Category Archives: National News

1000 रुपये का नोट लाने की कोई योजना नहीं: दास

नई दिल्ली, 22 फरवरी | केंद्र सरकार 1,000 रुपये के नोट फिर से चलन में नहीं लाने जा रही है, बल्कि सरकार का ध्यान छोटे मूल्य के नोटों के चलन को बढ़ावा देने पर है। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीट कर बताया, “1,000 रुपये के नोटों को…

छत्तीसगढ़ में आईएएस अग्रवाल गिरफ्तार, दिल्ली ले गई सीबीआई

रायपुर, 21 फरवरी । सीबीआई की अदालत में लंबित मामले को रफादफा करने के लिए रिश्वत देने के आरोप में मंगलवार को आईएएस अधिकारी बी.एल. अग्रवाल व दो अन्य को यहां गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए तीनों को दिल्ली ले जाया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इससे पहले,…

भाजपा में आईएसआई की घुसपैठ संघ के लिए खतरे की घंटी : अवशेषानंद

वृन्दावन, 21 फरवरी | जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी अवशेषानंद ने पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसी, आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा इसकी युवा इकाई के सदस्यों की हाल में मध्यप्रदेश में हुई गिरफ्तारियों को पार्टी के पितृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लिए ‘खतरे…

आईपीएल नीलामी में हावी रहे विदेशी खिलाड़ी

बेंगलुरु, 20 फरवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए सोमवार को हुई नीलामी में एक तरफ जहां इंग्लैंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, वहीं टी-20 और वनडे क्रिकेट के शीर्ष गेंदबाज इमरान ताहिर और भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा।…

आईपीएल नीलामी : विदेशी खिलाडि़यों पर टीमें दिखा रहीं भरोसा

बेंगलुरु, 20 फरवरी | इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के लिए बेंगलुरु में सोमवार को जारी खिलाड़ियों की नीलामी में टीमें विदेशी खिलाडि़यों पर अधिक भरोसा दिखा रहीं हैं। जहां राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स को 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, स्टोक्स के हमवतन खिलाड़ी टाइमल…

उप्र चुनाव : तीसरे चरण में 61.16 फीसदी मतदान

लखनऊ, 19 फरवरी | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। तीसरे चरण में कुल 61.16 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के दौरान हालांकि इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा में दो गुटों…

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने विश्वास मत हासिल किया

चेन्नई, 18 फरवरी | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई.के.पलनीस्वामी ने शनिवार को राज्य विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया। पलनीस्वामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्हें 122 मत मिले, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के खेमे में शामिल 11 विधायकों ने विश्वास मत के खिलाफ मतदान किया।…

जाट आंदोलन : हरियाणा सरकार झुकी, मुआवजे घोषित

चंडीगढ़, 18 फरवरी| हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने शनिवार को 2016 में हुए जाट आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। साल 2016 की फरवरी में हुई हिसा में 30 लोग मारे गए थे…

तमिलनाडु विधानसभा में हंगामा, डीएमके विधायकों को निकाला

चेन्नई, 18 फरवरी | तमिलनाडु विधानसभा में शनिवार को मुख्यमंत्री ई.के.पलनीस्वामी द्वारा विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद विपक्षी द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के सदस्यों ने सदन के अध्यक्ष पी.धनपाल से गुप्त मतदान की मांग की, जिससे मना करने के बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के कारण सदन…

फेक न्यूज मीडिया मेरा नहीं, बल्कि अमेरिकी लोगों का दुश्मन: डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन, 18 फरवरी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को देश के पांच प्रमुख मीडिया संस्थानों को अमेरिकी लोगों का दुश्मन बताया। ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा के पाम बीच पहुंचने के बाद ट्वीट कर कहा, “फेक न्यूज मीडिया (न्यूयॉर्क टाइम्स, एनबीसी न्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन) मेरा नहीं, बल्कि…

‘एक लाख करोड़ से अधिक मूल्य के 500 के नए नोट छापे गए’

