माउंट एवरेस्ट की ओर सेना की टीम।
भारतीय सेना की पर्वतारोही टीम एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से के लिए अपने रास्ते पर। टीम ने 19 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।
भारतीय सेना की पर्वतारोही टीम एवरेस्ट और माउंट ल्होत्से के लिए अपने रास्ते पर। टीम ने 19 मई 2016 को माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में सफलता प्राप्त की।
अभिनेत्री काजोल ने नई दिल्ली में 18 मई, 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
नई दिल्ली में 18 मई, 2016 को संत निरंकारी मिशन के बाबा हरदेव सिंह की शवयात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायियों और समर्थकों ने भाग लिया। बाबा का कनाडा में एक सड़क दुर्घटना में देहांत होगया था।
एथेंस, ग्रीस में आयोजित 10 वें अंतर्राष्ट्रीय टैटू कन्वेंशन के दौरान 15 मई, 2016 को एक युवती अपने शरीर पर बनाए गए टैटू का प्रदर्शन करती हुई। इस कन्वेंशन में लगभग 10 हजार टैटू प्रेमियों ने भाग लिया। इनका मानना है कि शरीर पर कलात्मक टैटू बनवाकर वे इस शानदार कला को…
असम के कामरूप जिले के हयग्रीव माधव मंदिर में17 मई, 2016 को मधाब पुखुर में ताजे पानी में कछुए। 2007 में किए गए एक सर्वे के अनुसार गुवाहाटी के आसपास के मंदिरों में अनेक प्रजातियों के कछुए अभी भी हैं। इन्हें संरक्षित रखने के लिए मंदिरों के सरोवर बहुत महत्वपूण…
जनता दल-युनाइटेड की विधायक और हत्या के कथित आरोपी रॉकी यादव की मां मनोरमा देवी ने 17 मई,2016 को गया सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पानी बिना जीना कैसा? कहीं से भी मिले, पानी तो पीना ही है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल भी पानी का संकट झेल रहा है। यह तस्वीर 16 मई, 2016 को आइएएनएस के फोटोग्राफर ने भोपाल में ली है जहां सड़क पर बह रहे नाले का पानी भी लोग रोजमर्रा की जिन्दगी के…
हिमाचल प्रदेश में पालमपुर के पास 16 मई, 2016 को एक जंगल में लगी आग का धुआँ ।
जयपुर के स्टेच्यू सर्किल से 16 मई, 2016 को काले बादलों का मनोहारी दृश्य। फोटो: रविशंकर व्यास
नई दिल्ली में 16 मई, 2016 का दिन काफी गर्म रहा। कई बच्चे गर्मी से बचने के लिए पानी वाली जगहों पर सैरसपाटा करते और तैरते दिखाई दिए।
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में क्षिप्रा के तट पर संध्या आरती का एक भव्य दृश्य।
उज्जैन में 15 मई, 2016 को सिंहस्थ के दौरान सिंहस्थ के सिक्के खरीदते श्रद्धालु। इसप्रकार के सिक्के यहां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
फ्रांस में 69 वें कान फिल्म महोत्सव में 14 मई, 2016 को फिल्म ‘बीएफजी’ की स्क्रीनिंग के अवसर पर रेड कार्पेट पर अभिनेत्री ऐश्वर्या राय। फोटो: सिन्हुआ/जिन यू/आईएएनएस
मुंबई में 14 मई, 2016 को अभिनेता सलमान खान और सुजुकी गिक्सर बाइक के प्रचार के दौरान स्टंट बाइकर अरास गिबिजा के साथ। सुपरस्टार सलमान खान ने यहां एक बाइक स्टंट कार्यक्रम में शिरकत की और मोटर साइकिल भी चलाई, जिससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हुए। सलमान सुजुकी गिक्सर डे कार्यक्रम…
इलाहाबाद की कोरांव तहसील का बेराइचा गांव, जहां 81 सदस्यों का भुरतिया परिवार एक ही छत के नीचे इसी घर में रहता है। परिवार के सबसे बुजुर्ग 99 साल के केदार भुरतिया हैं। यह तस्वीर समाचार एजेंसी आईएएनएस ने 14 मई 2016 को रिलीज की।
अनंतनाग से लगभग 26 किलोमीटर तथा श्रीनगर से 78 किलोमीटर दूर है। यह कश्मीर घाटी में प्रवेश के बाद पहला पर्यटन स्थल है। यह सुरम्य स्थान जवाहर सुरंग पार करने के बाद कश्मीर घाटी के प्रवेश बिंदु पर स्थित है।यह एक प्रमुख पर्यटक केन्द्र हैं और निरंतर बहने वाले झरनों के…
जयपुर में 13 मई, 2016 को सीरियल बम विस्फोट की आठवीं बरसी के अवसर पर बम धमाकों के शिकार पीड़ितों को श्रद्धांजलि देते हुए नगरवासी। फोटोः रविशंकर व्यास
पियेंगे, नहायेंगे, गर्मी को भगायेंगे! नई दिल्ली में 13 मई, 2016 को एक गर्म दिन पर एक मिट्टी के बरतन से पानी पीते और नहाते कबूतर।
आगरा में 13 मई, 2016 को एक गर्म दिन पर यमुना नदी के प्रदूषित पानी में ‘छपाक् छई’ खेलते हुए बच्चे। फोटोः पवन शर्मा
उज्जैन में 13 मई, 2016 को सिंहस्थ कुंभ मेले के दौरान क्षिप्रा में स्नान और अनुष्ठान करने के लिए आए हुए एक साधु भभूत लगा निर्वस्त्र खड़े रह कर साधना करते हुए।