Author Archives: Admin

Writer, journalist, and documentary filmmaker. 14 books have been published in Hindi as of 2022. Active in the field of writing since 1965. Writing, directing documentaries for TV since 1980. Produced some telefilms and many TV series and serials. Born in 1943 at Nathdwara, near Udaipur, in Rajasthan.

बिहार में नए इलाकों की ओर बढ़ रहा बाढ़ का पानी

पटना, 26 अगस्त | बिहार में गंगा तट पर बसे 12 जिलों में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का पानी कई अन्य इलाकों में भी फैल रहा है। गंगा नदी के जलस्तर में हालांकि कमी दर्ज की जा रही है, लेकिन शुक्रवार को कई स्थानों पर नदी का जलस्तर…

शांतिपूर्ण कश्मीर के बिना भारत का भविष्य अधूरा : राजनाथ

श्रीनगर, 25 अगस्त | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर में शांति के लिए एक भावुक अपील की। सिंह ने कहा कि शांतिपूर्ण कश्मीर के बिना भारत का भविष्य अधूरा है। लेकिन, अलगाववादियों पर इस अपील का कोई असर होता नहीं दिखा। राजनाथ ने कहा कि…

scorpene-data-leaks-serious-matter-awaiting-investigation-report-navy-chief

नौसेना ने फ्रांस सरकार के सामने उठाया स्कॉर्पीन लीक का मुद्दा

नई दिल्ली, 25 अगस्त | भारत की स्कॉर्पीन पनडुब्बी से जुड़े दस्तावेजों के लीक होने की खबर सामने आने के बाद भारतीय नौसेना ने गुरुवार को कहा कि इस मुद्दे को फ्रांस की सरकार के सामने उठाया है। यहां जारी एक बयान में भारतीय नौसेना ने कहा है कि फ्रांस…

एंबुलेंस नहीं मिलने पर पत्नी का शव कंधे पर लादकर घर की ओर

भुवनेश्वर, 25 अगस्त | ओडिशा के कालाहांडी जिले में एक चौंकाने वाली घटना में एक आदिवासी को अपनी पत्नी के शव को कंधे पर लादकर अपने घर तक जाना पड़ा क्योंकि अस्पताल प्रशासन ने उसे मुर्दाघर की गाड़ी या एंबुलेंस देने से इनकार कर दिया था। जिला प्रशासन ने गुरुवार…

भारत में साइबर अपराध में 350 फीसदी की बढ़ोतरी

नई दिल्ली, 25 अगस्त| चाहे आप इसका दोष पुराने सिस्टम और उसके कमजोर प्रोटोकॉल को दें जो स्वाभाविक रूप से कमजोर है। लेकिन भारत में साल 2011-14 के दौरान साइबर अपराध में 350 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एसोचैम और पीडब्ल्यूसी के संयुक्त अध्ययन में गुरुवार को यह जानकारी सामने…

जातीय संघर्ष पर स्वार्थी तत्व फैला रहे अफवाह : माणिक

अगरतला, 25 अगस्त | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने गुरुवार को कहा कि कुछ लोग निहित स्वार्थ के कारण राज्य में हाल ही में हुए जातीय संघर्ष का फायदा उठाने का प्रयास कर रहे हैं और इसके लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार ने संवाददाताओं से…

आगामी श्रृंखला से भारत का टी-20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचना संभव नहीं

दुबई, 25 अगस्त | वेस्टइंडीज को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हराने के बाद अब भारतीय टीम वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की अंतर्राष्ट्रीय टी-20 श्रृंखला खेलेगी। हालांकि भारत यदि वेस्टइंडीज को इस सीरीज में 2-0 से हरा देती है, फिर भी वह आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग…

सुशांत सिंह राजपूत

जोखिम को दिया जाता है जरूरत से ज्यादा महत्व : सुशांत सिंह राजपूत

बई, 25 अगस्त | सुशांत सिंह जोखिम लेने में कभी नहीं हिचकिचाए, चाहे छोटे पर्दे पर काम करना हो या फिर बॉलीवुड में आकर ‘काई पोछे’ और ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी’ जैसी ऑफबीट फिल्में करना हो। अभिनेता का कहना है कि वह जीवन में कुछ रोमांचकारी करने के लिए लालायित रहते…

जियो स्टोर पर लगी एपल जैसी लंबी कतार

नई दिल्ली, 25 अगस्त | अगर आप दुनियाभर में एपल के स्टोरों पर अलसुबह लगने वाली लाइनों और भीड़ से विस्मित हैं। तो रुकिये, कुछ ऐसा ही नजारा भारत के जियो स्टोर में देखने को मिल रहा है। भुवनेश्वर से लेकर अहमदाबाद और लखनऊ से लेकर मोहाली तक गुरुवार के…

