Category Archives: समाचार

‘सेन्स 8’ में छोटी लेकिन सशक्त भूमिका : सिकंदर

मुंबई, 9 जुलाई | अभिनेता सिकंदर खेर को अमेरिकी शो ‘सेन्स 8′ में लिया गया है, वहीं उनका कहना है कि इसमें उनकी छोटी लेकिन सशक्त भूमिका है। वह टेलीविजन धारावाहिक ’24’ के दूसरे सत्र में भी दिखाई देंगे। सिकंदर ने कहा, “कुछ महीने पहले मुझसे इस शो के लिए…

‘सिंघम 3’ में पत्रकार बनीं श्रुति हासन

चेन्नई, 9 जुलाई | विशाखापत्तनम में सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘सिंघम 3’ उर्फ ‘एस 3’ की शूटिंग कर रहीं अभिनेत्री श्रुति हासन कथित तौर पर इस फिल्म में पत्रकार की भूमिका में हैं। फिल्म यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “श्रुति फिल्म में विद्या के किरदार में…

अजित कुमार संग काम करेंगी

चेन्नई, 9 जुलाई | अभिनेत्री काजल अग्रवाल अपनी आगामी तमिल फिल्म में तमिल सुपरस्टार अजित कुमार के साथ काम करेंगी। फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। फिल्म की यूनिट से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “निर्माताओं ने काजल से संपर्क किया और उन्होंने कहा कि वह बहुत…

फिल्मों में गाना चाहते हैं इरफान

मुंबई, 9 जुलाई| आगामी फिल्म ‘मदारी’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता इरफान खान ने कहा कि वह आने वाले वर्षो में किसी फिल्म में गाना चाहेंगे। टेलीविजन रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ में फिल्म के प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता प्रतियोगियों से इतना अधिक प्रेरित हुए…

बैडमिंटन : अमेरिकी ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद जयराम

एल मोंटे (केलिफोर्निया), 9 जुलाई | अमेरिका ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में चौथे वरीय भारतीय दिग्गज खिलाड़ी अजय जयराम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह इस टूर्नामेंट में भारत की आखिरी उम्मीद हैं। पुरुष एकल वर्ग में आनंद पवार को जयराम के हाथों क्वार्टर फाइनल में हार का सामना…

आरपीएफ ने महिला का खोया पर्स लौटाया

झांसी, 9 जुलाई । उत्तर मध्य रेलवे के झांसी स्टेशन पर आरपीएफ ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए लवारिस पड़ा मिला पर्स महिला को लौटा दिया। पर्स में हजारों रुपये व एक मोबाइल था।  झांसी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा में आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव उपाध्याय के निर्देश पर…

अमरनाथ यात्रा रोकी गई

जम्मू, 9 जुलाई  । कश्मीर घाटी में तनाव के बाद अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है। शनिवार को किसी भी तीर्थयात्री को जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना नहीं होने दिया गया। जम्मू में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने…

कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित

श्रीनगर, 9 जुलाई। प्रशासन ने कश्मीर में शनिवार को मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। जम्मू एवं कश्मीर के सर्वाधिक वांछित (वांटेड) आतंकवादी बुरहान वानी को सुरक्षाबलों द्वारा मार गिराए जाने के बाद गैर सामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाने की आशंका के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।…

ये कैसा अंतर…?

कांग्रेस और भाजपा में यूँ तो जमीन आसमान का अंतर है पर एक अंतर पर अवश्य विचार करें  … ‪भाजपा मुख्यालय‬ “अशोक” रोड पर है और ‪ कांग्रेस मुख्यालय‬ “अकबर” रोड पर…!!!   ————————   कांग्रेस के राज में: “लड़के वाले : क्या आप की बेटी दाल बना सकती है..???…

राष्ट्रपति भवन द्वारा अमित्व घोष की राइटर इन-रेजीडेंस के रूप में मेजबानी

नई दिल्ली, 9 जुलाई |  प्रख्यात लेखक  अमित्व घोष 10-14 जुलाई, 2016 तक राष्ट्रपति भवन में राइटर इन-रेजीडेंस के रूप में निवास करेंगे। उनकी पत्नी श्रीमती डेबोरा बेकर भी उनके साथ रहेंगी। अमितत्व घोष पुरस्कार विजेता लेखक और निबंधकार हैं, जिनकी प्रसिद्ध पुस्तकों में – ‘द सर्किल ऑफ रीजन, द…