नई दिल्ली, 17 फरवरी| वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के 500 रुपये के नए नोट छापे जा चुके हैं। प्रिंटिंग प्रेस में 500 रुपये के करीब 2 करोड़ 20 लाख नोट रोजाना छापे जा रहे हैं। सिक्योरिटी प्रिंटिंग मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ…

कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद

मुंबई, 17 फरवरी| देश के शेयर बाजार शुक्रवार को मजबूती के साथ बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 167.48 अंकों की मजबूती के साथ 28,468.75 पर और निफ्टी 43.70 अंकों की बढ़त के साथ 8,821.70 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह…

गरीबों के लिए याचिका दाखिल करना अब आसान

नई दिल्ली, 17 फरवरी (आईएएनएस)| मध्यम और गरीब आय वर्ग के लोगों के लिए देश की कानूनी सहायता लेना आसान हो गया है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने मध्यम आय समूह के लिए जो योजना लागू की है, उसके तहत 60,000 रुपये प्रति महीने और 7,50,000 रुपये वार्षिक आय से कम…

पलनीस्वामी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

चेन्नई, 16 फरवरी| ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला के वफादार ई. पलनीस्वामी ने गुरुवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सी. विद्यासागर राव ने राजभवन में पलनीस्वामी और उनके मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पलनीस्वामी, ओ….

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री होंगे पलनीसामी

चेन्नई, 16 फरवरी | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) के विधायक दल के नेता ई.पलनीसामी गुरुवार शाम को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पलनीसामी को राज्यपाल सी.विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया है। पलनीसामी को वी.के.शशिकला का समर्थन प्राप्त है।…

Sasikala

तमिलनाडु में पलनीसामी और पन्नीरसेल्वम के बीच रस्साकसी का खेल

बेंगलुरू/चेन्नई, 15 फरवरी | आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के. शशिकला सजा भुगतने के लिए बुधवार को बेंगलुरू जेल पहुंचीं। वहीं एआईएडीएमके के विधायक दल के नेता ई.के. पलनीसामी ने शाम को तमिलनाडु के राज्यपाल सी.विद्यासागर राव से मुलाकात…

Mayawati

मायावती को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का नोटिस

इलाहाबाद, 15 फरवरी। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती के साथ उनके भाई व भतीजे के खिलाफ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने गौतमबुद्धनगर जिले के बादलपुर गांव के भूमि घोटाला मामले में नोटिस जारी किया है। संदीप भाटी की याचिका पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश डी.बी. भोसले व न्यायाधीश…

संसद के ग्रंथागार में ब्रह्मोस मिसाइल

ब्रह्मोस की सीमा 450 किलोमीटर तक बढ़ाएं जाने की संभावना : डीआरडीओ

बेंगलुरू, 15 फरवरी | रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के प्रमुख एस. क्रिस्टोफर ने बुधवार को कहा कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की मारक क्षमता मौजूदा 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 450 किलोमीटर तक की जाएगी। क्रिस्टोफर ने कहा कि इस मिसाइल की मारक क्षमता बढ़ाकर इसका परीक्षण 10 मार्च…

इसरो ने 104 उपग्रहों को भेजकर रचा इतिहास

श्रीहरिकोटा, 15 फरवरी | भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार सुबह एक साथ 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रच दिया। उपग्रहों का प्रक्षेपण भारतीय रॉकेट ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के जरिये किया गया। जिन उपग्रहों को प्रक्षेपित किया गया है, उनमें देश का पृथ्वी अवलोकन उपग्रह…

पन्नीरसेल्वम गुट में खुशी, डीएमके व कांग्रेस ने फैसले का स्वागत किया

चेन्नई, 14 फरवरी | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) की महासचिव वी.के.शशिकला तथा उनके तीन रिश्तेदारों को दोषी ठहराए जाने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ.पन्नीरसेल्वम के नेतृत्व वाले पार्टी के दूसरे गुट में हर्ष का माहौल है।…