Ayatollah Arafi Appointed Acting Leader

अयातुल्ला अराफी को कार्यवाहक प्रमुख अपॉइंट किया गया

डेली ईरान न्यूज़ का कहना है कि अयातुल्ला अराफी को एक्टिंग बेसिस पर ईरान को लीड करने के लिए अपॉइंट किया गया है। उन्हें ईरान की टेम्पररी लीडरशिप काउंसिल का मेंबर बनाया गया है, जो ट्रांज़िशन पीरियड के दौरान मिलकर सुप्रीम लीडर की ड्यूटी करती है।

अन्तर्राष्ट्रीय खबरों में कहा जाता है कि काउंसिल में ये लोग शामिल हैं: प्रेसिडेंट मसूद पेज़ेशकियन, ज्यूडिशियरी चीफ गुलाम-होसैन मोहसेनी-एजेई, अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफी (ज्यूरिस्ट मेंबर), यह बॉडी तब तक काम करती है जब तक कोई नया परमानेंट सुप्रीम लीडर नहीं चुना जाता।

अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफ़ी के बारे में:
अराफ़ी का जनम 1959 में यज़्द प्रांत में हुआ था। वह वरिष्ठ शिया धर्मगुरु (अयातुल्ला रैंक) हैं। इसके अलावा गार्जियन काउंसिल और असेंबली ऑफ़ एक्सपर्ट्स के सदस्य भी हैं और ईरान के मदरसों के प्रमुख हैं। उन्हें ईरान के सत्ताधारी संगठन में एक भरोसेमंद धार्मिक व्यक्ति माना जाता है।

डेली ईरान न्यूज़ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी की गई तस्वीरों और खबरों के अनुसार अयातुल्ला अलीरेज़ा अराफी को प्रेसिडेंट और ज्यूडिशियरी चीफ के साथ-साथ सुप्रीम लीडर के कामों को टेम्पररी तौर पर करने के लिए चुना गया है।

इसके अलावा यह भी जानकारी दी गई है कि ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी को आईआरजीसी का नया कमांडर-इन-चीफ अपॉइंट किया गया है।

ईरान ऑब्जर्वर के अनुसार सऊदी अरब ने अनाउंस किया है कि अगर किंगडम में यूएस बेस पर हमले जारी रहे तो वह ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करेगा।

डेली ईरान न्यूज़ ने एक्स पर लिखा है कि होर्मुज स्ट्रेट के बाहर खाड़ी के पानी में कम से कम 150 तेल और गैस टैंकर रुक गए हैं। यह खबर रशियन टीवी को कोट कर दी गई है। होर्मुज स्ट्रेट में दूसरे जहाज़ को निशाना बनाया गया। क्रू को निकाल लिया गया।

यह चौंकाने वाली खबर भी डेली ईरान न्यूज़ ने दी है कि तेल अवीव एक घोस्ट सिटी बन गया है। इज़राइल के ऊपर कई धमाके सुने गए।

एक खबर को ब्रेकिंग बताते हुए कहा गया है कि जंग की तेज़ी हर मिनट बढ़ रही है! वहीं बताया गया है कि ईरान की ओर से जॉर्डन में धमाके हुए हैं और उत्तरी इराक के एरबिल में हमला किया गया है। एक सुसाइड ड्रोन से अमेरिकी कॉन्सुलेट को नुकसान की खबरें भी हैं। कतर में भी ज़ोरदार धमाके सुने जा रहे हैं। ओमान के पोर्ट पर ईरानी ड्रोन ने हमला किया है।

कहा जा रहा है कि बीते 24 घंटों में कम से कम 12 देशों पर ईरान ने हमला किया है। दुबई में ईरानी ड्रोन का असर दिखाई दे रहा है।