Category Archives: खास ख़बर

अनंतनाग उपचुनाव : महबूबा जीतीं, प्रधानमंत्री ने दी बधाई

अनंतनाग, 25 जून | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में शनिवार को 12,000 से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हिलाल अहमद शाह को हराया। इस चुनाव को राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और भारतीय…

चीन के कारण भारत के एनएसजी प्रयासों पर पानी फिरा

सियोल, 24 जून | परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) का सदस्य बनने की भारत की कोशिशों पर चीन के अड़ियल रवैये के कारण पानी फिर गया। एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि एनएसजी के 48 में से अधिकांश सदस्य देशों ने सदस्यता के लिए भारत के आवेदन का समर्थन…

ब्रिटेन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के पक्ष में डाला वोट

लंदन, 24 जून | ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) में बने रहने या इसकी सदस्यता से बाहर निकलने को लेकर गुरुवार को कराए गए जनमत संग्रह में करीब 52 फीसदी मतदान ‘ब्रक्सिट’ के पक्ष में हुआ है, जबकि 48 प्रतिशत वोट ‘ब्रिमेन’ के लिए पड़े हैं। ‘बीबीसी’ की रिपोर्ट के…

भारत की दावेदारी पर एनएसजी में नहीं बनी सहमति

ताशकंद/सियोल, 23 जून | परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) की सदस्यता के लिए सियोल में गुरुवार रात को हुई विशेष सत्र में चर्चा के दौरान चीन के नेतृत्व में कुछ देशों द्वारा कड़े विरोध के कारण भारत के आवेदन पर पानी फिर गया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति…

मोदी एससीओ बैठक के लिए ताशकंद पहुंचे

ताशकंद, 23 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन के लिए उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद पहुंच गए हैं। मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) में भारत की सदस्यता पर चर्चा करेंगे। चीन…

एससीओ बैठक से भारत को लाभप्रद नतीजों की उम्मीद : मोदी

नई दिल्ली, 23 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि भारत शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) का सदस्य बनकर खुश होगा और इसे एससीओ के जरिए विशेष रूप से आर्थिक सहयोग के क्षेत्र में लाभप्रद नतीजों की उम्मीद है। मोदी ने उज्बेकिस्तान में होनेवाली एससीओ की बैठक के…

मधुमेह को काबू कर सकता है योग : मोदी

चंडीगढ़, 21 जून| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि योग अगर मधुमेह को जड़ से नहीं उखाड़ सकता तो कम से कम इस पर नकेल अवश्य कस सकता है। यहां दूसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उमड़े योगार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे देश…

योग को जिंदगी का हिस्सा बनाएं : मोदी

चंडीगढ़, 21 जून)| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर लोगों से बेहतर शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को पाने के लिए योग को अपनाने की अपील की। मोदी ने यहां जोश से लबरेज हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “योग को जिंदगी का…

दालों की महंगाई नियंत्रित करने के लिए जमाखोरों पर कार्रवाई

नई दिल्ली, 19 जून | पिछले कुछ महीने में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली तथा उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में जमाखोरों से करीब 1.3 लाख टन दाल जब्त की गई है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां रविवार को यह बात कही। दालों की बढ़ती कीमत को रोकने के लिए जमाखोरों…

International Yoga day

योग दिवस नजदीक लाने का खास मौका : मोदी

नई दिल्ली, 19 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पहले कहा है कि यह लोगों को नजदीक लाने का एक खास मौका है। प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा, “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक खास मौका है जो हमें नजदीक लाता…

भारत की आर्थिक प्रगति से पड़ोसियों को भी फायदा : मोदी

नई दिल्ली, 18 जून | भारत की आर्थिक प्रगति से न सिर्फ देश विकसित होगा, बल्कि इससे श्रीलंका जैसे पड़ोसियों को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को यह बात कही। श्रीलंका के जाफना में पुनर्निर्मित दुरैअप्पा स्टेडियम का संयुक्त रूप से उद्घाटन के दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के…

