Category Archives: तस्वीरें

धान के खेतों में हाथियों का झुंड।

असम की राजधानीगुवाहाटी के बाहरी इलाके में  20 मई, 2016 को धान के खेतों में हाथियों का झुंड। असम के अनेक इलाकों में किसानों को शिकायत है कि अनेक बार हाथी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

भारी वर्षा से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को कठिनाई

हैदराबाद में 20 मई, 2016 को भारी वर्षा के कारण शहर के अनेक इलाकों में पानी जमा होगया। इसके कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

विजयन केरल के नये मुख्यमंत्री होंगे

तिरुवनंतपुरम, 20 मई । मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनाराई विजयन केरल के नये मुख्यमंत्री होंगे। यह बात शुक्रवार को पार्टी सूत्रों ने कही। यह निर्णय यहां माकपा के राज्य सचिवालय की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी भी मौजूद थे।–आईएएनएस  

सेना के पर्वतारोही टीम के सदस्य माउंट एवरेस्ट के रास्ते में आगे बढ़ते हुए

भारतीय सेना के पर्वतारोही टीम के सदस्य एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से के रास्ते में आगे बढ़ते हुए। टीम 19 मई, 2016 को माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई। फोटोः आईएएनएस /डीआरडीओ

माउंट एवरेस्ट की ओर सेना की टीम।

भारतीय सेना की पर्वतारोही टीम एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से के लिए अपने रास्ते पर। टीम ने 19 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।

बाबा हरदेव सिंह की शवयात्रा

नई दिल्ली में  18 मई, 2016 को   संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की शवयात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायियों और समर्थकों ने भाग लिया। बाबा का कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में देहांत होगया था।

एक युवती अपने शरीर पर बनाए गए टैटू का प्रदर्शन करती हुई।

एथेंस, ग्रीस में आयोजित 10 वें अंतर्राष्ट्रीय टैटू कन्वेंशन के दौरान 15 मई, 2016 को एक युवती अपने शरीर पर बनाए गए टैटू का प्रदर्शन करती हुई। इस कन्वेंशन में लगभग 10 हजार टैटू प्रेमियों ने भाग लिया। इनका मानना है कि शरीर पर कलात्मक टैटू बनवाकर वे इस शानदार कला को…

जीवन के लिए चुनौतियां झेल रहे हैं असम में पानी के कछुए!

असम के कामरूप जिले के हयग्रीव माधव मंदिर में17 मई, 2016 को  मधाब पुखुर में ताजे पानी में कछुए। 2007 में किए गए एक सर्वे के अनुसार गुवाहाटी के आसपास के मंदिरों में अनेक प्रजातियों के कछुए अभी भी हैं। इन्हें संरक्षित रखने के लिए मंदिरों के सरोवर बहुत महत्वपूण…

गया सिविल कोर्ट में मनोरमा देवी ने आत्मसमर्पण किया।

जनता दल-युनाइटेड की विधायक और हत्या के कथित आरोपी रॉकी यादव की मां मनोरमा देवी ने 17 मई,2016 को गया सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पानी बिना जीना कैसा?

पानी बिना जीना कैसा? कहीं से भी मिले, पानी तो पीना ही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी पानी का संकट झेल रहा है। यह तस्वीर 16 मई, 2016 को आइएएनएस के फोटोग्राफर ने भोपाल में ली है जहां सड़क पर बह रहे नाले का पानी भी लोग रोजमर्रा की जिन्दगी के…

गर्मी से बचने के लिए बच्चे पानी वाली जगहों पर सैरसपाटा करते दिखाई दिए।

नई दिल्ली में 16 मई, 2016 का दिन काफी गर्म रहा। कई बच्चे गर्मी से बचने के लिए पानी वाली जगहों पर सैरसपाटा  करते और तैरते दिखाई दिए।

कान फिल्म महोत्सव में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय।

फ्रांस में  69 वें कान फिल्म महोत्सव में 14 मई, 2016 को फिल्म ‘बीएफजी’ की स्क्रीनिंग के अवसर पर रेड कार्पेट पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय। फोटो: सिन्हुआ/जिन यू/आईएएनएस

सलमान खान और स्टंट बाइकर अरास गिबिजा

मुंबई में 14 मई, 2016 को अभिनेता सलमान खान और सुजुकी गिक्सर बाइक के प्रचार के दौरान स्टंट बाइकर अरास गिबिजा के साथ। सुपरस्टार सलमान खान ने यहां एक बाइक स्टंट कार्यक्रम में शिरकत की और मोटर साइकिल भी चलाई, जिससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए। सलमान सुजुकी गिक्सर डे कार्यक्रम…

एक गांव, जहां 81 सदस्यों का परिवार एक ही घर में रहता है।

इलाहाबाद की कोरांव तहसील का बेराइचा गांव, जहां 81 सदस्यों का भुरतिया परिवार एक ही छत के नीचे इसी घर में रहता है। परिवार के सबसे बुजुर्ग 99 साल के केदार भुरतिया हैं। यह तस्वीर समाचार एजेंसी आईएएनएस ने  14 मई 2016 को रिलीज की।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में वेरीनाग बाग का एक दृश्य।

अनंतनाग से लगभग 26 किलोमीटर तथा श्रीनगर से 78 किलोमीटर दूर है। यह कश्मीर घाटी में प्रवेश के बाद पहला पर्यटन स्थल है। यह सुरम्य स्थान जवाहर सुरंग पार करने के बाद कश्मीर घाटी के प्रवेश बिंदु पर स्थित है।यह एक प्रमुख पर्यटक केन्द्र हैं और निरंतर बहने वाले झरनों के…