Category Archives: समाचार

राष्ट्रपति ने दी जन्माष्टमी की बधाई

नई दिल्ली, 24 अगस्त | राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को देशवासियों को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर बधाई दी। राष्ट्रपति ने अपने बधाई संदेश में कहा, “मैं सभी देशवासियों को जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।” उन्होंने कहा, “भगवान कृष्ण का जीवन और शिक्षाएं…

पी.टी ऊषा पर फिल्म बननी चाहिए : सोनम

मुंबई, 24 अगस्त| अभिनेत्री सोनम कपूर का मानना है कि भारतीय एथलीट पी.टी ऊषा पर फिल्म बननी चाहिए। आईएमसी के लेडिज विंग की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “हाल में मैंने एक बायोपिक की है, लेकिन यदि महिला एथलीटों पर कुछ अच्छा काम आता है तो इस पर फिल्में…

न्यायालय का 20 फुट ऊंची मानव पिरामिड पर प्रतिबंध हटाने से इनकार

नई दिल्ली, 24 अगस्त | सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को दही हांडी उत्सव के दौरान बनाई जाने वाली मानव पिरामिड की ऊंचाई पर लगाया गया प्रतिबंध हटाने से इनकार कर दिया। दही हांडी उत्सव के दौरान मानव पिरामिड की अधिकतम ऊंचाई 20 फुट तय की गई है। इससे अधिक ऊंचाई…

पाक अधिकृत कश्मीर में मानवाधिकार पर अमेरिका ने जताई चिंता

वॉशिंगटन, 24 अगस्त | अमेरिका ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तथा देश के बलूचिस्तान प्रांत में मानवाधिकार की स्थिति पर चिंता जताई है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका वहां ‘मानवाधिकार की स्थिति’ को लेकर चिंतित है और ‘इसका उल्लेख अपनी मानवाधिकार रिपोर्ट में…

राजनाथ सिंह कश्मीर पहुंचे

श्रीनगर, 24 अगस्त | केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच श्रीनगर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। राजनाथ का यह इस माह जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी का दूसरा दौरा है। इस दौरान वह राज्य में समाजिक संगठनों के सदस्यों और नेताओं से वार्ता…

नंदिता दास सक्षम निर्देशक : नवाजुद्दीन

मुंबई, 24 अगस्त | नंदिता दास की फिल्म ‘मंटो’ में शीर्षक भूमिका निभा रहे मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निर्देशक के रूप में उनकी क्षमता की प्रशंसा की है। नवाजुद्दीन ने यहां बातचीत के दौरान आगामी फिल्म के बारे में पूछे जाने पर कहा, “मैं नंदिता दास के साथ ‘मंटो’…

स्वदेश लौटीं साक्षी, भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 24 अगस्त | ब्राजील के महानगर रियो डी जनेरियो मे सम्पन्न 31वें ओलम्पिक खेलों में कुश्ती का कांस्य जीतने वाली भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक बुधवार को स्वदेश लौट आईं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और दिल्ली-हरियाणा सीमा पर साक्षी का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य…

बिहार में बाढ़ से तबाही, गंगा नदी उफान पर

पटना, 24 अगस्त | बिहार में बाढ़ से तबाही जारी है। गंगा नदी एक बार फिर उफान पर है, जिससे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं। उधर, पुनपुन और सोन नदी के भी जलस्तर बढ़ गए हैं और विभिन्न जगहों पर ये नदियां खतरे के निशान से ऊपर…

‘दबंग’ के लिए हमेशा आभारी रहूंगी : सोनाक्षी

मुंबई, 24 अगस्त | बॉलीवुड फिल्म ‘दबंग’ के साथ करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वह इस फिल्म के प्रति हमेशा आभारी रहेंगी। चर्चाएं हैं कि ‘दबंग 3’ में सोनाक्षी काम नहीं करेंगी, वहीं अभिनेत्री का कहना है कि अभी फिल्म की पटकथा भी तैयार…

सिंधु, साक्षी, दीपा को हीरों का हार भेंट करेगा एनएसी ज्वैलर्स

चेन्नई, 23 अगस्त | रियो में पदक जीतने वाली पी. वी. सिंधु और साक्षी मलिक तथा अपने शानदार प्रदर्शन से पूरी दुनिया को चकित करने वाली जिम्नास्ट दीपा कर्माकर पर पुरस्कारों की बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब देश की अग्रणी जवाहरात बनाने वाली कंपनी एनएसी ज्वैलर्स…

