Category Archives: तस्वीरें

महान चित्रकार एस एच रजा का ताबूत नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर

महान चित्रकार एस एच रजा को दफनाने के लिए मध्यप्रदेश के मण्डला ले जाने से पहले नागपुर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 जुलाई, 2016 को दिल्ली से लाया गया ताबूत। –आईएएनएस

एक फुटबॉल मैच के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव

नई दिल्ली में 24 जुलाई, 2016 को संसद सदस्यों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच नेहरू स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव

बाघ संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन

महाराष्ट्र  के वित्त एवं वन मंत्री सुधीर मुंगुटीवार ने 23 जुलाई, 2016 को मुंबई में बाघ संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। फोटोः संदीप महांकाल/ आईएएनएस

गोवा में अगुआडा किले पर सेल्फी लेते हुए सैलानी।

गोवा में भारी बारिश के दौरान 23 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध अगुआडा किले की मुंडेर के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हुए सैलानी। गोवा में यह सबसे बड़ा और सबसे संरक्षित पुर्तगाली दुर्ग है। पुर्तगाली शासकों ने इसका निर्माण 1609-12 के बीच पुराने गोवा की रक्षा  और दुश्मनों के हमलों से बचने  के…

मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

मुंबई में 18 जुलाई, 2016 को मुंबई विश्वविद्यालय  की 159 वीं वर्षगांठ  के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया।

आजम खान ने महंत स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से भेंट की

वाराणसी में 17 जुलाई, 2016 को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने शंकराचार्य मठ जाकर महंत स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से भेंट की। फोटोः आईएएनएस

कोलकाता में चीनी फिल्म समारोह

कोलकाता  में 17 जुलाई, 2016 को चीनी फिल्म समारोह के उद्घाटन के दौरान चीन की पीपुल्स गणराज्य के महावाणिज्यदूत मा झान्वू, अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता और तृणमूल कांग्रेस के नेता दिनेश त्रिवेदी। फोटोः कुंतल चक्रवर्ती

अधर में (लिम्बो) स्केटिंग का विश्व रिकार्ड बनाने वाले ओम शंकर गोवड़ा।

सबसे अधिक दूरी तक अधर में (लिम्बो)  स्केटिंग करके गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने वाले बैंगलूरू  के ओम शंकर(स्वरूप) गोवड़ा। ओम शकर ने  17 जुलाई, 2016 को बैंगलूरू में 36 कारों के नीचे से 65 मीटर की दूरी 33.64 सैकण्ड में पूरी करके यह विश्व रिकार्ड बनाया।

एक मरीज को स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हुए ग्रामवासी।

उत्तराखंड के चमोली जिले की घाट तहसील में भारी बारिश से भूस्खलन होगया और सड़क पर आवागमन अवरुद्ध होगया। 17 जुलाई, 2016 को ग्रामवासी एक मरीज को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी से श्रीत्रिदण्डी स्वामीजी ने भेंट की

श्रीत्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जीयार स्वामीजी 17 जुलाई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट करते हुए।

तीज के त्यौहार का स्वागत करती अमृतसर की युवतियां।

सावन का महीना लोक संस्कृति में उल्लास और उमंग का महीना भी है।  जनजीवन खुशियों से झूम उठता है। सावन के तीज के त्यौहार का स्वागत करती अमृतसर की युवतियां।