Category Archives: Others

दुनिया में अधिकांश गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी

लंदन, 24 जुलाई | विश्व में प्रत्येक पांच में एक व्यक्ति आयरन की कमी से ग्रसित है, और गर्भवती महिलाओं में यह समस्या अधिक है। थायरॉइड विकार और आयरन की कमी गर्भवती महिलाओं में प्रसूति और भ्रूण जटिलताओं के साथ जुड़े हैं। शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि आयरन की…

जीएसटी पर स्पष्टता चाहती हैं दूरसंचार कंपनियां : एसोचैम

नई दिल्ली, 24 जुलाई | दूरसंचार उद्योग ने वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को संसद से जल्दी पारित हो जाने की उम्मीद जताते हुए सरकार से मांग की है कि मूल्य संवर्धित सेवाओं (वीएएस) पर जो कर लगाए जाने हैं, उनके बारे में अपनी स्थिति को स्पष्ट रूप से…

होमोसेक्सुअल में बढ़ रही ज्यादा खाने की प्रवृत्ति

टोरंटो, 24 जुलाई (आईएएनएस)| गे, लेस्बियन और उभयलिंगी (सेक्सुअल माइनॉरिटी) लड़कों व लड़कियों में सामान्य की तुलना में खाने की असमान्य प्रवृत्ति का विकास हो रहा है। एक नए अध्ययन में यह खुलासा हुआ है। खाने की आदत में आ रहा यह बदलाव उनके भोजन करने के अस्वास्थ्यकर तरीकों की…

दिल के रोगियों को यौन संबंध से खतरा नहीं

नई दिल्ली, 24 जुलाई | दिल के रोगी और लकवे से पीड़ित व्यक्ति जब खुद को यौन संबंधों के लिए तैयार महसूस करें, तब इसे शुरू कर सकते हैं। इससे खतरे की कोई बात नहीं है। यह बात हार्ट केयर फाउंडेशन (एचसीएफआई) के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. के.के. अग्रवाल ने कही।…

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड मजबूत, पाकिस्तानी पारी लड़खड़ाई

मैनचेस्टर, 23 जुलाई (आईएएनएस)| इंग्लैंड ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओल्ड ट्राफोर्ड स्टेडियम में चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को पाकिस्तान की पहली पारी में 57 रन देकर चार विकेट चटका डाले हैं। पाकिस्तान अभी भी पहली पारी में इंग्लैंड से 532 रन पीछे…

एंटिगा टेस्ट : अब वेस्टइंडीज पर पारी की हार का संकट

नॉर्थ साउंड (एंटिगा), 24 जुलाई | तेज गेंदबाज-मोहम्मद समी (66-4) और उमेश यादव (41-4) की धारदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज टीम बेबस नजर आई और सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में भारत के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को पूरे दिन जद्दोजहद के बाद फॉलोऑन को मजबूर…

सैयद हैदर रजा : चित्रकला को दी अर्थपूर्ण भाषा

नई दिल्ली, 23 जुलाई | भारतीय कला को यूरोपीय यथार्थवाद के प्रभावों से मुक्ति तथा कला में भारतीय अंतर्दृष्टि का समावेश करने वाले आधुनिक चित्रकार सैयद हैदर रजा 94 वर्ष की अवस्था में शनिवार को हमें छोड़कर चले गए, लेकिन भारतीय चित्रकला के इतिहास में उनके ब्रश से टपका ‘बिंदु’…

दंतेवाड़ा और कांकेर कृषि विज्ञान केंद्र ने साबित की देश में अपनी श्रेष्ठता

रायपुर, 23 जुलाई (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दंतेवाड़ा और कांकेर में संचालित कृषि विज्ञान केंद्रों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इन केन्द्रों के…

सौर ऊर्जा से विद्युतीकृत किए जाएंगे छत्तीसगढ़ के 351 गांव

रायपुर, 23 जुलाई (जस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में बस्तर एवं दक्षिण क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और सरगुजा एवं उत्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की र्बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने बस्तर प्राधिकरण की बैठक में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को अबूझमाड़…

सीआरपीएफ जवान मनोज चौरे की याद में बनेगा स्मारक

भोपाल, 23 जुलाई (जस) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल जिले की मुलताई तहसील के ग्राम परमंडल पहुँचकर बिहार में नक्सली हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान स्व. मनोज चौरे को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्व….

