सिंहस्थ के दौरान भोजन करते हुए साधुओं की टोली।
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में 29 अप्रैल, 2016 को भोजन करते हुए साधुओं की टोली।
सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में 29 अप्रैल, 2016 को भोजन करते हुए साधुओं की टोली।
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 28 अप्रैल, 2016 को चहचहाते हुए तोतों का समूह।
पश्चिम बंगाल के 24 परगना में 30 अप्रैल, 2016 को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के दौरान एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद एक बुजुर्ग महिला मतदाता अंगुली पर लगा निशान दिखाते हुए।
अगरतला के चिड़ियाघर में 30 अप्रैल, 2016 को तापमान बढ़ने के बाद गरमी से त्रस्त हाथियों ने चिंघाड़ना शुरू कर दिया। चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने परेशान हाथियों की आवाज सुनकर उन्हें स्नान कराना शुरू किया तब जाकर हाथी शांत हुए।
सूखे से ग्रस्त आंध्र प्रदेश में अटमाकूर गांव में अपनी तेज रफ्तार से बहता हुआ झरना। बांडी अटमाकूर गांव कुरनूल जिले में है। यह हैदराबाद से 284 किलोमीटर तथा कुरनूल से 84 किमीदूर है।
बैंकॉक (थाईलैंड) में 27 अप्रैल, 2016 को क्रोकोडाइल फार्म और चिड़ियाघर के बाहर एक शो के दौरान एक युवक मगरमच्छ के नुकीले दांतों के बीच अपना सिर रख कर साहसिक कारनामा दिखाता हुआ। फोटो: सिन्हुआ / राचेन सगेम्सक/आईएएनएस
अमृतसर में 27 अप्रैल, 2016 को सिख गुरु तेग बहादुर की जयंती के अवसर पर स्वर्ण मंदिर को रोशनी से सजाया गया। गुरु तेग बहादुर जी (बुधवार, 18 अप्रैल , 1621 – बुधवार, 24 नवंबर , 1675) सिख धर्म के दस गुरुओं में नौवें गुरु थे ।
दिल्ली डेयरडेविल्स के जेपी डुमिनी 27 अप्रैल, 2016 को नई दिल्ली में फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में दिल्ली डेयरडेविल्स और गुजरात लायंस के बीच आईपीएल मैच के दौरान एक विकेट के गिरने के बाद खुशी से उछलते हुए। फोटोःसुरजीत यादव
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 अप्रैल 2016 को दिल्ली चिड़ियाघर में एक हाथी को गर्मी से राहत देने के लिए स्नान कराता चिड़ियाघर का कर्मचारी।
हैदराबाद में 26 अप्रैल, 2016 को शानदार बारिश हुई। लोगों ने परेशान करने वाली गर्मी से राहत ली। बारिश का नजारा देखते हैदराबादी नागरिक।
बेंगलुरु में 26 अप्रैल, 2016 को बेंगलुरू मेट्रो के निर्माण कार्य का अंतिम चरण। मेट्रो की ईस्ट-वेस्ट काॅरीडोर लाइन का उद्घाटन 29 अप्रैल को किया जाएगा। इस लाइन पर 30 अप्रैल से सफर किया जासकेगा।
रांची के धुर्वा बांध का एक दृश्य। 26 अप्रैल 2016 को ली गई फोटो में बांध का पानी निरंतर सूखता जारहा है और अब वह एक पोखर का रूप लेरहा है। यह बांध अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण झारखंड के सबसे लोकप्रिय बांधों में से एक माना जाताहै। यह बांध…
जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 24 अप्रैल, 2016 को अभिनेता अमिताभ बच्चन। फोटो – रवि शंकर व्यास
श्रीनगर में 24 अप्रैल, 2016 को डल झील पर शिकारे की सवारी का आनंद लेते पर्यटक।
मैसूर में 21 अप्रैल, 2016 को मैसूर चिड़ियाघर में अपनी मां के साथ एक नवजात ज़ेबरा।
श्रीनगर में 23 अप्रैल, 2016 को मूसलधार बारिश के दौरान शालीमार बाग में एक पर्यटक।
उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला के दौरान 22 अप्रैल, 2016 को संन्यासियों की सबसे बड़ी मण्डली ने स्नान किया। फोटोः आईएएनएस
उज्जैन में सिंहस्थ के पावन अवसर पर 22 अप्रैल, 2016 को आयोजित शाही स्नान के पहले दिन लाखों साधु-सन्यासियों और श्रद्धालुओं ने क्षिप्रा नदी में स्नान कर पुण्य अर्जित किया।
उज्जैन में 21 अप्रैल, 2016 को सिंहस्थ के प्रथम शाही स्नान की पूर्व संध्या पर मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा प्रारंभ किये गये लाइट एंड साउंड शो में शिव-तांडव नृत्य का मनमोहक दृश्य।
शिमला में 21 अप्रैल, 2016 को पेटा के कार्यकर्ताओं ने हरियाली, जमीन और आसमान के रंगों वाली वेशभूषा पहन कर लोगों से शाकाहारी बनने का आग्रह किया। पेटा के कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे जिस पर लिखा था ‘धरती को बचाएं, शाकाहार अपनाएं’।