Ahmedabad Air India plane crash, relief work underway

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान दुर्घटना, राहत कार्य जारी

अहमदाबाद, 12 जून, 2025 — अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भर रहे एयर इंडिया के एक विमान का भीषण हादसा हो गया। उड़ान भरने के महज दो मिनट के भीतर विमान शहर के मेघाणी नगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, दोपहर 1:38 बजे टेक-ऑफ के दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे पार करते समय एक पेड़ से टकरा गया। इससे विमान का संतुलन बिगड़ा और वह नज़दीकी इमारत से टकरा गया, जिसके चलते बड़ा हादसा हो गया।

विमान में कुल 242 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद कई लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि हताहतों की संख्या की पुष्टि अब तक नहीं हो सकी है। राहत और बचाव कार्य के लिए बीएसएफ की विशेष टुकड़ी और दमकल की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तकनीकी त्रुटि और रनवे से जुड़ी स्थितियों को ध्यान में रखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी एक उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय ने स्थिति पर नज़र रखते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल ने अहमदाबाद में एयर इंडिया के यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण घायल यात्रियों के तत्काल बचाव और राहत अभियान के साथ-साथ युद्ध के आधार पर तुरंत उपचार के निर्देश दिए…
मुख्यमंत्री जी को इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य सचिव पंकजभाई जोशी एवं संबंधित वरिष्ठ सचिवों से फोन पर संपर्क कर घायल यात्रियों को त्वरित उपचार हेतु पहुचाया एवं ग्रीन कॉरिडोर की सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए अस्पताल में इलाज की व्यवस्था…
केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह ने मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल से भी बातचीत की और इस विमान दुर्घटना में बचाव-राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ टीमों और केंद्र सरकार की पूरी मदद का आश्वासन दिया…

चश्मदीदों की ज़ुबानी
रवि पटेल, स्थानीय निवासी : “हमने ज़ोरदार धमाका सुना, फिर काला धुआं आसमान में छा गया। लोग घबराकर बाहर भागे। कुछ यात्री खिड़कियों से इशारे कर रहे थे।”

डॉ. कीर्ति मेहता, सिविल अस्पताल, अहमदाबाद : “हमारे पास अब तक 23 घायलों को लाया गया है, जिनमें से 5 की हालत गंभीर है। सभी को त्वरित प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।”

अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसा :
📍 स्थान: मेघाणी नगर, अहमदाबाद
🕐 समय: दोपहर 1:38 बजे टेक-ऑफ | 1:40 बजे दुर्घटना
✈️ विमान: एयर इंडिया, उड़ान संख्या AI-147
👥 यात्री संख्या: कुल 242 सवार
🚑 स्थिति: कई घायल, मृतकों की संख्या की पुष्टि शेष
🛡️ राहत कार्य: BSF, फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन मौके पर

टाइमलाइन :
1:38 PM — विमान टेक-ऑफ
1:39 PM — पिछले हिस्से की टक्कर
1:40 PM — इमारत से टकराकर दुर्घटना
1:42 PM — दमकल और BSF की टीम रवाना

अहमदाबाद सिविल अस्पताल : दो फोन नंबर
अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल ट्रॉमा (आपातकालीन) केंद्र में निम्नलिखित प्रकार से संपर्क करने के लिए दो फोन नंबरों की घोषणा की है …
6357373831
6357373841