Category Archives: Slider

Sparrow

फिर दिखाई देने लगी हैं गौरैया दिल्ली राजधानी क्षेत्र में

नोएडा के लोटस बोलेवर्ड अपार्टमेंट में 5 सितंबर, 2018 को चहचहाती गौरैया का झुण्ड। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अनेक इलाकों में अब गौरैया या स्पेरो फिर दिखाई देने लगी हैं।

Modi with Family of Atal ji

मोदी ने अटल जी के परिवार के साथ कुछ समय बिताया

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने प्रिय जननायक स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के परिवार के साथ उनके निवास स्थान पर जा कर कुछ समय बिताया। यह फोटो प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के ट्वीटर अकांउट्स से साभार लिया गया है।

Atal Ji Ne Kaha to Sonowal

असम के मुख्यमंत्री सोनोवाल को ‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक भेंट

नई दिल्ली में बुधवार 29 अगस्त,2018 को ‘अटल जी ने कहा’ पुस्तक के संकलनकर्ता और संपादक बृजेंद्र रेही, पुस्तक की एक प्रति असम के मुख्यमंत्री सर्बानन्द सोनोवाल को भेंट करते हुए।  

Advani tribute to Atalji

आडवाणी ने जननायक वाजपेयी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

पं.दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में 17 अगस्त,2018 को अंतिम दर्शन के दौरान पूर्व उपप्रधानमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।  

lay wreath

वाजपेयी जी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और विभिन्‍न दलों के नेताओं ने नई दिल्ली में 17 अगस्त,2018 को वाजपेयी जी के निवास स्थान पर जाकर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।  

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद सलामी देते प्रधान मंत्री

नई दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले पर 15 अगस्त, 2018 को 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराने के बाद सलामी देते प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी।

Modi at IIT Mumbai

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी 11 अगस्त, 2018 को मुंबई में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मुम्बई के 56वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भाग लेते हुए। इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. विद्यासागर राव, केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस भी उपस्थित हैं।  

Tribute

जम्मू-कश्मीर में बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि

रक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुभाष रामराव भामरे 8 अगस्त, 2018 को पालम तकनीकी क्षेत्र, नई दिल्ली में मेजर कौस्तुभ प्रकाश राणे, आरएफएन हमीर सिंह, आरएफएन मनदीप सिंह रावत और जीएनआर (डीएमटी) विक्रम जीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, जिन्होंने जम्मू-कश्मीर में कर्त्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया।