All closed airports opened for flights

बंद किये गए सभी हवाई अड्डे उड़ानों के लिये खुले

नई दिल्ली, 12 मई। नागरिक विमान परिचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद 32 हवाई अड्डों को अब सामान्य नागरिक उड़ान संचालन के लिए खोल दिया गया है। ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं। ये 15 मई 2025 की सुबह 05ः29 बजे तक बंद किये गये थे।

सरकार ने एक विज्ञप्ति में यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरलाइन्स से सीधे उड़ान की स्थिति की जानकारी प्राप्त करें और नियमित अपडेट के लिए एयरलाइन्स की वेबसाइट देखें।