नई दिल्ली, 16 मई। सोशल मीडिया साइट एक्स पर @GovtBaloch हेण्डल से जारी खबर में कहा गया है कि बलूचिस्तान सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ आधिकारिक युद्ध की घोषणा की।
इसी तरह यह भी दावा किया गया है कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने ऑपरेशन ‘हेरोफ 2.0’ के तहत 58 स्थानों पर 78 हमले किए, जिसमें 51 से अधिक सैन्य और खुफिया साइटों को निशाना बनाया गया।
बलूचिस्तान सरकार ने आज घोषणा की कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने हाल के महीनों में बलूचिस्तान में 51 से अधिक स्थानों पर 71 हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिसमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस स्टेशन, सैन्य काफिले और बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया गया है।
TOI के अनुसार बलूच नेता मीर यार बलूच ने दशकों के कथित अत्याचारों का हवाला देते हुए कहा कि बलूचिस्तान कभी भी पाकिस्तान का हिस्सा नहीं था।
उन्होंने 11 अगस्त 1947 को बलूचिस्तान की स्वतंत्रता की घोषणा को याद करते हुए भारतीय मीडिया से बलूचों को पाकिस्तानियों से अलग मानने का आग्रह किया है। भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच, बलूचिस्तान ने भारत के प्रति समर्थन व्यक्त किया, बलूच ने 60 मिलियन बलूच देशभक्तों का समर्थन होने का दावा किया।
सोशल मीडिया पर ‘बलूचिस्तान गणराज्य’ ट्रेंड है ! @BaluchFighter हेण्डल से जारी संदेश में कहा है : हम बलूच हैं, पाकिस्तानी नहीं। अपनी अनूठी संस्कृति, इतिहास और भावना का जश्न मनाते हुए। बलूच अधिकारों और पहचान के लिए खड़े हैं।
शुक्रवार को सुबह जारी खबर में घोषणा की है कि हिंगलाज माता मंदिर का जल्द ही भव्य जीर्णोद्धार किया जाएगा। बलूचिस्तान और भारत एक हैं; उनके देवी-देवता भी हमारे हैं। बलूच आर्मी ने कहा कि मुझे भारत सरकार से मदद की उम्मीद है।
एक्स पर बलूचआर्मी एकांउट पर यह भी कहा गया है कि “मैं भारत सरकार को बताना चाहता हूं कि पाकिस्तान और बलूचिस्तान एक नहीं हैं। बलूचिस्तान भी आतंकवाद का विरोध करता है, ठीक वैसे ही जैसे भारत करता है।”
Courtesy: All photos from Balochistan Army X account
Follow @JansamacharNews

