मोबाइल एटीएम वैन के सामने कैश निकालने के लिए कतार में खड़े लोग
अगरतला में दिसंबर 8, 2016 को एक मोबाइल एटीएम वैन के सामने कैश निकालने के लिए कतार में खड़े लोग (फोटो: आईएएनएस)
अगरतला में दिसंबर 8, 2016 को एक मोबाइल एटीएम वैन के सामने कैश निकालने के लिए कतार में खड़े लोग (फोटो: आईएएनएस)
हरियाणा में कुरुक्षेत्र के पास दिसम्बर 8, 2016 को व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 (एनएच-1) पर घने कोहरे की वजह से वाहनों की टक्कर में कम से कम 15 लोग घायल हो गए।(फोटो: आईएएनएस)
हर साल हजारों मील की यात्रा कर तमिलनाडु में प्वाइंट केलिमियर झील की ओर जाते फ्लेमिंगो पक्षियों के झुंड 7 दिसंबर, 2016 को राजस्थान के जयपुर में चंद लाई झील पर विश्राम करते हुए। फ्लेमिंगो को राजहंस भी कहा जाता है और शीत के मौसम में प्रजनन के लिए ये…
गुवाहाटी जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस की दो बोगियां दिसम्बर 6, 2016 को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में सामुकतला रोड जंक्शन के पास पटरी से उतर गई। दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए।
एक चाय विक्रेता 3 दिसम्बर, 2016 को आगरा में सर्दियों की एक सुबह ग्राहकों के लिए चाय तैयार करता हुआ। (फोटो: आईएएनएस)
मुंबई तट पर दिसम्बर 2, 2016 को अरब सागर में विमान वाहक पोत आईएनएस विक्रमादित्य पर उतरता हुआ एक हेलीकाप्टर ।
चेन्नई के आसमान में 2 दिसंबर, 2016 को काले-कजरारे बादलों का शानदार नजारा। आज यहां कई इलाकों में बारिश जैसे हालात रहे। राज्य में अनेक स्थानों में आगामी 24 घंटे में बारिश की संभावना है।
रांची में नवम्बर 29, 2016 को एक महिला पुलिस अधिकारी कैशलेस लेन देन पर एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान स्मार्टफोन पर पेटीएम एप्लिकेशन को प्रदर्शित करती हुई। (फोटो: आईएएनएस)
अमृतसर में 28 नवम्बर 2016 को भगवान वाल्मीकि की 800 किलो वजन की सोने से मंढ़ी प्रतिमा जिसेभगवान वाल्मीकि दर्शन यात्रा के दौरान राम तीरथ पर स्थापित किया जाएगा।(फोटो: आईएएनएस)
हैदराबाद में 26 नवंबर, 2016 को अंतर्राष्ट्रीय पालतू जानवर और डॉग शो प्रदर्शनी के दौरान एक प्रतिभागी। (फोटो: आईएएनएस)
चेन्नई में 25, नवम्बर 2016 को एक एटीएम से 500 रुपये के नए नोटों निकालने के बाद खुशी जताते हुए एक युवक।(फोटो: आईएएनएस)
आगरा में पीएसी के मैदान पर चल रहे गुब्बारा महोत्सव की एक झांकी। यह फोटो 25 नवंबर, 2016 को आईएएनएस के लिए पवन शर्मा ने क्लिक की।
बेंगलुरू में नवम्बर 25, 2016 को एक पोलिश समकालीन कला कार्यशाला ‘ एब्सर्ड नाॅनसेंस आॅक्सीमोरन’ के दौरान अभिनेत्री भावना। यह प्रदर्शनी और पोलिश कार्यशाला 25 नवंबर से 23 दिसंबर तक कर्नाटक चित्रकला परिषद् में आयोजित की गई है।कार्यशाला में पोलैंड के 12 कलाकारों की एक टीम अपने समकालीन भारतीय कलाकारों से…
पश्चिम बंगाल के अलीपुर के बुक्सा टाइगर रिजर्व में 22 नवंबर 2016 को कीचड़ में फंसे एक हाथी के बच्चे को बुलडोजर की मदद से बचाते हुए वनकर्मी। (फोटो: आईएएनएस)
नई दिल्ली में 15 नवम्बर, 2016 को फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन (एफएलओ) द्वारा आयोजित ‘बिजनेस बदलाव के लिए एक एजेंट हो सकता है” पर एक विशेष पैनल चर्चा के दौरान अभिनेत्री रवीना टंडन (फोटो: आईएएनएस)
मैसूर में 15 नवम्बर, 2016 को चामुंडी पहाड़ी के निकट घने जंगल से भटक कर आए एक तेंदुआ की सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तुरंत ही उसे पकड़ने का अभियान चलाया और उसे वे एक पिंजरे में बंद करने में सफल रहे। इससे आसपास रहने वाले…
इस्राइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन 15 नवंबर,2016 महात्मा गांधी की समाधि, राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए। भारत की आठ दिन की यात्रा पर रिवलिन सोमवार नई दिल्ली पहुंचे थे। वे करनाल में कृषि उत्कृष्टता केंद्र और एग्रो टेक-2016 प्रदर्शनी भी देखने जाएंगे।
लखनऊ के आकाश में 14 नवम्बर, 2016 को ‘सुपरमून’ की एक झलक। 1948 के बाद से सबसे शानदार ‘सुपरमून’। यह 14 प्रतिशत बड़ा और सामान्य से 30 फीसदी अधिक चमकदार है क्योंकि पृथ्वी और चंद्रमा अपनी कम से कम 221,525 मील की दूरी (356,510 किमी) पर हैं जिसेअंग्रेजी में पेरीगी या…
अमृतसर में श्री गुरु नानक देव की 548 वीं जयंती के अवसर पर 12 नवंबर, 2016 को नगर कीर्तन (जुलूस) के दौरान स्वर्ण मंदिर के आगे सिख छात्र गटका का प्रदर्शन करते हुए।
भोपाल में 12 नवंबर, 2016 को सामूहिक विवाह संस्कार के दौरान सजी-धजी दुल्हनें। Brides wait during a community marriage in Bhopal on Nov. 12, 2016. (Photo: IANS)