Coconut

नारियल उत्पादन में भारत अग्रणी देश बन गया

भारत अब नारियल उत्पादन में अग्रणी देश बन गया है। कुछ साल पहले तक मलेशिया, इंडोनेशिया एवं श्रीलंका देशों से नारियल  तेल मंगाता था किन्तु अब उन्हीं देशों को निर्यात कर रहा है।

इसके साथ ही भारत पहली बार अमेरिका और यूरोपीय देशों को बड़ी संख्‍या में शुष्क नारियल का निर्यात कर रहा है।

देश ने वर्ष 2014-18 के बीच नारियल की खेती में अभूतपूर्व प्रगति की है, और अब यह नारियल के उत्पादन और उत्पादकता में विश्व में अग्रणी देश बन गया है।

उल्लेखनीय है कि नये क्षेत्रों में नारियल खेती का फैलाव हुआ है। वर्ष 2014-18 तक विभिन्न राज्यों में नारियल खेती के अधीन 13117 हेक्टेयर का नया क्षेत्र लाया गया, जो वर्ष 2010-14 तक कुल 9561 हेक्टेयर था।

कौशल विकास कार्यक्रम ‘फ्रेंड्स ऑफ कोकोनट ट्री’ के अंतर्गत 33228 बेरोजगार युवकों को प्रशिक्षण दिलाया गया, जबकि वर्ष 2004-14 तक यह संख्‍या 27770 थी।