बिहार : नीतीश ने बाढ़ राहत शिविरों का जायजा लिया, समस्याएं सुनीं

पटना, 25 अगस्त | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना जिले के कई बाढ़ राहत शिविरों को जायजा लिया और वहां रह रहे बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को उचित सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन दिया। पटना के दियारा क्षेत्रों में आई बाढ़…

कश्मीर पर केंद्र ने जो कहा, उस पर काम करना चाहिए : कांग्रेस

नई दिल्ली, 25 अगस्त | कश्मीर में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर वार्ता की जरूरत पर जोर देते हुए कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जो भी कहा है, उसके क्रियान्वयन के लिए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला…

राष्ट्रपति ने पूर्व राज्यपाल किदवई के निधन पर शोक जताया

नई दिल्ली, 25 अगस्त | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने गुरुवार को पूर्व सांसद और राज्यपाल ए. आर. किदवई के निधन पर शोक जताया। किदवई के बेटे मोनिस किदवई को भेजे अपने शोक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा, “एक सम्मानित सहयोगी और लंबे समय तक तक अच्छे दोस्त रहे ए. आर….

सोनाक्षी लाइव सिंगिंग को लेकर उत्साहित - जनसमाचार

मेरी मां विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं : सोनाक्षी सिन्हा

मुंबई, 25 अगस्त | अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि हालांकि उनके पिता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा समझते हैं कि विवाद शोबिज का अभिन्न हिस्सा हैं, लेकिन उनकी मां पूनम सिन्हा उनसे जुड़े विवादों को लेकर चिंतित हो जाती हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि सोनाक्षी अपने…

कश्मीर में जो मारे गए, वो दूध, टॉफी खरीदने नहीं निकले थे : महबूबा

श्रीनगर, 25 अगस्त| जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को सुरक्षा बलों द्वारा नागरिकों की हत्या को जायज करार देते हुए कहा कि जिन्हें गोली या पैलेट लगी, वे दूध या टॉफी खरीदने बाहर नहीं निकले थे। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के साथ एक संवाददाता सम्मेलन…

भारत ने प्रवासी कामगारों के सम्मेलन में भाग लिया

नई दिल्ली, 25 अगस्त | विदेश राज्य मंत्री वी.के.सिंह ने गुरुवार को ‘कोलंबो प्रक्रिया’ की पांचवीं मंत्रीस्तरीय बैठक में भाग लिया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में हुई क्षेत्रीय बैठक में श्रम गतिशीलता पर विचार किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी। एक…

अश्वेत महिलाएं पाती हैं कम मेहनताना : वियोला डेविस

लॉस एंजेलिस, 25 अगस्त| पिछले साल एमी अवार्ड जीतकर रंग को लेकर हो रहे भेदभाव की सीमा को तोड़ने वाली हॉलीवुड अभिनेत्री वियोला का कहना है कि हॉलीवुड मेंअश्वेत महिलाओं को भेदभाव के चलते श्वेत महिलाओं के मुकाबले आधा पैसा भी नहीं मिलता है। ‘हाऊ टू गेट अवे विद मर्डर’…

सभी दोषियों की मौत चाहते हैं निर्भया के माता-पिता

नई दिल्ली, 25 अगस्त | देश को झकझोर कर रख देने वाले निर्भया कांड के एक दोषी द्वारा खुदकुशी के प्रयास पर निर्भया के माता-पिता ने गुरुवार को कहा कि वे मामले में दोषी ठहराए गए सभी दोषियों की मौत चाहते हैं, ताकि वे चैन की सांस ले सकें। पीड़िता…

सुपरसीरीज, नम्बर-1 की कुर्सी मेरा लक्ष्य : सिंधु

–मोहम्मद शफीक– हैदराबाद, 25 अगस्त | ब्राजील के शहर रियो डी जनेरियो में आयोजित 31वें ओलम्पिक खेलों में एकल वर्ग का रजत पदक जीतने वाली भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पुरसाला वेंकट सिंधु ने कहा है कि अब वह विश्व सुपरसीरीज पर ध्यान केंद्रित करेंगी क्योंकि यही एक पुरस्कार…

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल वार्ता के लिए जल्द कश्मीर पहुंचेगा : राजनाथ

श्रीनगर, 25 अगस्त | केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर की स्थिति पर वार्ता के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही घाटी पहुंचेगा। यह दल घाटी में चल रही अशांति को सुलझाने की दिशा में वार्ता करेगा। इस हिंसा में अभी तक 70 लोगों की…

निर्भया दुष्कर्म कांड के सजायाफ्ता ने की आत्महत्या की कोशिश

नई दिल्ली, 25 अगस्त | दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म में दोषी करार किए गए चार लोगों में से एक विनय शर्मा ने तिहाड़ जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल…