Category Archives: Slider

कोलकाता में ट्राम को सजा कर संत टेरेसा को श्रद्धांजलि दी गई।

कोलकाता में 18 सितम्बर 2016 को कलकत्ता निवासी संत टेरेसा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एक ट्राम को सजाया गया। ट्राम, कोलकाता में आम जन का सस्ता सार्वजनिक परिवाहन साधन है।

“मैं हूं मीरा” दौरान गायक अनूप जलोटा और गायिक मनीषा

मुंबई में 16 सितंबर, 2016 को संगीतमय नाटक “मैं हूं मीरा” दौरान गायक अनूप जलोटा और गायिक और अभिनेत्री मनीषा अग्रवाल। फोटोः आईएएनएस

मुख्य न्यायाधीश ने नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी

नई दिल्ली में सितंबर 17,  2016 को भारत के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 66वें जन्मदिन पर बधाई दी।

मिस इंटरनेशनल इंडिया – 2016 रेवती छेत्री सेनोरीटा

मिस इंटरनेशनल इंडिया -2016,  रेवती छेत्री सेनोरीटा का सितम्बर 14, 2016 को गुवाहाटी आगमन पर पारंपरिक असमिया जापी ( टोपी) और गमोछा भेंट कर के सम्मानित किया गया। फोटो.आईएएनएस

यूएचडी श्रृंखला के घुमावदार टीवी का लोकार्पण

नई दिल्ली में 13 सितम्बर ,2016 को वीयू टेक्नोलॉजीज के सीईओ देविता सराफ ने यूएचडी श्रृंखला के घुमावदार टीवी का लोकार्पण किया।

‘पैलेस ऑन व्हील्स’ से यात्रा के लिए सवार होते विदेशी

सफदरजंग रेलवे स्टेशनए नई दिल्ली से सितम्बर 7, 2016 को  ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ रेलगाड़ी से यात्रा के लिए सवार होते विदेशी सैलानी।

ब्रिक्स फिल्म महोत्सव के समापन समारोह शानदार नृत्य कार्यक्रम

नई दिल्ली में 6 सितम्बर 2016 को ब्रिक्स फिल्म महोत्सव के समापन समारोह में श्यामक डावर की नृत्य अकादमी की ओर से कलाकारों ने शानदार नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये। फोटो: आईएएनएस

न्यूयॉर्क में कैरेबियन कार्निवल 2016 की परेड

भव्य वेशभूषा पहने लोगों ने न्यूयॉर्क में कैरेबियन कार्निवल 2016 की  परेड में भाग लिया। यूनाइटेड स्टेट्स में 5 सितंबर सोमवार, 2016 को श्रम दिवस के अवसर पर हजारों लोगों ने कार्निवल में भाग लेकर कैरिबियन संस्कृति और लाइफ स्टाइल का आनंद लिया ।(सिन्हुआ / वांग यिंग / आईएएनएस)

जलपरी श्रद्धा शुक्ला वाराणसी पहुंची

कानपुर से वाराणसी तक वेग से बह रही गंगा नदी में 550 किलोमीटर 10 दिनों में तैरने का रिकार्ड बनाने का संकल्प लेकर अपनी यात्रा शुरू करने वाली 11 साल की जलपरी श्रद्धा शुक्ला आज 6 सितंबर, 2016 वाराणसी पहुंची, जहां उसका जोरदार स्वागत किया गया।

कोलकाता में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

कोलकाता में 5 सितम्बर,2016 को हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्तव्यस्त कर दिया। बारिश के बाद सड़कों पर पानी जमा होगया और लोगों को उसी में चलते-फिरते अपने कामकाज निपटाने पड़े।

चीन में येलो रिवर पर हुकू झरना

उत्तरी चीन के शांक्सी प्रांत के लिनफेन में येलो रिवर पर हुकू झरना। यह फोटो चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी के फोटोग्राफर शू क्विंग ने 4 सितम्बर, 2016 को लिया।