Footover bridge_Modi t

मोदी ने फुट ओवरब्रिज दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में फुट ओवरब्रिज footover bridge  दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मुंबई में फुटओवर ब्रिज footover bridge  हादसे में लोगों की जान जाने से बेहद आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्‍त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के जल्‍द से जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना करता हूं।

महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडण‍वीस ने बीएमसी कमिश्‍नर और मुंबई पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे रेल मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मिलकर राहत कार्य तेजी से करें और लोगों को राहत पहुंचाएं।