निकाले गए कामगार हर हाल में 25 सितंबर तक लौटें : सुषमा

नई दिल्ली, 23 अगस्त | विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मंगलवार को सऊदी अरब की तीन कंपनियों से निकाले गए भारतीय कामगारों से अपना दावा भरने के बाद 25 सितंबर तक हर हाल में भारत लौट आने का आग्रह किया। सिलसिलेवार ढंग से किए गए ट्वीट में उन्होंने कहा कि…

मुलायम धमकी कांड : आवाज मिलान के आदेश

लखनऊ, 23 अगस्त । उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव द्वारा आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर को फोन पर दी गई कथित धमकी मामले में दर्ज एफआईआर पर हजरतगंज पुलिस द्वारा लगाई गई अंतिम रिपोर्ट को अदालत ने खारिज कर दिया है और अमिताभ के माबाइल…

केरल में खूंखार कुत्तों को मारा जाएगा

तिरुवनंतपुरम, 23 अगस्त | बीते सप्ताह एक 65 साल की महिला को 50 अवारा कुत्तों द्वारा मार डालने के बाद केरल सरकार ने सभी खूंखार कुत्तों को चुनकर मारने का फैसला किया है। स्थानीय स्वशासन मंत्री के. टी. जलील ने संवाददाताओं से कहा कि सरकार इस भयावह घटना के बाद…

हिंदी फिल्म संगीत बन गया है शरारती : सचिन-जिगर

नई दिल्ली, 23 अगस्त । संगीतकार सचिन संघवी और जिगर सरैया की जोड़ी का कहना है कि एक समय हुआ करता था, जब गीतकार कुछ खास शब्दों, संवेदनाओं एवं भावनाओं को व्यक्त करने में शर्माते थे, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। सचिन ने आईएएनएस से ईमेल द्वारा हुई साक्षात्कार…

आकाशगंगा में नए तारे की पहचान

लंदन, 23 अगस्त | खगोलविदों के एक दल ने आकाश गंगा में एक नए तारे की पहचान की है, जो धरती से 11,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर है। इससे हमें यह समझने में मदद मिलेगी कि अंतरिक्ष में ज्यादातर विशाल तारे किस प्रकार बने। इस युवा तारे का द्रव्यमान…

‘किक’ से पहले मुझमें आत्मविश्वास नहीं था : जैकलिन

मुंबई, 23 अगस्त | अभिनेत्री जैकलिन फर्नाडिस फिल्म ‘किक’ को अपने करियर की दृष्टि से बेहद महत्वूपर्ण मानती हैं। जैकलिन का कहना है कि ‘किक’ में काम करने से पहले उनमें आत्मविश्वास की कमी थी। जैकलिन ने यहां मीडिया को बताया, “किक के बाद स्थिति में काफी बदलाव आया है।…

समुद्र तट पर सेक्स करते गिरफ्तार हुए इस्लामी संगठन के पदाधिकारी

रबात, 23 अगस्त | मोरक्को के इस्लामी संगठन के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों को पुलिस ने कासाबलांका के उत्तर में एक समुद्र तट पर एक कार में सेक्स करते गिरफ्तार किया है। कासाबलांका उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को की व्यापारिक राजधानी है। यह संगठन जिन बातों का प्रचार करता है, उसमें शुद्धतावादी…

काश! संगीत कलाकारों का बीमा हो जाए : शुभा मुद्गल

नई दिल्ली, 23 अगस्त| हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल का कहना है कि अगर युवा कलाकारों का बीमा हो जाए, तो वे संगीत को एक स्थाई पेशे के तौर पर अपनाने में दिलचस्पी ले सकते हैं। शुभा ने आईएएनएस से खास मुलाकात में कहा, “बहुत सारे युवा संगीत के प्रति…

यप्प टीवी को टी-20 का प्रसारण अधिकार

न्यूयार्क, 23 अगस्त | इंटरनेट आधारित टीवी सेवा प्रदान करने वाली कम्पनी-यप्प टीवी ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत तथा वेस्टइंडीज के बीच होने वाली दो मैचों की टी-20 सीरीज का प्रसारण अधिकार हासिल कर लिया है। ये मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में 27 व 28…

शाहरुख ने प्राग से साझा की सेट की तस्वीर

मुंबई, 23 अगस्त | वर्तमान में फिल्मकार इम्तियाज अली की फिल्म ‘द रिंग’ की शूटिंग कर रहे सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों के साथ फिल्म के सेट की कुछ झलकी साझा की। शाहरुख ने रविवार रात इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह नारंगी रंग का झंडा पकड़े…