बनारस : आईआईटी, बीएचयू ने किया ‘सोलर कार’ बनाने का दावा

वाराणसी, 18 जून| आईआईटी, काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने सौर ऊर्जा से चलने वाली कार बनाने का दावा किया है। यह कार अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारी जाएगी। सौर उर्जा से कार में एसी भी चलेगा। आईआईटी, बीएचयू के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग में गत 16 जून को इस…

मोदी-मंत्रिमंडल में 21 जून के बाद फेरबदल के आसार

नई दिल्ली, 17 जून | केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में 21 जून के बाद फेरबदल के आसार हैं। जानकार सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि मंत्रिमंडल में विधानसभा चुनाव वाले राज्य उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब से कुछ और सांसदों को शामिल किया जा सकता है। सूत्रों…

स्मार्टफोन एक महीने में खो देते है आधी कीमत!

लंदन, 16 जून | यदि आप नया स्मार्टफोन लेने की योजना बना रहे हैं तो याद रखें, आज के समय में स्मार्टफोन एक महीने में ही अपनी आधी कीमत खो देते हैं। एक रोचक अध्ययन में यह बात सामने आई है। म्यूजिक मैग पाई डॉट को डॉट यूके ने गुरुवार…

दस्तावेजों को गुम करना राष्ट्रविरोधी गतिविधि : नकवी

नई दिल्ली, 16 जून | केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने गुरुवार को कहा कि इशरत जहां मामले से संबंधित दस्तावेजों को गुम करना एक ‘राष्ट्रविरोधी’ गतिविधि है और इसमें जो लोग शामिल हैं, उन्हें दंडित किया जाएगा। नकवी की यह प्रतिक्रिया समाचार पत्र ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में छपी उस रिपोर्ट…

कर वसूली के दायरे में 10 करोड़ लोग लाए जाएं : मोदी

नई दिल्ली, 16 जून | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि सरकार की आय बढ़ाने के लिए 10 करोड़ लोगों को कर वसूली के दायरे में लाया जाना चाहिए, जिसकी संख्या अभी 5.3 करोड़ है। राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने कहा, “देश में कुल 25 करोड़ परिवार हैं।…

हर राज्य ने जीएसटी का समर्थन किया : जेटली

कोलकाता, 14 जून | वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मंगलवार को कहा कि तमिलनाडु को छोड़कर सभी राज्यों ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का समर्थन किया है। जेटली ने यहां कहा, “हर राज्य ने जीएसटी पर अपने विचार दे दिए हैं। हर राज्य ने जीएसटी का समर्थन किया है।…

मई में थोक महंगाई दर बढ़ी

नई दिल्ली, 14 जून | देश की थोक महंगाई दर मई 2016 में बढ़कर 0.79 फीसदी दर्ज की गई, जो एक महीने पहले 0.34 फीसदी थी। यह जानकारी यहां मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े से मिली। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, आलोच्य अवधि में…

भाजपा कार्यकारिणी में दिखी मथुरा हिंसा व कैराना मुद्दे की छाया

विद्या शंकर राय=== इलाहाबाद, 14 जून | उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का समापन सोमवार को हो गया। लेकिन दोनों दिन कार्यकारिणी में मथुरा हिंसा व कैराना में हिंदु परिवारों के पलायन का मुद्दा छाया रहा। प्रधानमंत्री सहित बैठक में पहुंचने वाले कई…

जेटली-ममता मुलाकात से टीएमसी-भाजपा में समन्वय संभव

नई दिल्ली, 13 जून | केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी की इस माह कोलकाता में प्रस्तावित मुलाकात से दोनों दलों के बीच मुद्दा आधारित समन्वयन को औपचारिक रूप मिल सकता है। भाजपा के सूत्रों ने सोमवार को यहां यह बात कही। असम की सफलता…