कि सुमित्रा चन्देल ने 30 वर्षों तक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
विभाग में रहते हुए समाज के पिछड़े एवं गरीब लोगों की सेवा की है। उनकी इसी
सेवा भावना को देखते हुए क्षेत्र के लोगों ने उन्हें प्रधान पद का चुनाव लड़ने
कोे विवश किया और अन्ततः उन्हें भारी मतों से विजय भी दिलाई।
उनका कहना है कि क्षेत्र के लोगों की सेवा तथा उनकी अपेक्षाओं पर खरा
उतरने के लिये वह दिन-रात प्रयास करेंगी और इनके अनुभव का लाभ निश्चित तौर पर
क्षेत्र की जनता को मिलेगा।
Like this:
Like Loading...
Related