गुवाहाटी में प्रोमो शो के दौरान रैंप पर माॅडल्स।
गुवाहाटी में 9 मई, 2016 को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फैशन वीक के दूसरे संस्करण के प्रोमो शो के दौरान रैंप पर माॅडल्स।
गुवाहाटी में 9 मई, 2016 को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फैशन वीक के दूसरे संस्करण के प्रोमो शो के दौरान रैंप पर माॅडल्स।
नई दिल्ली में मई 08, 2016 को गुरुदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में उनके चित्र पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित की।
मिजोरम में मनरेगा के तहत काम करने वाली युवा महिलाएं अपने साथ बच्चों को भी ले जाती हैं और काम के दौरान उनका खयाल भी रखती हैं। उत्तर-पूर्व में आईजोल के पास एक ग्रामीण सड़क निर्माण काम मे व्यस्त युवा मां अपने बच्चों के साथ। यह फोटो कुछ साल पहले खींची…
जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती 7 मई को नई दिल्ली में यमुना नदी की सफाई के लिए कचरा साफ करने वाली नाव “ट्रैश स्कीमर” को हरी झंडी दिखाते हुए।
अमृतसर में 7 मई, 2016 को दूसरे सिख गुरु गुरु अंगद देव की जयंती के अवसर पर स्वर्ण मंदिर को शानदार तरीके से श्रद्धापूर्वक सजाया गया।
रवींद्र भारती विश्वविद्यालय, कोलकाता के छात्रों ने 7 मई, 2016 को नोबेल पुरस्कार विजेता महाकवि रवींद्रनाथ टैगोर का 155 वां जन्म दिन उत्साह और श्रद्धा से मनाया। फोटो : कुंतल चक्रवर्ती/आईएएनएस
एक माँ और बेटी 7 मई, 2016 को पणजी में मातृ दिवस की पूर्व संध्या पर सूर्यास्त का आनंद लेते हुए।
कोलकाता में 7 मई, 2016 को गरियाहाट ट्राम डिपो में ट्राम के इतिहास को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने ट्राम पर पेंटिग्स बनाकर लापरवाही और राजनीति रोकने और अपनी विरासत तथा संस्कृति को आगे बढ़ाने की अपील की।
नई दिल्ली में मई 07, 2016 को आर्मी चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल दलबीर सिंह ने सैनिक रमेश चंद यादव के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
नई दिल्ली में मई 07, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में सिपाही धर्म राम (मरणोपरांत) को शौर्य चक्र प्रदान किया,जिसे उनकी पत्नी ने ग्रहण किया।
देहरादून के पास 6 मई, 2016 को सहस्त्रधारा में स्नान कर गर्मी को भगाने का प्रयास करते युवा पर्यटक। देहरादून बस स्टैंड से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है शानदार प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर जगह सहस्त्रधारा। सहस्त्रधारा सल्फर के पानी का झरना है। यहांपानी लगभग 9 मीटर की ऊंचाई…
बीकानेर में 6 मई, 2016 को भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक जुलूस में महिलाओं ने भी भाग लिया। हिन्दू मान्यता के अनुसार भगवान के दस अवतारों में से एक भगवान परशुराम भी हैं। इनका जन्म अक्षय तृतीया के दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि…
चीन की समाचार एजेंसी सिन्हुआ के फोटाग्राफर पुरबू झाक्सी ने दक्षिण पश्चिम चीन के तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र में 5 मई,2016 को नैम्ट्सो झील का यह फोटो लिया। इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि गर्म मौसम के कारण नैम्ट्सो झील में बर्फ ने पिघलना शुरू कर दिया है। –…
नगालैंड के मोकोकचुंग जिले के कंत्सुंग गांव में 5 मई, 2016 को 64 वें सेंसो मोआत्सु महोत्सव में भाग लेते हुए नागा आदिवासी।
रांची के बाहरी इलाके में 5 मई, 2016 को एक बुजुर्ग आदमी पानी की तलाश में सूखी हुई सुवर्णरेखा नदी से गुजरता हुआ। नदी पूरी तरह सूख गई और पपड़ियां निकल आईं।
भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय 5 मई 2016 को एयर विस्तारा का एक विमान पक्षी से टकरा जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित उतर गए। फोटोःआईएएनएस
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से 5 मई, 2016 को बनिहाल और बारामूला के बीच नई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
केदारनाथ की डोली ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग के ओंकारेश्वरमंदिर से 5 मई, 2016 को केदारनाथ मदिर के लिए प्रस्थान करती हुई।
मुंबई में 4 मई, 2016 को ‘सोसायटी पत्रिका’ के मई अंक के लोकार्पण के दौरान विख्यात गायिका आशा भोंसले।
बाल अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा 4 मई, 2016 को भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान।