Category Archives: खास ख़बर

मोदी मंत्रिमंडल में मंगलवार को फेरबदल करेंगे

नई दिल्ली, 4 जुलाई|  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल करने जा रहे हैं। प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रधान प्रवक्ता और महानिदेशक फ्रैंक नोरोन्हा ने ट्वीट कर बताया, “मंत्रिमंडल में विस्तार कल (मंगलवार) पूर्वाह्न् 11 बजे होगा।” मोदी के 30 जून को केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के…

भारत का आईसीबीएम तकनीकी अड़चन के कारण फंसा

नई दिल्ली, 3 जुलाई | भारत का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम स्वदेशी अंतरद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल(आईसीबीएम) अग्नि पांच किसी और कारण से नहीं, बल्कि बैटरी में तकनीकी खराबी की वजह से अटका हुआ है। अग्नि पांच चीन की राजधानी बीजिंग तक मार करने में सक्षम है। रक्षा अनुसंधान एवं…

पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में न हो बदलाव : अरविंद सुब्रह्मण्यम

नई दिल्ली, 3 जुलाई | पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इस सप्ताह हुई कटौती के बाद केंद्र सरकार मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रह्मण्यम की सलाह मानते हुए पेट्रोल एवं डीजल के उत्पाद कर में संभवत: निकट भविष्य में कटौती नहीं करेगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही। वित्त…

बांग्लादेश में मारे गए 5 आतंकवादी वांछित थे : पुलिस

ढाका, 3 जुलाई | बांग्लादेश के ढाका में एक कैफे में शुक्रवार को हुए हमले में शामिल रहे जिन छह आतंकवादियों को मार गिराया गया, वे सभी बांग्लादेशी नागरिक थे और उनमें से पांच पुलिस में वांछित थे। इस हमले में 20 नागरिक मारे गए थे, जिनमें अधिकांश विदेशी थे।…

ढाका हमला : भारतीय किशोरी सहित 20 बंधकों की मौत

ढाका/नई दिल्ली, 2 जुलाई | बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्तरां में शनिवार को आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने बंधक बनाए गए जिन 20 विदेशी नागरिकों की निर्मम हत्या कर दी, उनमें भारत की एक किशोरी भी शामिल है। हालांकि सुरक्षा बलों ने 13 बंधकों को…

अमेरिका, ब्रिटेन के हवाईअड्डों पर आतंकी हमले की चेतावनी

लंदन, 2 जुलाई| अमेरिका में चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस सप्ताहांत मनाने की तैयारी चल रही है, और इस दौरान लांस एजेंलिस इंटरनेशनल, जॉन एफ केनेडी इंटरनेशनल और इंग्लैंड के हीथ्रो हवाईअड्डे पर आतकंवादी हमले की धमकी दी गई है। यह धमकी आतंकवादी संगठन आईएस समर्थक एक ट्विटर खाते से…

भारत में कितने मोर हैं, इसकी गणना की जाएगी!

कोलकाता, 2 जुलाई | भारत में राष्ट्रीय पक्षी मोरों की संख्या कितनी है, इसकी गणना की जाएगी। ऐसा देश में पहली बार होगा। मोर न केवल राष्ट्रीय पक्षी है बल्कि इसका पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व भी है। मोर पंख का उपयोग अधिकांश धर्मों के अनुष्ठानों में भी किया जाता है। कोयंबटूर स्थित…

स्वेदशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ वायुसेना में शामिल

बेंगलुरू/नई दिल्ली, 1 जुलाई | स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ का पहला दस्ता शुक्रवार को भारतीय वायुसेना में शामिल कर लिया गया, जिसे ‘फ्लाइंग डैगर्स 45’ नाम दिया गया है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने भारतीय वायुसेना को दो हल्के लड़ाकू विमान सौंपे हैं। भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने पूर्व में…

Jinping

चीन अपनी सैन्य ताकत नहीं दिखाएगा : शी

बीजिंग, 1 जुलाई । चीन के राष्ट्रपति व कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की केंद्रीय समिति के महासचिव शी जिनपिंग ने शुक्रवार को कहा कि चीन अकारण ही किसी देश के खिलाफ आक्रामक रुख नहीं अपनाएगा और न ही अपनी शक्तियों का प्रदर्शन करेगा। शी ने सीपीसी की स्थापना की…

मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं मोदी

नई दिल्ली, 30 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने मंत्रिमंडल में फेरबदल किए जाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच उन्होंने गुरुवार को अपने मंत्रिमंडल के मंत्रियों से मुलाकात की और महत्वपूर्ण परियोजनाओं की समीक्षा की। मोदी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह और वित्त मंत्री…

विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम योंग किम ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

नई दिल्ली, 30 जून (जनसमा)। विश्व बैंक के अध्यक्ष डॉ जिम योंग किम ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत के लिए विशेषकर प्राथमिकता वाले क्षेत्रों, स्मार्ट सिटी, गंगा संरक्षण, कौशल विकास, स्वच्छ भारत और सभी के लिए बिजली जैसे क्षेत्रों में…

7वें वेतन आयोग से 1 करोड़ से अधिक को लाभ : जेटली

नई दिल्ली, 29 जून | केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने बुधवार को कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का लाभ एक करोड़ से अधिक सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा यहां सिफारिशों को मंजूरी दिए जाने के बाद जेटली ने संवाददाताओं से कहा, “लाभार्थियों में 47…

सर्वोच्च न्यायालय मुस्लिम पर्सनल लॉ की समीक्षा करेगा

नई दिल्ली, 29 जून | सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह इसकी जांच करेगा कि यदि मुसलमानों के निजी मामलों से जुड़े कानून (मुस्लिम पर्सनल लॉ) संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करते हैं तो अदालतें किस हद तक उसमें दखल दे सकती हैं। सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान…

इस्तांबुल हवाईअड्डे पर विस्फोट में 36 की मौत, आईएस का हाथ होने की आशंका

इस्तांबुल, 29 जून | तुर्की में इस्तांबुल के अतातुर्क हवाईअड्डे पर मंगलवार रात बम हमले हुए, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और अन्य 60 लोग घायल हो गए। तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलदिरीम ने बुधवार को इसके लिए आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) को जिम्मेदार ठहराया। समाचार एजेंसी…

भारत के एमटीसीआर सदस्यता का अमेरिका ने स्वागत किया

वाशिंगटन, 28 जून | अमेरिका ने भारत के 35 सदस्यीय प्रक्षेपास्त्र प्रौद्योगिकी नियंत्रण व्यवस्था (एमटीसीआर) में शामिल होने का स्वागत किया है। उसने कहा है कि नई दिल्ली ने अप्रसार के प्रति अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रेस कार्यालय की निदेशक एलिजाबेथ टड्रियू ने…

भारत एनएसजी में होने का अधिकारी है : अमेरिका

नई दिल्ली, 27 जून| अमेरिका ने सोमवार को फिर कहा कि वह भारत को परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में शामिल करने का समर्थन करता है। उसका यह बयान पिछले हफ्ते सियोल में संपन्न एनएसजी के पूर्ण अधिवेशन में भारत की सदस्यता की कोशिश नाकाम होने के बाद आया है। भारत…

राजन पर स्वामी का प्रहार ठीक नहीं : मोदी

नई दिल्ली, 27 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया(आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर शाब्दिक प्रहार की निंदा करते हुए कहा कि ‘यह ठीक नहीं था।’ उन्होंने राजन के…

एमटीसीआर का पूर्ण सदस्य बना भारत

नई दिल्ली, 27 जून | भारत सोमवार को मिसाइल प्रौद्योगिकी नियंत्रण रिजीम (एमटीसीआर) का पूर्ण सदस्य बन गया। देश को यह उपलब्धि परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में चीन के विरोध के कारण भारत को सदस्यता नहीं मिलने के तीन दिन बाद हासिल हुई है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी…

ग्रामीण इलाकों के 6 करोड़ लोगों के लिए नया डिजिटल साक्षरता अभियान

नई दिल्ली, 26 जून | देश के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले 6 करोड़ लोगों के लिए शीघ्र ही नया डिजिटल साक्षरता अभियान शुरू किया जाएगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहल जिनके पास कम्प्यूटर और इंटरनेट है और जिनके पास नहीं है, उनके बीच के अंतर को…

1975 का आपातकाल देश के लिए काला दिन : मोदी

नई दिल्ली, 26 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 1975 के आपातकाल को देश के लिए काला दिन करार देते हुए कहा कि वह खुश हैं कि देश के लोगों ने हमेशा ही लोकतंत्र को प्राथमिकता दी है। मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 21वें…