Category Archives: Slider

किंघाई झील में विचरण करता जल कौवों का समूह

उत्तर-पश्चिम चीन के किंघाई प्रांत की किंघाई झील में 15 अप्रैल, 2016 को विचरण करता जल कौवों का समूह।  किंघाई झील 4,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैली है और चीन की सबसे बड़ी खारे पानी की झील है। फोटो: सिन्हुआ /जिंग झी /आईएएनएस

बेंगलुरू में रामनवमी का पर्व

बेंगलुरू में 15 अप्रैल, 2016 को रामनवमी का पर्व अपने अपने तरीके से श्रद्धापूर्वक मनाया। कईयों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की तो कुछ ने राम- लक्ष्मण की वेशभूषा धारण कर शहर में चक्कर लगाये और लोगों में कौतुहल जगाया।

ट्रांसजेंडर व्यक्तियों

किन्नरों ने ‘ट्रांसजेण्डर डे’ को उत्सव की तरह मनाया।

कोलकाता में 15 अप्रैल, 2016 को किन्नरों ने ‘ट्रांसजेण्डर डे’ को उत्सव की तरह मनाया। देश के कुछ राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल सरकार ने भी किन्नरों के कल्याण के लिए एक बोर्ड बनाया है। माना जाता है कि बंगाल में किन्नरों की संख्या लगभग 6 लाख है।

नागपुर के राम मंदिर में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में 15 अप्रैलए 2016 को राम नवमी के पावन पर्व पर पोद्दारेश्वर राम मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए।

खाने की चीज को एक दूसरे से हथियाने की कोशिश करते हुए दो बाघ

उत्तर पूर्व चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत की राजधानी के एक साइबेरियाई बाघ पार्क में 14 अप्रैल 2016 को दो साइबेरियाई बाघ खाने की चीज को एक दूसरे से हथियाने की कोशिश करते हुए। फोटो: सिन्हुआ / वांग काई /आईएएनएस

जारी है ताजमहल परिसर में मरम्मत का काम

ड्यूक और कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और रानी केट मिडलटन की ताजमहल यात्रा के मद्देनजर  आगरा में ताजमहल परिसर में 14 अप्रैल, 2016 को  भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की देखरेख में मरम्मत का काम चल रहा है। फोटो: पवन शर्मा

बंगाली नव वर्ष पर आयोजित उत्सव में बच्चे।

कोलकाता में 13 अप्रैल, 2016 को बंगाली नव वर्ष पर आयोजित उत्सव में रंगबिरंगी वेशभूषा पहनकर भाग लेते बच्चे। फोटो: कुंतल चक्रवर्ती

एक श्रद्धालु लोहे की कीलों और दो फरसों पर नंगे बदन लेट कर शिव के दर्शन करने ले जाया जा रहा है।

अगरतला में 13 अप्रैल, 2016 को चरक पूजा समारोह के दौरान एक श्रद्धालु लोहे की कीलों से बने पाटे और उस पर रखे फरसों पर नंगे बदन लेट कर चार भक्तों की मदद से शिव मंदिर दर्शन के लिए जारहा है। इस दिन भगवान महादेव की पूजा-आराधना की जाती है। फोटोः आईएएनएस…

निहंग सिख गटका कौशल का प्रदर्शन करते हुए।

हैदराबाद में 13 अप्रैल, 2016 को निहंग सिख खालसा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक जुलूस के दौरान गटका कौशल का प्रदर्शन करते हुए।

गैंडे के बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हुई रानी केट मिडलटन ।

कैंब्रिज की रानी केट मिडलटन 13 अप्रैल, 2016 को असम में काजीरंगा के  पनबाड़ी रिजर्व वन में एक गैंडे के बच्चे को बोतल से दूध पिलाती हुई। रानी मिडलटन इन दिनों अपने पति के साथ भारत यात्रा पर हैं।

खेती के नए साल की शुरूआत के मौके पर एक गाय को स्नान कराते हुए बच्चे।

असम में 13 अप्रैल, 2016 को खेती के नए साल की शुरूआत के मौके पर  एक गाय को स्नान कराते हुए बच्चे।  राज्य में रोंगाली बिहु के अवसर पर गाय को स्नान कराकर कृषि कर्म शुरू किया  जाता है।

एक गिब्बन अपने बच्चे के साथ।

पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के यंताई चिड़ियाघर में 13 अप्रैल, 2016 को एक गिब्बन अपने बच्चे के साथ। बच्चे का जन्म 31 मार्च को हुआ था। गिब्बन चीन में राष्ट्रीय संरक्षित जानवर है। फोटो: सिन्हुआ / तांग के/ आईएएनएस

तरतीब से खड़ी की गई बसों का विहंगम दृश्य।

अजमेर में 13 अप्रैल, 2016 को कतारों में तरतीब से खड़ी की गई बसों का विहंगम दृश्य। ये वे बसें हैं जिनमें बैठकर देश के दूरदराज इलाकों से जायरीन ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के उर्स में भाग लेने के लिए अजमेर आए हैं।

पश्चिम बंगाल में शिव गाजन महोत्सव

कोलकाता में 12 अप्रैल, 2016 को श्रद्धालुओं ने शिव गाजन महोत्सव के दौरान अनेक प्रकार के अनुष्ठान कर समर्पण भाव व्यक्त किया। इस फोटो में एक महिला श्रद्धालु बारिश के बावजूद दण्डवत प्रणाम करती हुई। यह त्योहार पश्चिम बंगाल में एक सप्ताह तक मनाया जाता है। यह चरक पूजा के…

नागपुर में डॉ. अम्बेडकर की दीक्षाभूमि को रोशनी से सजाया गया।

नागपुर में 12 अप्रैल, 2016 को डॉ भीमराव अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में दीक्षाभूमि को रोशनी से सजाया गया।

अरुणाचल प्रदेश में एक सप्ताह से हो रही है भारी वर्षा

एक सप्ताह से होरही भारी वर्षा के बाद अरुणाचल प्रदेश में अंजॉ जिला के चांगलांग कस्बे में अचानक आई बाढ़  ने 12 अप्रैल, 2016 को तबाही मचादी।

प्रधानमंत्री के साथ हैदराबाद हाउस में प्रिंस विलियम और रानी केट मिडलटन।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद हाउस, नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को ड्यूक और कैम्ब्रिज प्रिंस विलियम और रानी केट मिडलटन को भोज दिया।

राष्ट्रपति ने विख्यात् शास्त्रीय गायिका डॉ गिरिजा देवी को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में  विख्यात् शास्त्रीय गायिका  डॉ गिरिजा देवी को पद्म विभूषण पुरस्कार प्रदान किया।

राष्ट्रपति ने उदित नारायण झा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।

नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में उदित नारायण झा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।