Category Archives: Slider

केदारनाथ बाढ़ की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा

नई दिल्ली में 17 जून, 2016 को उत्तराखंड केदारनाथ में बाढ़ की तीसरी बरसी के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत। साथ में हैं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी।

हिंदुस्तान टर्बो-40 की पहली परीक्षण उड़ान।

बेंगलुरू में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में 17 जून, 2016 को भारत की स्वदेशी तकनीक से निर्मित ट्रेनर विमान हिंदुस्तान टर्बो-40 की पहली परीक्षण उड़ान के उद्घाटन के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर।

थाईलैंड के प्रधानमंत्री के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी।

नई दिल्ली में 17 जून, 2016 को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत समारोह में थाईलैंड के प्रधानमंत्री जनरल प्रयूत चान- ओ -चा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। साथ में हैं श्रीमती नारापोर्न चान- हे चा।

प्रकाश पादुकोण, अंजलि भागवत और ऑस्ट्रेलियाई तैराक इयान थोर्प

पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण,पेशेवर भारतीय निशानेबाज अंजलि भागवत और ऑस्ट्रेलियाई तैराक इयान थोर्प मुंबई में 16 जून, 2016 को रियो 2016 ओलंपिक खेलों पर  आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बातचीत करते हुए।

मुंबई में वरकारी जुलूस का एक दृश्य।

मुंबई में 16 जून, 2016 को गेटवे ऑफ इंडिया पर वरकारी जुलूस  का एक दृश्य। वरकारी का अर्थ है -एक तीर्थ’। वरकारी हिंदू धर्म की भक्ति परंपरा है, जो महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक में प्रचलित है। वरकारी लोग विट्ठल या विठोबा की पूजा करते हैं। पंढरपुर के इष्टदेव विठोबा को भगवान…

अहमदाबाद के 108 स्कूली छात्र कंप्यूटर, मोबाइल का उपयोग छोड़ेंगे

कंप्यूटर,  मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग को छोड़ने के लिए अहमदाबाद स्थित जैन समुदाय के हेमचंद्राचार्य संस्कृत पाठशाला और सुभाष ब्रिज कन्या गुरुकुलम में 16 जून, 2016 को स्कूलों में पढ़ने वाले 108 लड़के और लड़कियों को भर्ती कराया गया। फोटोः आईएएनएस

मेक्सिको के राष्ट्रपति खुद कार चलाकर मोदी को भोजन के लिए रेस्तरां में ले गए।

मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो 08  जून, 2016 को मेक्सिको सिटी के एक शाकाहारी रेस्तरां में मैक्सिकन व्यंजन खिलाने के लिए खुद कार चलाकर अपने साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  को ले गए और भोजन कराया।

मोदी और मेक्सिको के राष्ट्रपति एक रेस्तरां में भोजन करते हुए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मेक्सिको के राष्ट्रपति एनरिक पेना नीतो मैक्सिको सिटी में जून 08 , 2016 को एक रेस्तरां में भोजन करते हुए।

बच्चों ने छाते खोल लिए। मानसून की केरल, लक्षद्वीप में दस्तक।

कोच्ची में 08 जून, 2016 को बच्चों ने छाते खोल लिए। बारिश का मौसम शुरू होगया पर स्कूल तो जाना है।दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार केरल व लक्षद्वीप पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह घोषणा की। आईएमडी के निदेशक के. संतोष ने कहा, “आने वाले दिनों में पूरे…

अंगारों पर चलते हुए एक राभा पुजारी।

असम के कामरूप जिले में हहीम में  बाइखो त्योहार के दौरान एक राभा पुजारी 5 जून, 2016 को लकड़ी के अंगारों  पर चलते हुए। असम में मनाये जाने वाले पारंपरिक त्योहारों में यह एक रंगारंग त्योहार है जिसे राभा जनजाति के लोग एक आनंदोत्सव के रूप में मनाते हैं। इसे…

एफिल टॉवर के अंदर लटकाया हुआ फुटबॉल।

एफिल टॉवर का यह फोटो 6 जून, 2016 को लिया गया। ठसमें एक विशाल फुलाया हुआ फुटबॉल एफिल टॉवर के अंदर लटकाया हुआ दिखाई दे रहा है। यह फ्रांस में यूईएफए यूरो कप 2016 को बढ़ावा देने को दर्शाता है।(सिन्हुआ/बाई सिअुफाई/आईएएनएस)

खाई में गिरे एक जंगली हाथी को बाहर निकालने की कोशिश करते ग्रामीण।

असम के गोलाघाट जिले के बोकाखाट में 6 जून, 2016 को खाई में गिरे एक जंगली हाथी को बाहर निकालने की कोशिश करते ग्रामीण।

बेंगलुरू में झील की सतह पर फोम का एक दृश्य।

बेंगलुरू में 5 जून, 2016 को बेल्लांदुर झील की सतह पर फोम का एक दृश्य। 5 जून को दुनिया भर में विश्व पर्यावरण दिवस  मनाया जाता है। पानी की सतह पर ये फोम या झाग पानी में हानिकारक रसायन के कारण ही उठते हैं जो जीव-जंतु, पक्षियों और पर्यावरण के…

लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  ने 5 जून, 2016 को लखनऊ में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में संघ के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।