राष्ट्रपति ने प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सुश्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सुश्री प्रियंका चोपड़ा को पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किया।
नई दिल्ली में 12 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में सानिया मिर्जा को पद्म भूषण पुरस्कार प्रदान किया।
वास्को ड गामा ने यहां कप्पकाडाउ में 1498 में कदम रखा था। वास्कोडिगामा का स्मृति स्तंभ केरल में कोझिकोड के पास कप्पाड़ में है। मैं 1998 में दूरदर्शन के लिए भारत की जनजातियों पर एक सीरियल ‘लेसर नोन ट्राइब्स आॅफ इंडिया’ की शूटिंग के लिए केरल गया था। उन दिनों…
असम विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान कामरूप जिले के चकारदो गांव में 11 अप्रैल, 2016 को पहली बार मतदान करने के बाद एक युवती मतदान केंद्र पर स्याही का निशान दिखाती हुई।
उफ ये गर्मी़….! लैला की अंगुलियां और मजनूं की पसलियां तो बेचनी ही पड़ेंगी। इलाहाबाद में 11 अप्रैल, 2016 को चिलचिलाती धूप में एक सब्जी वाला सिर पर ककड़ी की एक टोकरी लेकर बाजार की ओर जाता हुआ।
टैक्सी ऑपरेटरों की हड़ताल के कारण 11 अप्रैल, 2016 को गोवा के डाबोलिम हवाई अड्डे पर हैरान-परेशान पर्यटक और स्थानीय यात्री।
मुंबई में 10 अप्रैल, 2016 को ब्रिटेन के प्रिंस विलियम अपनी पत्नी कैम्ब्रिज की रानी केट के साथ बाणगंगा तालाब गए और वहां अर्चना की। बाणगंगा एक प्राचीन तालाब है जो मुंबई के मालाबार हिल इलाके में वालकेश्वर मंदिर परिसर का हिस्सा है। ऐसा माना जाता है कि यह तालाब…
मिराज से 11 अप्रैल, 2016 को महाराष्ट्र में लातूर के लिए दस वैगनों में 50,000 लीटर पीने का पानी लेकर एक ट्रेन प्रभावित इलाके को भेजी गई।
अजमेर शरीफ में 10 अप्रैल, 2016 को ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर ‘‘चादर’’ चढ़ाने के लिए आया पाकिस्तानी जायरीनों का जत्था ।
सैयदना खुजैमा कुतबुद्दीन के 31 मार्च 2016 को कैलिफोर्निया, अमेरिका में निधन के बाद 10 अप्रैल, 2016 को ठाणे में जनाजा नमाज में भाग लेते अनुयायी।
लखनऊ में 10 अप्रैल, 2016 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन या मार्च पास्ट में भाग लिया। यह आयोजन मातृभूमि के संरक्षण, संगठन, शक्ति, अनुशासन और एकता का प्रतीक है।
श्रीनगर में डल झील के पूर्वी किनारे पर बना प्रसिद्ध निशात बाग और सामने डल झील का मनोरम दृश्य। यह फोटो 10 अप्रैल, 2016 को ली गई। यह बाग 1633 में नूरजहाँ के बड़े भाई आसिफ खान बनाया था। यह 19 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है।
मुंबई में 10 अप्रैल, 2016 को कैम्ब्रिज के ड्यूक राजकुमार विलियम और उनकी पत्नी और रानी केट मिडलटन क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और दिलीप वेंगसरकर के साथ।
त्रिपुरा प्रतिबंधित नेशनल लिबरेशन फ्रंट (एनएलएफटी) के नौ विद्रोहियों ने 10 अप्रैल, 2016 को उत्तरी त्रिपुरा के कंचनपुर में त्रिपुरा पुलिस के सामने अपने हथियारों के साथ समर्पण कर दिया।
अमृतसर के एक काॅलेज में 9 अप्रैल, 2016 को आयोजित फैशन शो में काॅलेज की एक छात्रा रेम्प पर नई वेशभूषा में।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर ने कोलकाता के ईडन गार्डन में 9 अप्रैल, 2016 को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।
उत्तर पूर्व चीन के जिलिन प्रांत के जिलिन में रेनमेन स्क्वायर के ऊपर उड़ती हुई एक तितली पतंग की यह फोटो 9 अप्रैल, 2016 को चीन की सिन्हुआ एजेंसी के लिए फोटोग्राफर झू वाचांग ने ली जिसे समाचार एजेंसी आईएएनएस ने भारत में रिलीज किया।
कलाकार जगजोत सिंह रुबाल ने अमृतसर में 9 अप्रैल, 2016 को ब्रिटेन के युवराज और उनकी पत्नी प्रिंस विलियम और केट मिडलटन की अमृतसर यात्रा के अवसर पर एक शानदार पेंटिग बनाई।
उत्तराखंड के मुख्य सचिव एन रविशंकर ने 9 अप्रैल, 2016 को केदारनाथ मंदिर का दौरा किया और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
जयपुर में 9 अप्रैल, 2016 को जयपुर राजघराने की परंपरा के अनुसार त्रिपोलिया गेट से पालकी में बिठाकर गणगौर की सवारी निकाली गई। इस सवारी यानी जुलूस में जयपुर के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। जुलूस का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग, महाराजा सवाई मानसिंह द्वितीय संग्रहालय ट्रस्ट और जयपुर नगर निगम…