Author Archives: Admin

Writer, journalist, and documentary filmmaker. 14 books have been published in Hindi as of 2022. Active in the field of writing since 1965. Writing, directing documentaries for TV since 1980. Produced some telefilms and many TV series and serials. Born in 1943 at Nathdwara, near Udaipur, in Rajasthan.

Fatehgarh Sahib Lok Sabha seat won by Congress's Amar Singh

फतेहगढ़ साहिब लोकसभा सीट कांग्रेस के अमर सिंह ने जीती

नई दिल्ली, 04 जून। फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) लोकसभा सीट कांग्रेस के अमर सिंह ने जीत ली है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जी.पी.को 34202 वोटों से हरा दिया है। अमर सिंह को 332591 वोट मिले जबकि गुरप्रीत सिंह को 298389 से ही संतोष करना पड़ा। इस सीट…

NOTA created a new record in the Lok Sabha election results

NOTA ने लोकसभा चुनाव नतीजों में बनाया नया रिकॉर्ड

अब तक देश में सबसे ज्यादा NOTA का रिकॉर्ड बिहार के गोपालगंज के नाम है। 2019 के चुनाव में NOTA में 51,660 वोट पड़े थे। इंदौर में 13 मई को हुए मतदान में कुल 25 लाख 27 हजार वोटरों में से 61.75% लोगों ने वोट किया था। इस सीट पर कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। अमेठी की सीट जहाँ से स्मृति ईरानी मैदान में हैं वहां 3 बजे तक 7130 मतदाता नोटा का बटन दबा चुके हैं।

BJP's Manju Sharma and Congress's Charanjit Singh Channi won the election

भाजपा की मंजू शर्मा और कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी चुनाव जीते

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए निर्वाचन आयोग ने बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा को जयपुर सीट से विजयी घोषित कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 331767 वोटों से हराया। मंजू शर्मा को कुल 886850 वोट मिले। इस सीट पर 10428 मतदाताओं ने नोटा को वोट दिया।

Doordarshan to telecast T20 World Cup matches

दूरदर्शन टी20 विश्व कप मैचों का प्रसारण करेगा

उल्लेखनीय है कि दूरदर्शन ने डीडी स्पोर्ट्स पर अपना कंटेंट दिखाने के लिए एनबीए और पीजीटीए जैसी अग्रणी वैश्विक खेल संस्थाओं के साथ समझौता किया है। एनबीए की लोकप्रिय ई-स्पोर्ट्स प्रॉपर्टी एनबीए 2के लीग के मैच डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर प्रसारित किए जाते हैं।

Bengaluru city breaks 113-year-old record of rain

बेंगलुरू शहर में बारिश का 113 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

बेंगलुरू, 03 जून। पिछले दो दिनों में बेंगलुरू में हुई भारी बारिश ने जून में बारिश का 113 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बेंगलुरू शहर में कल रात आए तूफान और भारी बारिश के कारण कम से कम तीन लोग घायल हो गए है। शहर में 111.1 मिमी बारिश…

Marble statue of Ram Darbar will be installed on the second floor of Ayodhya temple

अयोध्या मंदिर के दूसरे तल पर लगेगी राम दरबार की संगमरमर मूर्ति

अयोध्या, 03 जून। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर के द्वितीय तल पर बनने वाले राम दरबार में राम दरबार की मूर्ति संगमरमर की होगी। उन्होंने मीडिया से कहा कि परिसर में बन रहे सप्त मंदिर का निर्माण अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा। मिश्र…

Highest number of women voters in the world, 31.2 crore, voted

दुनिया में सबसे अधिक 31.2 करोड़ महिला मतदाताओं ने मतदान किया

सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि ऐसा कोई नहीं बचा जिसके हेलीकॉप्टर की जांच न हुई हो। चुनाव अधिकारियों को हमारा संदेश था कि उन्हें अपना काम करना है और किसी से नहीं डरना है। इसी का नतीजा है कि जांच के दौरान 10 हजार करोड़ रुपये की रकम जब्त की गई, जो 2019 में जब्त कीमत से करीब 3 गुना ज्यादा है।

Amul and Mother Dairy increased the price of milk by Rs 2 per liter

अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम प्रति लीटर दो रुपये बढ़ाये

इससे पहले दिसंबर 2022 में मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे। अमूल दूध की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 3 फरवरी 2023 को हुई थी। उस वक्त एक लीटर अमूल गोल्ड दूध 64 रुपये में बिक रहा था। जबकि जून 2021 में फुल क्रीम दूध की कीमत 56 रुपये प्रति लीटर थी।

Germany flooded, helicopter rescue operations, prison evacuated

जर्मनी में बाढ़, हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य, जेल खाली कराई गई

