Category Archives: Slider

आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर।

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 29 मई, 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और हैदराबाद के बीच फाइनल मैच के दौरान आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव के साथ बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर।

पेड़ पर बैठा एक उल्लू।

मध्य चीन के हुबेई प्रांत के सुरम्य स्थल शिझिगुआं में 29 मई, 2016 को पेड़ पर बैठा एक उल्लू। यह स्थान सिआन काउंटी में है जहां उल्लुओं का प्रजनन क्षेत्र भी है।

एडजुटेंट सारस का एक झुंड।

गुवाहाटी के  बाहरी इलाके में 29 मई, 2016 को एडजुटेंट सारस का एक झुंड। इनके जीन्स में अफ्रीका के मराबू सारस के जीन्स अधिक हैं। इस समय असम में इनकी काॅलोनी और प्रजनन केन्द्र हैं।

नागपुर के तैलंगखेड़ी इलाके में स्थित श्री कल्याणेश्वर शिव मंदिर।

नागपुर के तैलंगखेड़ी इलाके में स्थित पांच सौ साल से भी अधिक प्राचीन श्री कल्याणेश्वर शिव मंदिर। ऐसा माना जाता है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डाॅ  केशव बलिराम हेडगेवार किशोरावस्था में इसी मंदिर में आकर साधना करते थे और किशोर साथियों के साथ भारत की आजादी के उपााय…

मैच के दौरान प्रदर्शन करती चियरलीडर्स।

नई दिल्ली  में 27 मई,2016 को फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में गुजरात लायंस और हैदराबाद के बीच आईपीएल क्वालीफायर 2 में मैच के दौरान प्रदर्शन करती चियरलीडर्स। फोटोःसुरजीत यादव

संसद भवन के पास इधर-उधर दौड़ती हुई एक आवारा नील गाय।

नई दिल्ली में 26 मई, 2016 को एक आवारा नील गाय जिसे एशियाई मृग भी कहते हैं, संसद भवन के पास इधर-उधर दौड़ती हुई दिखाई दी। इसे एक जाल में पकड़कर एक विशेष पशु एम्बुलेंस में वाइल्डलाइफ संगठन के संरक्षण में ले जाया गया। नील गाय स्वास्थ्य जांच में स्वस्थ पाई…

नमक के पानी में स्नान करते हुए लोग।

गोवा में अरब सागर के बागा समुद्र तट पर  25 मई ,2016 को सैलानी नमक के पानी में स्नान करते हुए। लोगों का विश्वास है कि इस पानी में स्नान करने से अनेक प्रकार के रोगों में लाभ पहुंचता है।

कश्मीर के खेराबल गांव में 8 वीं शताब्दी के सूर्य मंदिर के खंडहर।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में खेराबल गांव में मार्तंड सूर्य मंदिर के खंडहर। कहा जाता है कि यह मंदिर 8 वीं शताब्दी में कारकोटा राजवंश के तीसरे शासक ललितादित्य मुक्तपीड द्वारा बनवाया गया था।

ताजमहल के फर्श पर इधर-उधर फैंक दिए गए डिस्पोजेबल जूते

आगरा में 21  मई, 2016 को ताजमहल में सैलानियों द्वारा ताजमहल के फर्श पर इधर-उधर फैंक दिए गए डिस्पोजेबल जूतों का एक दृश्य। फोटोः पवन शर्मा/आईएएनएस

चक्रवाती तूफान ‘रौनु’ की चेतावनी के बाद समुद्र तट पर दर्शकों की भीड़।

पुरी में 21 मई,2016 को उच्च चक्रवाती तूफान ‘रौनु’ की चेतावनी के बाद समुद्र में उठ रही लहरों  का नजारा देखने के लिए समुद्र तट पर दर्शकों की भीड़।

धान के खेतों में हाथियों का झुंड।

असम की राजधानीगुवाहाटी के बाहरी इलाके में  20 मई, 2016 को धान के खेतों में हाथियों का झुंड। असम के अनेक इलाकों में किसानों को शिकायत है कि अनेक बार हाथी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।

भारी वर्षा से वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को कठिनाई

हैदराबाद में 20 मई, 2016 को भारी वर्षा के कारण शहर के अनेक इलाकों में पानी जमा होगया। इसके कारण वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ा।

विजयन केरल के नये मुख्यमंत्री होंगे

तिरुवनंतपुरम, 20 मई । मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता पिनाराई विजयन केरल के नये मुख्यमंत्री होंगे। यह बात शुक्रवार को पार्टी सूत्रों ने कही। यह निर्णय यहां माकपा के राज्य सचिवालय की बैठक में लिया गया। बैठक में पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी भी मौजूद थे।–आईएएनएस  

सेना के पर्वतारोही टीम के सदस्य माउंट एवरेस्ट के रास्ते में आगे बढ़ते हुए

भारतीय सेना के पर्वतारोही टीम के सदस्य एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से के रास्ते में आगे बढ़ते हुए। टीम 19 मई, 2016 को माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गई। फोटोः आईएएनएस /डीआरडीओ