Category Archives: तस्वीरें

airlifted

कैलाश मानसरोवर : करीब 500 यात्री हेलीकॉप्‍टर से निकाले गए

नेपाल में फंसे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्रियों को निकालने का अभियान तेज कर दिया गया है। 4 जुलाई, 2018 को करीब 500 यात्री हेलीकॉप्‍टर से निकाले गए हैं। साभार : एआईआर द्वारा ट्वीटर पर जारी फोटो

Modi welcomed Yogi

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करते योगी आदित्यनाथ 

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संत कबीर की समाधि पर चादर चढ़ाने के लिए मगहर जाने से पहले 28 जून, 2018 को लखनऊ में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोगों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया।  

Hammerine Hyde Monastery

मंगोलिया में गोबी रेगिस्तान में स्थित हैमरिन हाइद मठ

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 22 जून, 2018 को मंगोलिया में गोबी रेगिस्तान में स्थित हैमरिन हाइद मठ में प्रार्थना करते हुए।

IDY 2018

रोहिणी में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर 21 जून, 2018 को रोहिणी, नई दिल्ली में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभागी।

Rathore Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम में राज्यवर्धन सिंह राठौड़

केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और अन्य गणमान्य 21 जून, 2018 को झील पार्क, वेलकम मेट्रो स्टेशन, दिल्ली में चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2018 के अवसर पर सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लेते हुए।  

जहाजों पर योग करके अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते नौसेना के जवान

‘जिन्दगी रहे खुश’ इस नारे के साथ भारतीय नौसेना के सैनिकों ने दक्षिणी नौसेना कमान के जहाजों ‘जमुना’ और ‘सुजाता’ पर 21 जून,2018 को योगासन करके अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस  मनाया।  

ITBP Yoga at Himalata

हिमालय की बर्फ से ढंकी घाटियों में योगासन करते हिमवीर

चौथे अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2018 को देश की रक्षा में तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के हिमवीर 12 हजार से 19 हजार फिट की ऊंचाई पर हिमालय की बर्फ से ढंकी घाटियों में योगासन करते हुए। तस्वीरें आईटीबीपी ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की…

Yogasan

स्वामी रामदेव के सान्निध्य में कोटा के लोगों ने योगासन किये

योग गुरू स्वामी रामदेव के सान्निध्य में भारी उत्साह और उमंग के साथ कोटा के लोगों ने बुधवार को योगासन किये। इस दौरान  धीर-गंभीर योग मुद्राएं तो कभी बिजली सी फुर्ती से शरीर के हैरतअंगेत करतब प्रस्तुत किये गये। करीब तीन घंटे चली इन योग की क्रियाओं में बालकों से…

IYD

विश्व मना रहा है चौथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस

आज 21 जून को अन्‍तर्राष्‍ट्रीय योग दिवस मनाया जारहा है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी चौथे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में हजारों लोगों के साथ योगासन कर रहे हैं।

Neeti Ayog

नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद् की चौथी बैठक

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 17 जून, 2018 को नई दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद् की चौथी बैठक की अध्यक्षता करते हुए।इस बैठक में देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया और अपने विचार रखे और सुझाव दिये।