Category Archives: समाचार

‘सिया के राम’ के हनुमान, हनुमान के बड़े भक्त

मनोज पाठक======बिहार के सिवान जिले के एक साधारण परिवार में जन्मे और द ग्रेट खली इंस्टीट्यूट के रेसलर दानिश अख्तर का शरीर स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक ‘सिया के राम’ के निर्माता-निर्देशक निखिल सिंहा को इतना फिट लगा कि उन्हें हनुमान की भूमिका में ले लिया। हनुमान भक्त दानिश भी…

हां, मैं पिता बनने वाला हूं : शाहिद

मुंबई, 17 अप्रैल | बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने पिता बनने की अटकलों पर स्वयं विराम लगाते हुए शनिवार को पुष्टि की कि हां, वह पिता बनने वाले हैं। अपनी आगामी फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के ट्रेलर लांच के मौके पर शाहिद से पूछा गया कि क्या वह पिता बनने के…

बुंदेलखंड : खेत सूखे, हलक भी सूखा

विद्या शंकर राय=====लखनऊ/महोबा, 17 अप्रैल | उत्तर प्रदेश में जब भी चुनाव करीब आता है, बुंदेलखंड क्षेत्र के सातों जिलों में गर्मी के साथ ही सियासी तापमान भी बढ़ जाता है। सूखे की मार झेल रहे बुंदेलखंड में अब पेयजल जुटाना भी एक बड़े संकट के तौर पर उभरा है।…

जापान भूकंप में 41 मरे, तेज हवाएं, भारी बारिश बन रही बाधक

टोक्यो, 17 अप्रैल। दक्षिण-पश्चिमी जापान के क्यूशू द्वीप में शनिवार सुबह 7.3 तीव्रता का भूकंप आया। एक दिन पहले भी क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रविवार को मिले ताजा आंकड़े के अनुसार, भूकंप में मरने वालों की संख्या 41 हो गई है। भूकंप एवं उसके बाद…

आईपीएल : रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने मुंबई को 3 विकेट से हराया

मुंबई, 16 अप्रैल | एरॉन फिंच (नाबाद 67) की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत गुजरात लॉयन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को तीन विकेट से हरा दिया। मुंबई ने पहले खेलते हुए गुजरात के…

न्याय सुविधापूर्ण, किफायती एवं त्वरित हो : राष्ट्रपति

भेपाल, 16 अप्रैल (जनसमा)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भोपाल के राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की चौथी रिट्रीट के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि  लोगों के लिए न्याय सा‍र्थक हो, इसके लिए जरूरी है कि यह सुविधापूर्ण, किफायती एवं त्वरित हो। न्यायाधीशों की चौथी रिट्रीट के उद्घाटन के अवसर पर…

महबूबा ने हंदवाड़ा का दौरा किया

श्रीनगर, 16 अप्रैल | जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को स्थिति का जायजा लेने के लिए कर्फ्यूग्रस्त हंदवाड़ा शहर का दौरा किया। प्रदर्शनकारियों तथा सुरक्षाबलों के बीच हुई गोलीबारी में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि सेना ने छेड़छाड़ में अपने किसी…

अजलान शाह कप : आस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में 4-0 से हराया

इपोह (मलेशिया), 16 अप्रैल| भारतीय हॉकी टीम को सुल्तान अजलान शाह कप के फाइनल में शनिवार को आस्ट्रेलिया के हाथों 0-4 से हार झेलनी पड़ी है। थॉमस क्रेग और मैट गोड्स ने आस्ट्रेलिया के लिए दो-दो गोल किए। यह आस्ट्रेलिया का छह साल में चौथा खिताब है। वहीं पांच बार…

अमीर अमेरिकी कम भरते हैं कर : सर्वेक्षण

वाशिंगटन, 16 अप्रैल । अमेरिका में 10 में से छह लोगों का मानना है कि अमीर अमेरिकी बहुत कम कर अदा करते हैं।   समाचार पत्र ‘गैलप’ द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई। यह सर्वेक्षण छह से आठ अप्रैल के बीच राष्ट्रपति चुनावों के दौरान हुआ था। उम्मीदवारों…

