Category Archives: Others

पाकिस्तानी बैंड के साथ शुभा मुद्गल का गीत

इस्लामाबाद, 21 जुलाई | पाकिस्तानी पॉप रॉक बैंड मिजमार ने अपने नए गीत ‘जोगी’ के लिए अनुभवी भारतीय गायिका शुभा मुद्गल के साथ सहयोग किया है। यह गीत इस महीने जारी होगा। यह गीत मिजमार और मुद्गल की संगीत शैलियों को मिलाकर बनाया गया है। मिजमार के काशान अदमानी ने…

‘द लीजेंड आफ माइकल मिश्रा’ पटना-बिहार की रोमांटिक कॉमेडी : अरशद

मुंबई, 21 जुलाई | अभिनेता अरशद वारसी फिल्म ‘द लीजेंड ऑफ माइकल मिश्रा’ में एक बिहारी की भूमिका में नजर आएंगे। उनका कहना है कि फिल्म पूरी तरह पटना-बिहार के रोमांस और हास्य से भरपूर है। अरशद ने आईएएनएस को बताया, “मुझे इस फिल्म की पटकथा पसंद आई। यह फिल्म…

बेटे इमाद से प्रभावित नसीरुद्दीन

मुंबई, 21 जुलाई | दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह फिल्म ‘एम क्रीम’ में अपने बेटे इमाद के अभिनय से काफी प्रभावित हुए। उनकी फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है। नसीरुद्दीन शाह ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत दिलचस्प, अलग और युवा उन्मुख फिल्म है। मुझे लगता है कि यह फिल्म…

जब सैनिकों के बैरक में रहे थे खिलाड़ी

मेक्सिको सिटी, 21 जुलाई | द्वितीय विश्व युद्ध के कारण कई वर्षो तक ओलम्पिक खेलों का आयोजन नहीं हो सका था और युद्ध की विभीषिका से उबरकर लंदन ने 1936 के बाद पहली बार बेहद सादगी से 1948 में ओलम्पिक खेलों की दोबारा शुरुआत की। युद्ध के कारण लंदन की…

अनुपम खेर ने गैरी मार्शल को याद किया

मुंबई, 21 जुलाई | दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने हॉलीवुड फिल्मकार गैरी मार्शल को याद करते हुए बताया कि उन्हें उनसे मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। अनुपम ने ‘द प्रिंसेस डायरीज’ के निर्देशक के साथ अपनी तस्वीर साझा की। गैरी मार्शल का निधन मंगलवार को हुआ। अनुपम ने गुरुवार…

भोपाल, 21 जुलाई (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिये समर्पण संस्था को प्रदान की गई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस दिव्यांग बच्चों को समर्पण संस्था तक लाने-ले-जाने का काम करेगी।…

पाकिस्तान देश को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा : राजनाथ

नई दिल्ली, 21 जुलाई | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देकर भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। राजनाथ ने लोकसभा में कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के दौरान कहा, “पाकिस्तान, भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा…

बिहार में नदियां उफान पर, कटाव से बढ़ी चिंता

पटना, 21 जुलाई | बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई प्रमुख नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य के समस्तीपुर, मधुबनी, सुपौल और अररिया के गांवों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जबकि…

झींगा मछली पालन योजना : 20 जिलों को 10 लाख रुपये आवंटित

लखनऊ, 21 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने झींगा मछली पालन योजना के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में 20 जनपदों को, लाभार्थियों को अनुदान देने के लिए 10 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दी है। इस योजना के अंतर्गत प्रति यूनिट लागत एक लाख रुपये है, जिसमें लाभार्थी को 50…

कश्मीर में कर्फ्यू जारी, जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर, 21 जुलाई | कश्मीर घाटी में अलगाववादियों द्वारा बंद के मद्देनजर गुरुवार को लगातार 13वें दिन भी कर्फ्यू जारी है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव और कश्मीर मामलों के प्रभारी राम माधव, महबूबा के साथ घाटी में स्थिति पर चर्चा के…

जून महीना मौसम विज्ञान के इतिहास में सबसे गर्म महीना रहा

वाशिंगटन, 21 जुलाई । अमेरिका के राष्ट्रीय सामुद्रिक एवं पर्यावरणीय प्रशासन विभाग (एनओएए) ने मंगलवार को एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि बीता जून महीना मौसम विज्ञान के इतिहास में सबसे गर्म महीना रहा। एनओएए की रिपोर्ट के अनुसार वैश्विक तौर पर गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार 14वीं बार…