बर्कले ने कहा कि आसपास के क्षेत्र से अग्निशमन दल तहखानों से पानी निकाल रहे है और रेत की थैलियाँ वितरित कर रहे है। उत्तर की ओर, विसेनस्टिग के रिसॉर्ट शहर के अधिकारियों ने स्थानीय जल आपूर्ति सुविधा में बाढ़ का पानी से भर जाने के बाद 2,100 निवासियों को पानी उबालकर पीने के लिए कहा है।

Lok Sabha Elections 2024, Around 61.63 percent voting in seventh phase

लोकसभा चुनाव 2024, सातवें चरण में लगभग 61.63 प्रतिशत मतदान

नई दिल्ली, 02 जून। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण के लिए हुए मतदान में शनिवार रात 11:45 बजे तक कुल मतदान लगभग 61.63 प्रतिशत दर्ज किया गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार जैसे-जैसे मतदान दल वापस लौटते रहेंगे, इस आंकड़े को फील्ड स्तर के अधिकारियों द्वारा अपडेट किया जाता रहेगा…

Prime Minister reviews impact of Cyclone Remal

प्रधानमंत्री ने चक्रवात “रेमल” के प्रभाव की समीक्षा की

मिजोरम, असम, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा में भूस्खलन और बाढ़ के कारण हुई जान-माल की हानि और घरों तथा संपत्तियों को हुए नुकसान के बारे में भी चर्चा की गई। आवश्यकतानुसार एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं।

BJP government in Arunachal Pradesh and SKM government in Sikkim

अरुणाचल प्रदेश में भाजपा और सिक्किम में एसकेएम की सरकार

इन चुनावों में भाजपा को कुछ झटके भी लगे। दोईमुख विधानसभा सीट पर पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार नबाम विवेक ने मौजूदा भाजपा विधायक ताना हाली तारा को हराया। इसी तरह, मेबो निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल के उम्मीदवार ओकेन तायेंग से हार गए।

Counting of votes begins for assembly elections in Sikkim and Arunachal Pradesh

सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की मतगणना शुरू

सिक्किम में 32 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। 146 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतगणना के लिए राज्य भर में छह केंद्र बनाए गए हैं। 32 सदस्यीय राज्य विधानसभा के चुनाव के लिए मतगणना छह अलग-अलग जिला मुख्यालयों गंगटोक, ग्यालशिंग, मंगन, नामची, सोरेंग और पाकयोंग में चल रही है।

India Block will win 295+ seats in 2024 Lok Sabha elections

इंडिया ब्लॉक 2024 के लोकसभा चुनावों में 295+ सीटें जीतेगा

शनिवार को अपने आवास पर इंडिया ब्लॉक नेताओं की बैठक के बाद खड़गे ने कहा, “इंडिया ब्लॉक कम से कम 295 सीटें जीतेगा। यह हमारे सर्वेक्षण पर आधारित नहीं है। लोगों ने हमें यही बताया है।”

NDA government in exit poll of Lok Sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल में एनडीए सरकार

एग्जिट पोल का दावा है कि एनडीए को बहुमत मिल रहा है। रिपब्लिक भारत चैनल के एग्जिट पोल में एनडीए को 353 से 368 सीटें, न्यूज नेशन के अनुसार 342 से 378 सीटें , जन की बात  362 से 392 और इंडिया न्यूज  371 सीटें मिलने की बात कर रहे हैं। 

More than 40 percent voting till 1 pm in the last phase of Lok Sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024, अंतिम चरण में 1 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान

सातवें चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें प्रमुख हैं: प्रधानमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नरेंद्र मोदी, पार्टी नेता अनुराग ठाकुर, रविशंकर प्रसाद और कंगना रनौत, कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और विक्रमादित्य सिंह, राजद नेता मीसा भारती और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी।

Voting on June 1, 2024 in the last phase of Lok Sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में 1 जून, 2024 को मतदान

मतदान के पूरा होजाने के साथ ही अप्रैल महीने की 19 तारीख को शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की शानदार समाप्ति हो जाएगी। 28 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की सभी संसदीय सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हो गया है।

Major Radhika Sen awarded UN Military Gender Advocate of the Year

मेजर राधिका सेन को यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर पुरस्कार

नई दिल्ली, 31 मई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में शान्तिरक्षक मेजर राधिका सेन को ‘यूएन मिलिट्री जेंडर एडवोकेट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाने पर कहा है कि भारतीय महिलाएँ सभी मोर्चों पर अग्रणी हैं – भारत के लिए गौरव का…

Monsoon enters Kerala, very heavy rain in Northeast India

मानसून का केरल में प्रवेश, पूर्वोत्तर भारत में बहुत भारी वर्षा

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 30 मई 2024 को पूरे नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा, मेघालय और असम के अधिकांश हिस्सों सहित पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ा है।

Campaigning for the last phase of Lok Sabha elections will end on May 30 evening

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण का प्रचार 30 मई शाम समाप्त हो जाएगा

अंतिम चरण में कुल 904 उम्मीदवार मैदान में हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13 सीटों, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में एक जून को मतदान हो रहा है।