By-elections for five assembly constituencies in four states

चार राज्यों के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए उपचुनाव

नई दिल्ली, 26 मई: निर्वाचन आयोग ने गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

क्र. सं. राज्य/केंद्र शासित प्रदेश का नाम एसी नंबर और नाम

 

रिक्ति का कारण

 

1 गुजरात

 

24- कड़ी (एससी)

 

श्री करसनभाई पुंजाभाई सोलंकी की मृत्यु

 

2 गुजरात

 

87-विसावदर

 

श्री भयानी भूपेन्द्रभाई गांदुभाई का इस्तीफा

 

3 केरल 35-नीलांबुर

 

श्री पी.वी. अनवर का इस्तीफा
4 पंजाब 64-लुधियाना पश्चिम श्री गुरप्रीत बस्सी गोगी का निधन
5 पश्चिम बंगाल 80-कालीगंज श्री नसीरुद्दीन अहमद की मृत्यु

मतदान की तारीख 19 जून घोषित की गई है।

मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 मई, 2025 को किया गया।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक प्राप्त आवेदनों के संबंध में, निकटतम अर्हता तिथि के संबंध में, मतदाता सूचियों के निरंतर अद्यतनीकरण की प्रक्रिया नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि तक जारी रहेगी।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट:आयोग ने उपचुनाव में सभी मतदान केंद्रों पर ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग करने का निर्णय लिया है। पर्याप्त संख्या में ईवीएम और वीवीपैट उपलब्ध कराए गए हैं ।

उपचुनाव का कार्यक्रम

मतदान कार्यक्रम तिथि और दिन
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि 26 मई, 2025

(सोमवार)

नामांकन करने की अंतिम तिथि 2 जून, 2025

(सोमवार)

नामांकन की जांच की तिथि 3 जून, 2025

(मंगलवार)

उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 5 जून, 2025

(गुरुवार)

मतदान की तिथि 19 जून, 2025

(गुरुवार)

मतगणना की तिथि

 

23 जून, 2025

(सोमवार)

वह तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न हो जाएगा

 

25 जून, 2025

(बुधवार)