अस्वस्थ आहार से वजन बढ़ सकता है

सिडनी, 21 जुलाई | अगर आप स्वस्थ रहने की ख्वाहिश रखते हैं, तो अपने आहार पर ध्यान देना शुरू कर दीजिए, क्योंकि एक ताजा शोध से पता चला है कि अस्वस्थ आहार हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है, जिससे वजन बढ़ने और मोटापे के अन्य लक्षण पैदा हो सकते…

वे बस ‘आंखों को आराम’ दे रहे थे : रेणुका

नई दिल्ली, 21 जुलाई| लोकसभा में बुधवार को जब कांग्रेस गुजरात में दलितों पर अत्याचार के मुद्दे पर सरकार के साथ गरमागरम बहस कर रही थी, तब पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी एक वीडियो में ऊंघते नजर आए। वीडियो में राहुल गांधी दाएं हाथ के बल चेहरे को टिकाकर सोते दिख…

‘महिला कबड्डी चैलेंज’ को मिल रही लोकप्रियता : अभिलाषा

नई दिल्ली, 21 जुलाई | दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 2014 में हुए एशियन खेलों में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम का हिस्सा रहीं अभिलाषा म्हात्रे देश के पहले लीग टूर्नामेंट ‘महिला कबड्डी चैलेंज’ को मिल रही लोकप्रियता से काफी खुश हैं। पुरुषों के लोकप्रिय लीग टूर्नामेंट स्टार…

सेल ने रियो ओलंपिक्‍स के लिए धावक धरमबीर सिंह का समर्थन किया

नई दिल्ली, 21 जुलाई। इस्‍पात मंत्री चौधरी बीरेन्‍द्र सिंह ने बुधवार को नई दिल्‍ली में सेल का लोगो जारी किया और रियो ओलंपिक्‍स के एथलीट धरमबीर सिंह का समर्थन किया। बीरेन्‍द्र सिंह ने ओलंपिक (200 मीटर की तेज़ दौड़) एथलीट का अभिनंदन करते हुए कहा, ‘हमें इस बात का गर्व है…

‘अयोध्या के गांधी’ कहे जाते थे हाशिम, अमन के थे पैरोकार

लखनऊ/अयोध्या, 20 जुलाई | राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद में मुसलमानों के मुख्य पैरोकार हाशिम अंसारी भले ही इस मामले में मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े पैरोकार थे लेकिन हिंदू संतों व जनता के बीच भी उनका काफी सम्मान था। सही मायने में वह अमन-चैन के असली पैरोकार थे।…

उमा भारती ने सरकारी कामकाज में हिंदी की अनदेखी पर रोष जताया

नई दिल्ली, 21 जुलाई | केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने सरकारी कामकाज में हिंदी की निरंतर उपेक्षा पर गहरा रोष जताया है। अपने मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति की बुधवार को नई दिल्ली में हुई बैठक में उन्होंने कहा, “अंग्रेजी की जकड़न से…

गोयल ने स्व. शाहिद के निवास पर जाकर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 21 जुलाई | केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने पूर्व हॉकी कप्तान और ओलंपिक खिलाड़ी मोहम्मद शाहिद के दुखद निधन पर बुधवार को उनके गुड़गांव स्थित निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया। दिग्गज स्टार खिलाड़ी श्री शाहिद का बीमारी के कारण…

सरकार को अगस्त में जीएसटी पारित होने की उम्मीद

नई दिल्ली, 20 जुलाई | सरकार ने बुधवार को कहा कि वह अगस्त के प्रथम सप्ताह में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक के संसद में पारित होने को लेकर आशावान है। इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त करने के प्रयास जारी हैं। एसोसिएटेड चेंबर्स आफ कामर्स…

दिव्यांग बच्चों के लिये प्रदान की गई बस को हरी झंडी

भोपाल, 21 जुलाई (जस)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को यहाँ मुख्यमंत्री निवास पर स्टेट बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिये समर्पण संस्था को प्रदान की गई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस दिव्यांग बच्चों को समर्पण संस्था तक लाने-ले-जाने का काम करेगी।…