Category Archives: Slider

मच्छरों से बचाव के लिए केस्टोपुर केनाल इलाके में दवाइयों का छिड़काव

कोलकाता की बिधाननगर नगरपालिका के अधिकारी डेंगू के मच्छरों से बचाव के लिए केस्टोपुर केनाल इलाके में दवाइयों का छिड़काव करते हुए।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुष्प प्रदर्शनी

बेंगलुरु के लालबाग में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में लाए गए भिन्न-भिन्न प्रजातियों के पुष्प।

राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा साथ लेकर दौड़ते हुए बच्चे।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट के पास एक गांव में 4 अगस्त, 2016 को आगामी स्वतंत्रता दिवस के पहले राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा साथ लेकर दौड़ते हुए बच्चे।

संसद के ग्रंथागार में ब्रह्मोस मिसाइल

संसद के ग्रंथागार में ब्रह्मोस मिसाइल

नई दिल्ली में 2 अगस्त, 2016 को संसद के ग्रंथागार में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ब्रह्मोस मिसाइल को प्रदर्शित किया। फोटोः अमलान पालीवाल/आईएएनएस

‘रन फोर रियो’ कार्यक्रम का एक मनोरम दृश्य।

नई दिल्ली में 31 जुलाई, 2016 को ‘रन फोर रियो’ कार्यक्रम का एक मनोरम दृश्य। यह कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आयोजित किया गया।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान से सुरक्षित जगह की ओर जाता एक राइनो।

असम में भारी बरसात के कारण काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में बाढ़ आ गई। 29 जुलाई, 2016 को भटकता हुआ एक राइनो पास के जगदंबा चाय बागान में सुरक्षित जगह की तलाश में अचानक घुस आया।

एक युवा थैय्यम नृत्यांगना।

एक युवा थैय्यम नृत्यांगना। थैय्यम केरल की लोकप्रिय नृत्य शैली है।मानसून के दिनों में थैय्यम कलाकार गांव-गांव की यात्रा करते हैं और लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने की सलाह देते हैं।

मेकअप प्रतियोगिता में भाग लेते आर्टिस्ट्स।

बेंगलुरु में 26 जुलाई, 2016 को कर्नाटक ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मेक अप प्रतियोगिता में भाग लेते मेकअप आर्टिस्ट्स। Makeup,artists,competition,Bengluru,Beauty Parlor

कारगिल विजय दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा ने 26 जुलाई, 2016 को द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सलमान को बरी कर दिये जाने के बाद प्रदर्शन

बीकानेर में 25 जुलाई, 2016 को बिश्नोई समुदाय ने जोधपुर में काले हिरन और चिंकारा के अवैध शिकार के मामलों में राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा अभिनेता सलमान खान को बरी कर दिये जाने के बाद एक प्रदर्शन किया।

महान चित्रकार एस एच रजा का ताबूत नागपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर

महान चित्रकार एस एच रजा को दफनाने के लिए मध्यप्रदेश के मण्डला ले जाने से पहले नागपुर में डॉ बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 जुलाई, 2016 को दिल्ली से लाया गया ताबूत। –आईएएनएस

एक फुटबॉल मैच के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव

नई दिल्ली में 24 जुलाई, 2016 को संसद सदस्यों और बॉलीवुड हस्तियों के बीच नेहरू स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच के दौरान योग गुरु बाबा रामदेव

बाघ संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन

महाराष्ट्र  के वित्त एवं वन मंत्री सुधीर मुंगुटीवार ने 23 जुलाई, 2016 को मुंबई में बाघ संरक्षण के ब्रांड एम्बेसडर अमिताभ बच्चन से मुलाकात की। फोटोः संदीप महांकाल/ आईएएनएस

गोवा में अगुआडा किले पर सेल्फी लेते हुए सैलानी।

गोवा में भारी बारिश के दौरान 23 जुलाई, 2016 को प्रसिद्ध अगुआडा किले की मुंडेर के पास खड़े होकर सेल्फी लेते हुए सैलानी। गोवा में यह सबसे बड़ा और सबसे संरक्षित पुर्तगाली दुर्ग है। पुर्तगाली शासकों ने इसका निर्माण 1609-12 के बीच पुराने गोवा की रक्षा  और दुश्मनों के हमलों से बचने  के…