Category Archives: तस्वीरें

सैन फ्रांसिस्को में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई में गडकरी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई, 2016 को सैन फ्रांसिस्को में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई, का अवलोकन किया।

चीन के हेलन पर्वत पर नीले रंग की भेड़।

उत्तर पश्चिमी चीन के निन्ग्सिीया स्वायत्त क्षेत्र के हेलन पर्वत पर विचरण करती एक नीले रंग की भेड़। । चीन में ब्लू भेड़ एक लुप्तप्राय: वन्य जीव है और इसे वन्य जीवों की राष्ट्रीय संरक्षित प्रजातियों रखा गया है । वर्तमान में हेलन पर्वत पर प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नीले…

लोधी रोड पर बनाया गया 3-डी स्पीड ब्रेकर।

नई दिल्ली  के लोधी रोड पर बनाया गया एक 3-डी स्पीड ब्रेकर।   काले, सफेद और पीले रंग की लाइनों से बने स्पीड ब्रेकर को देखकर ड्राइवर को  किसी रुकावट का भ्रम होता है और वह मजबूर होकर अपनी गति धीमी कर देता है। इस प्रकार के 3-डी स्पीड ब्रेकर  से…

दुर्लभ सिक्के और मुद्राओं की प्रदर्शनी के दौरान छात्राएं।

बेंगलुरु में 15 जुलाई , 2016 को कर्नाटक आलिया सिक्का सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्लभ सिक्के और मुद्राओं की प्रदर्शनी के दौरान छात्राएं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी पंढरपुर मंदिर में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने 15 जुलाई, 2016 को ‘आषाढ़ी एकादशी’ के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा-अर्चना की।

सानिया मिर्जा की आत्मकथा

हैदराबाद में 13 जुलाई,2016 को सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘एक अगेंस्ट आॅड’ के लोकार्पण के दौरान अभिनेता शाहरुख खान और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा।

श्री नदी पर बने अस्थायी पुल को पार करते ग्रामवासी।

असम के कामरूप जिले के दक्षिण में स्थित उकीम गांव पहुंचने के लिए 12 जुलाई 2016 को श्री नदी पर बने अस्थायी पुल को पार करते ग्रामवासी। यह इलाका असम का सबसे पिछड़ा इलाका माना है। हर सप्ताह पडोसी राज्य मेघालय से खासी जनजाति के लोग अपना सामान खरीदने और बेचने…

बाढ़ प्रभावित गांव में रोजमर्रा के काम निपटाती एक औरत।

भारी बारिश के कारण असम के अनेक जिले प्रभावित हुए हैं। 13 जुलाई, 2016 को असम के लखीमपुर जिले में बाढ़ प्रभावित मेलेकी गांव में रोजमर्रा के काम निपटाती एक औरत।

बांग्लादेश से पहुंची ढाका – कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस।

आतंकी हमले के बाद पहली बार 13 जुलाई, 2016 को कोलकाता स्टेशन पर बांग्लादेश से पहुंची ढाका – कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस। ढाका के गुलशन कैफे में आतंकी हमले के मद्देनजर मैत्री एक्सप्रेस रेल सेवा स्थगित करदी गई थी। फोटो: कुंतल चक्रवर्ती

काली घटाओं का स्वागत करता एक मयूर।

राजस्थान के बीकानेर में आकाश में छाई काली घटाओं का  लेम्पपोस्ट पर बैठकर स्वागत करता एक मयूर। कहा जाता है कि बरसात के दिनों में मयूर का नृत्य आनंद की चरम अभिव्यक्ति है।

पानी से लबालब गंगापुर बांध का एक दृश्य।

भारी बारिश के बाद 12 जुलाई, 2016 को नासिक के पास पानी से लबालब गंगापुर बांध का एक दृश्य। यह बांध नासिक शहर के निवासियों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है ।

पोस्ट ऑफिस से गंगाजल की एक बोतल खरीदते हुए एक श्रद्धालु महिला

सिलीगुड़ी के एक पोस्ट ऑफिस से गंगाजल की एक बोतल खरीदते हुए एक श्रद्धालु महिला। अब देश भर के सभी डाकघरों से गंगोत्री और ऋषिकेश से लाए गए पवित्र गंगा जल की बोतल प्राप्त कर सकते हैं ।

मोदी ने यूएन की आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किये।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जुलाई ,2016 को केन्या में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किये।

प्रधानमंत्री मोदी ने नैरोबी विश्वविद्यालय में पौधा लगाया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जुलाई, 2016 को नैरोबी विश्वविद्यालय, केन्या में अपनी यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया।

अभिनेत्री मार्गोट रोबी चीन में

अभिनेत्री मार्गोट रोबी चीन की राजधानी बीजिंग में 8 जुलाई, 2016 को फिल्म ‘द लीजेंड आॅफ टार्जन’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देती हुई। यह फिल्म चीन के सिनेमाघरों में 19 जुलाई से दिखाई जाएगी।

मोदी ने किया पेंटरिच रेलवे स्टेशन से पीटरमैरिट्सबर्ग तक ट्रेन में सफर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 09 जुलाई,2016 को पेंटरिच रेलवे स्टेशन से पीटरमैरिट्सबर्ग तक ट्रेन में सफर किया।