खेल को जीवन का हिस्सा बनाना बहुत अनिवार्य : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 23 जुलाई (जस)। रिलायंस फाउंडेशन युवा खेलों के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बच्चों से रूबरू हुए।प्रधानमंत्री ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास के लिए खेल को जीवन का हिस्सा बनाना बहुत अनिवार्य है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…

टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन से संतुष्टि का अहसास होता है : कोहली

एंटिगा, 23 जुलाई | वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के दौरान करियर का पहला दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि खेल के लंबे प्रारूप में रन बनाने से उन्हें काफी संतुष्टि मिलती है। कोहली ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने करियर…

दोबारा दुल्हन बनीं दिव्या खोसला!

नई दिल्ली, 23 जुलाई | अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार भले ही वर्ष 2005 में टी-सीरीज प्रमुख भूषण कुमारे के साथ शादी के बंधन में बंधकर दुल्हन बनी चुकी हों, लेकिन उन्हें शुक्रवार को यहां एफडीसीआई इंडिया कॉचर भारत 2016 के रैंप पर एक बार फिर दुल्हन जैसा महसूस हुआ। वह…

टेरेंस लुइस वियना में सिखाएंगे बॉलीवुड डांस

मुंबई, 23 जुलाई| डांस रिएलिटी शो “सो यू थिंक यू कैन डांस ‘अब इंडिया की बारी’ ” के निर्णायक बन चुके दिग्गज नृत्य निर्देशक टेंरेंस लुइस अब वियना में बॉलीवुड का जादू फैलाने जा रहे हैं। वह वियना के ‘इम्पल्सटेंज’ डांस फेस्टिवल में बॉलीवुड और इंडो-कंटेम्पररी डांस सिखाएंगे। टेरेंस ने…

‘कबाली’ के लिए वक्त निकालेंगी जैकलिन

मुंबई, 23 जुलाई | आगामी फिल्म ‘ढिशूम’ के प्रचार में व्यस्त अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडीज का कहना है कि वह रजनीकांत अभिनीत ‘कबाली’ देखने के लिए वक्त निकालेंगी। जैकलिन ने आईएएनएस से कहा, “मैं रजनीकांत की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं और श्रीलंका में भी बहुत प्रशंसक हैं। उम्मीद है कि अपनी…

छठे क्रम पर भेजने के लिए कोहली, कुंबले का शुक्रिया : अश्विन

एटिंगा, 23 जुलाई | वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां जारी पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने छठे बल्लेबाज के तौर पर भेजे जाने के लिए कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच अनिल कुंबले का शुक्रिया अदा किया है। अश्विन ने टेस्ट मैच के…

विजय राज ने ‘मिशन टाइगर’ के लिए फीस नहीं ली

मुंबई, 23 जुलाई | बाघों की सुरक्षा पर आधारित आगामी फिल्म ‘मिशन टाइगर’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय राज ने इस फिल्म के लिए फीस नहीं ली है, क्योंकि यह एक अच्छे विचार को ध्यान में रखकर बनाई गई है। विजय ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म ‘मिशन टाइगर’…

उज्जवला योजना में गड़बड़ करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही : शिवराज

भोपाल, 23 जुलाई (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिले में एक लाख पाँच हजार पात्र महिलाओं को इस योजना में नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदाय किये जायेंगे। यह योजना महिलाओं के स्वास्थ्य संवर्धन तथा…

जयललिता ने चेन्नई मेट्रो एमओयू में संशोधन की केंद्र से अपील की

चेन्नई, 23 जुलाई | तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे.जयललिता ने चेन्नई मेट्रो रेल समझौता ज्ञापन (एमओयू) से राज्य के हितों के विरोध वाले प्रावधानों को दूर करने के लिए शनिवार को केंद्र सरकार से इसमें संशोधन की अपील की। वाशरमानपेट तथा विमको नगर के बीच नौ किलोमीटर लंबी मेट्रो रेल के…

मनीष ने नीलम विरवानी को दिया रैंप वॉक का मौका

मुंबई, 23 जुलाई | बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ‘इंडियास नेक्स्ट टॉप मॉडल’ में अपने आगामी ब्राइडल कलेक्शन का प्रदर्शन कर रहे हैं और इस कार्यक्रम की एक प्रतियोगी को मनीष ने किसी एक शो में रैंप पर चलने का मौका भी दिया है। मनीष ने कहा कि…