Category Archives: Slider

मुंबई विश्वविद्यालय परिसर में 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज

मुंबई में 18 जुलाई, 2016 को मुंबई विश्वविद्यालय  की 159 वीं वर्षगांठ  के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में 150 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया।

आजम खान ने महंत स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से भेंट की

वाराणसी में 17 जुलाई, 2016 को समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने शंकराचार्य मठ जाकर महंत स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती से भेंट की। फोटोः आईएएनएस

कोलकाता में चीनी फिल्म समारोह

कोलकाता  में 17 जुलाई, 2016 को चीनी फिल्म समारोह के उद्घाटन के दौरान चीन की पीपुल्स गणराज्य के महावाणिज्यदूत मा झान्वू, अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता और तृणमूल कांग्रेस के नेता दिनेश त्रिवेदी। फोटोः कुंतल चक्रवर्ती

अधर में (लिम्बो) स्केटिंग का विश्व रिकार्ड बनाने वाले ओम शंकर गोवड़ा।

सबसे अधिक दूरी तक अधर में (लिम्बो)  स्केटिंग करके गिनीज बुक आॅफ वल्र्ड रिकार्ड बनाने वाले बैंगलूरू  के ओम शंकर(स्वरूप) गोवड़ा। ओम शकर ने  17 जुलाई, 2016 को बैंगलूरू में 36 कारों के नीचे से 65 मीटर की दूरी 33.64 सैकण्ड में पूरी करके यह विश्व रिकार्ड बनाया।

एक मरीज को स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हुए ग्रामवासी।

उत्तराखंड के चमोली जिले की घाट तहसील में भारी बारिश से भूस्खलन होगया और सड़क पर आवागमन अवरुद्ध होगया। 17 जुलाई, 2016 को ग्रामवासी एक मरीज को निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हुए।

प्रधानमंत्री मोदी से श्रीत्रिदण्डी स्वामीजी ने भेंट की

श्रीत्रिदण्डी श्रीमन्नारायण रामानुज चिन्ना जीयार स्वामीजी 17 जुलाई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नई दिल्ली में भेंट करते हुए।

तीज के त्यौहार का स्वागत करती अमृतसर की युवतियां।

सावन का महीना लोक संस्कृति में उल्लास और उमंग का महीना भी है।  जनजीवन खुशियों से झूम उठता है। सावन के तीज के त्यौहार का स्वागत करती अमृतसर की युवतियां।

सैन फ्रांसिस्को में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई में गडकरी।

सड़क परिवहन और राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी ने 15 जुलाई, 2016 को सैन फ्रांसिस्को में टेस्ला इलेक्ट्रिक कार निर्माण इकाई, का अवलोकन किया।

चीन के हेलन पर्वत पर नीले रंग की भेड़।

उत्तर पश्चिमी चीन के निन्ग्सिीया स्वायत्त क्षेत्र के हेलन पर्वत पर विचरण करती एक नीले रंग की भेड़। । चीन में ब्लू भेड़ एक लुप्तप्राय: वन्य जीव है और इसे वन्य जीवों की राष्ट्रीय संरक्षित प्रजातियों रखा गया है । वर्तमान में हेलन पर्वत पर प्रति वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में नीले…

लोधी रोड पर बनाया गया 3-डी स्पीड ब्रेकर।

नई दिल्ली  के लोधी रोड पर बनाया गया एक 3-डी स्पीड ब्रेकर।   काले, सफेद और पीले रंग की लाइनों से बने स्पीड ब्रेकर को देखकर ड्राइवर को  किसी रुकावट का भ्रम होता है और वह मजबूर होकर अपनी गति धीमी कर देता है। इस प्रकार के 3-डी स्पीड ब्रेकर  से…