नई दिल्ली, 7 जून 2025: भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या अब 5755 हो गई है। केरल और गुजरात सबसे आगे हैं जहाँ केरल में 1806 और गुजरात में 717 मामले सामने आए हैं।
COVID-19 संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें से दो मौतें केरल से, जबकि पंजाब और कर्नाटक में एक-एक मौत हुई।
कोरोना से आज 4 लोगों की मौत हुई है। केरल ,मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में आज एक-एक मौत हुई है।
राजस्थान में भी शुक्रवार के बाद 4 मामले सामने आए हैं और इसप्रकार राजस्थान में कोरोना के संक्रमित कुल 108 मामले हो चुके हैं।
भारत में आज कोविड-19 के नवीनतम अपडेट इस प्रकार हैं:
देश में पिछले 24 घंटों में 760 नए मामले सामने आए हैं।
आंकड़ों के अनुसार, इस साल जनवरी से अब तक देश में कोविड-19 से 59 मौतें हो चुकी हैं।
Follow @JansamacharNews



