दुर्लभ सिक्के और मुद्राओं की प्रदर्शनी के दौरान छात्राएं।
बेंगलुरु में 15 जुलाई , 2016 को कर्नाटक आलिया सिक्का सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्लभ सिक्के और मुद्राओं की प्रदर्शनी के दौरान छात्राएं।
बेंगलुरु में 15 जुलाई , 2016 को कर्नाटक आलिया सिक्का सोसायटी द्वारा आयोजित दुर्लभ सिक्के और मुद्राओं की प्रदर्शनी के दौरान छात्राएं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी पत्नी अमृता ने 15 जुलाई, 2016 को ‘आषाढ़ी एकादशी’ के अवसर पर सोलापुर जिले के पंढरपुर में भगवान विट्ठल के मंदिर में पूजा-अर्चना की।
हैदराबाद में 13 जुलाई,2016 को सानिया मिर्जा की आत्मकथा ‘एक अगेंस्ट आॅड’ के लोकार्पण के दौरान अभिनेता शाहरुख खान और टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा।
असम के कामरूप जिले के दक्षिण में स्थित उकीम गांव पहुंचने के लिए 12 जुलाई 2016 को श्री नदी पर बने अस्थायी पुल को पार करते ग्रामवासी। यह इलाका असम का सबसे पिछड़ा इलाका माना है। हर सप्ताह पडोसी राज्य मेघालय से खासी जनजाति के लोग अपना सामान खरीदने और बेचने…
भारी बारिश के कारण असम के अनेक जिले प्रभावित हुए हैं। 13 जुलाई, 2016 को असम के लखीमपुर जिले में बाढ़ प्रभावित मेलेकी गांव में रोजमर्रा के काम निपटाती एक औरत।
मथुरा-पलवल रेल मार्ग पर 13 जुलाई, 2016 को टेल्गो डिब्बों के साथ दौड़ती रेल का एक दृश्य।
आतंकी हमले के बाद पहली बार 13 जुलाई, 2016 को कोलकाता स्टेशन पर बांग्लादेश से पहुंची ढाका – कोलकाता मैत्री एक्सप्रेस। ढाका के गुलशन कैफे में आतंकी हमले के मद्देनजर मैत्री एक्सप्रेस रेल सेवा स्थगित करदी गई थी। फोटो: कुंतल चक्रवर्ती
राजस्थान के बीकानेर में आकाश में छाई काली घटाओं का लेम्पपोस्ट पर बैठकर स्वागत करता एक मयूर। कहा जाता है कि बरसात के दिनों में मयूर का नृत्य आनंद की चरम अभिव्यक्ति है।
भारी बारिश के बाद 12 जुलाई, 2016 को नासिक के पास पानी से लबालब गंगापुर बांध का एक दृश्य। यह बांध नासिक शहर के निवासियों के लिए पीने के पानी का मुख्य स्रोत है ।
ये हैं पवित्र गंगाजल, जिसे आप देश के किसी भी पोस्ट आॅफिस से खरीद सकते हैं या घर पर मंगवा सकते हैं।
सिलीगुड़ी के एक पोस्ट ऑफिस से गंगाजल की एक बोतल खरीदते हुए एक श्रद्धालु महिला। अब देश भर के सभी डाकघरों से गंगोत्री और ऋषिकेश से लाए गए पवित्र गंगा जल की बोतल प्राप्त कर सकते हैं ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जुलाई ,2016 को केन्या में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय की आगंतुक पुस्तिका में हस्ताक्षर किये।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 11 जुलाई, 2016 को नैरोबी विश्वविद्यालय, केन्या में अपनी यात्रा के दौरान पौधा रोपण किया।
अभिनेत्री मार्गोट रोबी चीन की राजधानी बीजिंग में 8 जुलाई, 2016 को फिल्म ‘द लीजेंड आॅफ टार्जन’ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब देती हुई। यह फिल्म चीन के सिनेमाघरों में 19 जुलाई से दिखाई जाएगी।
बेंगलुरू में 9 जुलाई 2016 को 14 वें अंतर्राष्ट्रीय जावा, जेड, यजदी डे के अवसर पर दर्शकों को प्राचीन मोटर साइकिलों की झलक देखने को मिली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका में 09 जुलाई,2016 को पेंटरिच रेलवे स्टेशन से पीटरमैरिट्सबर्ग तक ट्रेन में सफर किया।
आगरा में 9 जुलाई को ताज महल परिसर में बारिश का आनंद लेते सैलानी।
मथुरा स्टेशन पर 9 जुलाई, 2016 को स्पेनिश ट्रेन टेल्गो परीक्षण के लिए तैयार।
भारतीय रेल द्वारा मथुरा स्टेशन पर 9 जुलाई, 2016 को स्पेनिश ट्रेन टेल्गो की परीक्षण के लिए तैयारी करते रेलकर्मी और विशेषज्ञ।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 09 जुलाई, 2016 को दक्षिण अफ्रीका के फीनिक्स सेटलमेंट में महात्मा गांधी के निवास स्थान ‘सर्वोदय’ गए और वहां का अवलोकन किया।