सम-विषम योजना : दूसरे दिन 437 उल्लंघनकर्ताओं के चालान कटे

नई दिल्ली, 16 अप्रैल | राष्ट्रीय राजधानी में सम-विषम परिवहन योजना के दूसरे दिन शनिवार को पहले पांच घंटों के दौरान कुल 437 उल्लंघनकर्ताओं का चालान किया गया। पुलिस ने कहा कि संख्या में शाम तक इजाफा हो सकता है। योजना का यह दूसरा चरण है। राजधानी की सड़कों से…

कर चोरी, आतंकवाद के खिलाफ जी-20 की लड़ाई में भारत शामिल

नई दिल्ली, 16 अप्रैल | धन शोधन, कर चोरी और आतंकवाद के वित्त पोषण के खिलाफ लड़ाई में वित्तमंत्री अरुण जेटली ने जी-20 नेतृत्व के साथ हाथ मिलाया है। उन्होंने कर मुक्त देशों को पारदर्शी होने और सूचनाएं साझा करने का आग्रह भी किया है। यहां आयोजित जी-20 देशों के…

शाहरुख की ‘फैन’ ने पहले दिन 19.20 करोड़ रुपये कमाए

मुंबई, 16 अप्रैल | मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म ‘फैन’ ने देश में दर्शकों को खासा प्रभावित किया है। फिल्म ने शुक्रवार को अपने पहले दिन 19.20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। जारी एक बयान के मुताबिक, प्रचार और विज्ञापनों सहित 105 करोड़ रुपये…

उप्र के आगरा में गर्मी, पानी की किल्लत

आगरा , 16 अप्रैल।  उत्तर प्रदेश के आगरा में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार हो गया है। गर्मी के इस मौसम में यहां पानी की किल्लत भी हो गई है, जो यहां के लोगों के लिए दोहरी मार की तरह है। मौसम विशेषज्ञों ने यहां जल्द राहत की उम्मीद…

जापान में भूकंप से अबतक 21 मौतें : 70 सालों में पहली बार इतना विनाशकारी भूकंप

कुमामोतो, 16 अप्रैल । दक्षिण-पश्चिम जापान के क्युशू द्वीप के कुमामोतो प्रांत में शनिवार सुबह आए भूकंप में अब तक 12 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है। इसके साथ ही पिछले चार दिनों में भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो चुकी है। इसी क्षेत्र में…

तीरंदाजी के ‘गुरुकुल’ में खोजे जाएंगे अर्जुन, एकलव्य

अजीत कुमार शर्मा====रायपुर, 16 अप्रैल | छत्तीसगढ़ में तीरंदाजी का ‘गुरुकुल’ माने जाने वाले शिवतराई में अब अर्जुन और एकलव्य की खोज होगी। बिलासपुर जिले के अचानकमार टाइगर रिजर्व क्षेत्र में आने वाले इस गांव पर खेल विभाग की खास नजर है। इस साल से शुरू होने वाली बोर्डिग अकादमी…

इस बार मैं राजनीति में बाजी मारूंगा : भूटिया

सिलिगुड़ी, 16 अप्रैल | दो साल पहले चुनावी मैदान में मात खा चुके भारतीय फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान बाइचुंग भूटिया ने कहा है कि उन्होंने अतीत से सबक लिया है और उसी अनुभव के साथ वह इस बार सिलिगुड़ी के चुनावी मैदान में जीत हासिल करेंगे। घर-घर जाकर, चुनावी…

दिलीप कुमार बीमार, अस्पताल में भर्ती

मुंबई, 16 अप्रैल  हिन्दी सिने जगत के दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार को शनिवार को बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें निमोनिया होने की बात कही। उनका इलाज शुरू हो गया है और दवाओं…

आईपीएल : आसान मुकाबले में दिल्ली ने पंजाब को 8 विकेट से हराया

दिल्ली, 15 अप्रैल | क्विंटन डी कॉक (59 नाबाद ) की अर्धशतकीय पारी और अमित मिश्रा (11 रन, चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली डेयरडेविल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नौवें संस्करण में शुक्रवार को किंग्स इलेवन पंजाब को आसान मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया।…

अजलान शाह कप : मलेशिया को हरा फाइनल में पहुंचा भारत

इपोह (मलेशिया), 15 अप्रैल | भारतीय हॉकी टीम ने शुक्रवार को सुल्तान अजलान शाह कप में मेजबान मलेशिया को 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में भारत का सामना शनिवार को विश्व विजेता आस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए रमनदीप सिंह ने दो गोल किए। उनके…