जर्मनी में योग पर कार्यशाला।
जर्मनी में भारतीय दूतावास की ओर से बर्लिन के एक शानदार पार्क में 18 जून, 2016 को योग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय और जर्मन नागरिकों ने भाग लिया।
जर्मनी में भारतीय दूतावास की ओर से बर्लिन के एक शानदार पार्क में 18 जून, 2016 को योग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय और जर्मन नागरिकों ने भाग लिया।
बेंगलुरु में 18 जून, 2016 को एक टमाटर विक्रेता कलासीपाल्या सब्जी बाजार में टमाटर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद ग्राहकों का इंतजार करता हुआ।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 17 जून,2016 को विंडहोक, नामीबिया में ओकापूका वन्यजीव उद्यान का दौरा किया।
नई दिल्ली में 17 जून, 2016 को गृह मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक स्थित कार्यालय में आयोजित योग कार्यशाला में भाग लेते अधिकारी।
नई दिल्ली में 17 जून, 2016 को उत्तराखंड केदारनाथ में बाढ़ की तीसरी बरसी के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत। साथ में हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी।
बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 17 जून, 2016 को भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित ट्रेनर विमान हिंदुस्तान टर्बो-40 की पहली परीक्षण उड़ान के उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर।
नई दिल्ली में 17 जून, 2016 को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयूत चान- ओ -चा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। साथ में हैं श्रीमती नारापोर्न चान- हे चा।
पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण,पेशेवर भारतीय निशानेबाज अंजलि भागवत और ऑस्ट्रेलियाई तैराक इयान थोर्प मुंबई में 16 जून, 2016 को रियो 2016 ओलंपिक खेलों पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए।
रियो डी जनेरियो, ब्राजील में रियो 2016 ओलंपिक गांव का एक दृश्य। यह फोटो 15 जून, 2016 को खींची गई। फोटो : सिन्हुआ/ ली मिंग/आईएएनएस
मुंबई में 16 जून, 2016 को गेटवे ऑफ इंडिया पर वरकारी जुलूस का एक दृश्य। वरकारी का अर्थ है -एक तीर्थ’। वरकारी हिंदू धर्म की भक्ति परंपरा है, जो महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक में प्रचलित है। वरकारी लोग विट्ठल या विठोबा की पूजा करते हैं। पंढरपुर के इष्टदेव विठोबा को भगवान…
पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट में 16 जून, 2016 को अत्री नदी पर छाई घनघोर काली घटा का दृश्य।
कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को छोड़ने के लिए अहमदाबाद स्थित जैन समुदाय के हेमचंद्राचार्य संस्कृत पाठशाला और सुभाष ब्रिज कन्या गुरुकुलम में 16 जून, 2016 को स्कूलों में पढ़ने वाले 108 लड़के और लड़कियों को भर्ती कराया गया। फोटोः आईएएनएस
28 हजार फिट की ऊंचाई पर हवाई जहाज से 15 जून, 2016 को लिया गया आसमान का एक दृश्य।
बीकानेर के आसमान में 12 जून, 2016 को छाये काले बादलों के साये में जूनागढ़ का किला।
मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो 08 जून, 2016 को मेक्सिको सिटी के एक शाकाहारी रेस्तरां में मैक्सिकन व्यंजन खिलाने के लिए खुद कार चलाकर अपने साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ले गए और भोजन कराया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो मैक्सिको सिटी में जून 08 , 2016 को एक रेस्तरां में भोजन करते हुए।
कोच्ची में 08 जून, 2016 को बच्चों ने छाते खोल लिए। बारिश का मौसम शुरू होगया पर स्कूल तो जाना है।दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार केरल व लक्षद्वीप पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह घोषणा की। आईएमडी के निदेशक के. संतोष ने कहा, “आने वाले दिनों में पूरे…
असम के कामरूप जिले में हहीम में बाइखो त्योहार के दौरान एक राभा पुजारी 5 जून, 2016 को लकड़ी के अंगारों पर चलते हुए। असम में मनाये जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में यह एक रंगारंग त्योहार है जिसे राभा जनजाति के लोग एक आनंदोत्सव के रूप में मनाते हैं। इसे…
एफिल टॉवर का यह फोटो 6 जून, 2016 को लिया गया। ठसमें एक विशाल फुलाया हुआ फुटबॉल एफिल टॉवर के अंदर लटकाया हुआ दिखाई दे रहा है। यह फ्रांस में यूईएफए यूरो कप 2016 को बढ़ावा देने को दर्शाता है।(सिन्हुआ/बाई सिअुफाई/आईएएनएस)
असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में 6 जून, 2016 को खाई में गिरे एक जंगली हाथी को बाहर निकालने की कोशिश करते ग्रामीण।