प्रो कबड्डी : लगातार पांचवीं जीत के साथ पाइरेट्स शीर्ष पर पहुंचे

पटना, 8 जुलाई | मौजूदा चैम्पियन पटना पाइरेट्स ने शुक्रवार को एकतरफा मुकाबले में बंगाल वॉरियर्स टीम को 14 अंकों के अंतर से हराते हुए स्टार स्पोर्ट्स प्रो कबड्डी सीजन-4 में पहली बार आठ टीमों की तालिका में पहला स्थान हासिल किया है। यह इस साल अपने घर में पाइरेट्स…

मप्र में बारिश से हालात बिगड़े, सेना बुलाई गई

भोपाल, 8 जुलाई | मध्यप्रदेश में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदी-नालों में उफान आ गया है, पुल-पुलिया और बांधों के क्षतिग्रस्त होने से गांवों व शहरी बस्तियों में जलभराव हो रहा है। राहत और बचाव के लिए सेना, हेलीकॉप्टर व…

नीतीश ने दी ईद की शुभकामनाएं

पटना, 7 जुलाई (जनसमा)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरूवार को ईद के अवसर पर कहा कि रमजान का पाक महीना बीतने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाता है। आज ईद है। भाईचारा, मोहब्बत, सद्भाव का त्योहार है। मैं अपनी तरफ से बिहारवासियों, देशवासियों को ईद की शुभकामना…

शास्त्री के बाद मोदी ने लोगों की सोच बदली : पर्रिकर

पणजी, 8 जुलाई | रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने शुक्रवार को कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के बाद नरेंद्र मोदी ही ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लोगों को अपनी सोच बदलने के लिए प्रेरित किया। पणजी से 35 किलोमीटर दूर मडगाव कस्बे में एक सरकारी कार्यक्रम में पर्रिकर ने कहा कि…

आईएस ने सीरिया में प्राचीन ममियों को ध्वस्त किया

लंदन, 8 जुलाई | इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादी समूह की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें सीरिया के ऐतिहासिक शहर पाल्मेरा में प्राचीन मूर्तियों को तोड़ते और ममियों पर लॉरी चलाकर उन्हें ध्वस्त करते हुए दिखाया गया है। समाचारपत्र ‘डेली मेल’ की रिपोर्ट के अनुसार, आईएस ने…

न्यूजीलैंड का भारतीय छात्रों को वीजा देने से इनकार

वेलिंगटन, 8 जुलाई | न्यूजीलैंड ने हजारों भारतीय छात्रों को वीजा देने से इनकार कर दिया है। ये छात्र इस देश में पढ़ाई करना चाहते थे। मीडिया में यह खबर शुक्रवार को आई। रेडियो न्यूजीलैंड की खबर के अनुसार, न्यूजीलैंड के आप्रवासन अधिकारियों का मानना था कि तृतीय श्रेणी की…

मप्र : खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सुझाव

भोपाल, 8 जुलाई (जनसमा)। मध्यप्रदेश में खेती को लाभ का धंधा बनाने के के लिए शासन परंपरागत व अन्य फसलों के अलावा औषधीय फसलों की खेती को भी बढ़ावा दे रहा है। किसान औषधीय फसलों के माध्यम से कई गुना अधिक आय अर्जित कर सकते है। अपनी खेतों की मेढ़ो पर…

मध्यप्रदेश में शुरू होगा ‘सुर्जने से सुपोषण’ अभियान

भोपाल, 8 जुलाई (जनसमा)। मध्यप्रदेश में कुपोषण को दूर करने के लिये एक अभिनव अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रदेश में 25 जुलाई से ‘सुर्जने से सुपोषण” अभियान की शुरूआत की जायेगी। मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस ने शुक्रवार को कार्यभार संभालने के बाद विभागीय योजनाओं की समीक्षा के…

सपा कार्यकर्ता पैसे और जमीन के चक्कर में पड़े हैं : मुलायम

लखनऊ, 8 जुलाई | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता पैसे और जमीन के चक्कर में पड़े हैं। इससे पार्टी की बदनामी हो रही है। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर…

भारत के शीर्ष 100 ऋण बकाएदारों का नाम सरकार सामने लाए : येचुरी

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)| मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वह सरकारी बैंकों से कर्ज लेकर उन्हें डकारने वाले शीर्ष 100 कर्जदारों का नाम बताकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। येचुरी ने प्रधानमंत्री को लिखे खुले खत में कहा,…