Category Archives: Slider

मेनका गांधी ने ट्विटर की भारत स्थित टीम से बातचीत की।

केंद्रीय महिला  कल्याण एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने 08 जुलाई, 2016 को नई दिल्ली में ट्विटर की भारत स्थित टीम से सोशल मीडिया पर महिलाओं और बच्चों के उत्पीड़न के मुद्दे पर बातचीत की। इस बैठक में ट्विटर भारत की सार्वजनिक नीति की  प्रमुख, सुश्री महिमा…

बोनालु त्योहार में भाग लेते भक्तजन।

हैदराबाद में 7 जुलाई, 2016 को गोलकुंडा बोनालु त्योहार में भाग लेते भक्तजन। बोनालु देवी महाकाली की पूजा का  त्योहार है। बोनालु तेलंगाना के हैदराबाद, सिकंदराबाद और देश के अन्य भागों में भी मनाया जाता है। यह त्यौहार आषाढ़ के महीने में मनाया जाता है। इस त्योहार के पहले और…

भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ खींचते हुए श्रद्धालु

बड़ी संख्या  में श्रद्धालु 7 जुलाई, 2016 को ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ खींचते  हुए। फोटोः  अरविंद महापात्र /आईएएनएस

सरसों के खिले हुए फूलों का शानदार नजारा।

उत्तर-पश्चिम चीन के गांसु प्रांत के  मिनले में  सफेद सरसों के खेतों का शानदार नजारा, जहां खिले हुए फूलों को देखकर पर्यटक ठिठक कर रह जाते हैं। यह फोटो मिनले में 6 जुलाई, 2016 को लिया गया । फोटो : सिन्हुआ/ वांग जियांग

स्वामी विवेकानन्द की आदमकद प्रतिमा।

स्वामी विवेकानन्द की यह आदमकद प्रतिमा उनके घर के बाहर स्थापित है। कोलकाता की गौड़ मोहन मुखर्जी स्ट्रीट पर स्थित वह मकान जहां 12 जनवरी 1863 को स्वामी विेकाननद का जन्म हुआ। 4 जुलाई, 1902 को उनका देहांत हुआ था। फोटो : © बी भट्ट

सिंगापुर के कल्लांग बेसिन क्षेत्र में एक जंगली ऊद बिलाव

सिंगापुर के कल्लांग बेसिन क्षेत्र में एक जंगली ऊद बिलाव परिवार का ‘बिशान 10’ जल जीव। इस जंगली ऊदबिलाव परिवार में केवल दो का आकार बहुत बड़ा था किन्तु अब उनकी संख्या सिंगापुर के केंद्रीय क्षेत्र बिशन पार्क में 10 होगई है। नतीजतन, सिंगापुर के ऊदबिलाव प्रेमियों ने  उत्साही होकर…

पानी में डूबी पटरियों का एक दृश्य।

मुंबई में 2 जुलाई, 2016 को भारी बारिश के कारण रेल ट्रैक जलमग्न  होगए और ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई। पानी में डूबी पटरियों का एक दृश्य।

भारतीय नौसेना को सौंपने से पहले टारपीडो ‘वरुणास्त्र’ का अवलोकन

नई दिल्ली में 29 जून, 2016 को रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर और नौसेना के चीफ आफ स्टाफ एडमिरल सुनील लन्बा, टारपीडो ‘वरुणास्त्र’ का भारतीय नौसेना को सौंपने से पहले  अवलोकन करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशैंको के साथ।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 जून, 2016 को बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशैंको के साथ ताशकंद, उज्बेकिस्तान में द्विपक्षीय बैठक के दौरान।

चीन में एक पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराता हुआ।

चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुमिंग में एक पुलिसकर्मी एक बुजुर्ग महिला को सड़क पार कराता हुआ।  वहां वाहन चालक पैदल चलने वालों को पहले रास्ता देते हैं।  फोटो  जनसमा