Category Archives: Slider

प्रधानमंत्री ने ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चढ़ाने के लिए चादर भेजी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 अप्रैल, 2016 को नई दिल्ली में अल्पसंख्यक और संसदीय मामले राज्य मंत्री  मुख्तार अब्बास नकवी को अजमेर शरीफ में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर चादर चढ़ाने के लिए दी।

यात्री बस अचानक फिसलकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई

हिमाचल प्रदेश में पालमपुर के पास 9 अप्रैल, 2016 को एक यात्री बस अचानक फिसलकर सड़क के नीचे गड्ढे में गिरकर पलट गई। शाम तीन बजे तक यह पता नहीं चला कि कितने लोग हताहत हुए हैं।

जनरल दलबीर सिंह वाशिंगटन डीसी में जनरल मार्क मिले के साथ ।

भारतीय सेना के चीफ ऑफ स्टाफ, जनरल दलबीर सिंह 07 अप्रैल, 2016 को अमेरिकी सेना के स्टाफ (सीएसए) जनरलमार्क ए मिली के साथ वाशिंगटन डीसी में। थल सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह ने अपनी चार दिवसीय अमेरिकी यात्रा के दौरान 07 अप्रैल, 2016 को अमेरिकी थल सेना अध्यक्ष (सीएसए) जनरल…

गणगौर महोत्सव की पूर्व संध्या पर मेंहदी रचे हाथ दर्शाती युवती।

जयपुर में 8 अप्रैल, 2016 को गणगौर महोत्सव की पूर्व संध्या पर में मेंहदी रचे हाथ दर्शाती युवती। फोटोः रवि शंकर व्यास राजस्थान में गणगौर का परंपरागत त्यौहार होली के दूसरे दिन से ही शुरू होजाता है और 16 दिन तक मनाया जाता है।होलिकादहन के बाद उसकी राख से महादेव और पार्वती…

चेन्नई विश्वविद्यालय में माइकल जैक्सन की प्रतिमा।

चेन्नई विश्वविद्यालय में 7 अप्रैल, 2016 को नव स्थापित 12 फुट ऊंची अमेरिकी पॉप स्टार माइकल जैक्सन की प्रतिमा। अगस्त 29, 1958 को इण्डियाना काउंटी के ग्रे कस्बे में जन्मे अमेरिकी गायक, गीतकार, रिकार्ड निर्माता, नर्तक, और अभिनेता माइकल जैक्सन का देहांत 50 साल की उम्र में लास ऐंजलस में…

कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद बच्चों के साथ बातचीत करते प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 08 अप्रैल, 2016 को गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में पूजा के बाद बच्चों के साथ बातचीत की ।

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स में भाग लेने के लिए आते हुए जायरीन।

राजस्थान के अजमेर शरीफ की ओर  7 अप्रैल, 2016  को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के  उर्स में भाग लेने के लिए आते हुए जायरीन। फोटोः शौकत अहमद

बीकानेर के 18 फुट लंबी मूंछों वाले गिरिधर व्यास।

राजस्थान के बीकानेर में 18 फुट लंबी मूंछों वाले गिरिधर व्यास। व्यास वन विभाग में एक सरकारी कर्मचारी हैं। देश में लंबे समय तक मूंछें रखने  के लिए इनका नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड्स में दर्ज है। इन्होंने 1985 के बाद से अपनी मूंछों की देखभाल की और एक शानदार रिकार्ड…

बेमौसम की बारिश ने जम्मू-कश्मीर में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में एक बाग में 6 अप्रैल, 2016 को सेब के पेड़ । बे मौसम बारिश, ओलों और तूफान के कारण फसल को बहुत नुकसान पहुंचा।

कमला आडवाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जाते हुए केंद्रीय मंत्री।

नई दिल्ली में 6 अप्रैल, 2016 को वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की पत्नी कमला आडवाणी के  निधन के बाद उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जाते हुए केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू, अनंत कुमार, रविशंकर प्रसाद आदि।

टाटा मोटर्स की नई कॉम्पैक्ट हैचबैक टीआगो कार का लोकार्पण

टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक ग्वेंटर बुशक ने 6 अप्रैल, 2016 को मुंबई में नई कॉम्पैक्ट हैचबैक टीआगो कार का लोकार्पण किया। फोटोः आईएएनएस

सिंहस्थ-2016 की पहली पेशवाई में शामिल साधु-संत।

उज्जैन में 5 अप्रैल, 2016 को सिंहस्थ-2016 की  पहली पेशवाई में शामिल साधु-संत। विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित विक्रम -स्मृति -ग्रंथ के अनुसार मराठा शासक राणोजी शिंदे के समय उज्जैन में सिंहस्थ शुरू हुआ। राणोजी शिंदे की मृत्यु 1745 में हो गई थी। उन दिनों महाराष्ट्र से लेकर उज्जैन तक मराठाओं का…

हाॅलिवुड एक्टर जैकी चैन की मोम की प्रतिमा के साथ अभिनेता सोनू सूद।

जयपुर में 5 अप्रैल, 2016 को हाॅलिवुड एक्टर जैकी चैन की मोम की प्रतिमा के साथ अभिनेता सोनू सूद। जैकी चैन की प्रतिमा को राजस्थानी पगड़ी पहनाई गई है।फोटोः रवि शंकर व्यास

एक पेट्रोल पंप पर वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए इंतजार करते लोग।

बेंगलुरु में 5  अप्रैल, 2016 को पेट्रोल की कम आपूर्ति के कारण लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। एक पेट्रोल पंप पर अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाने के लिए बारी का इंतजार करते लोग।

शाह-ए-आलम की दरगाह पर उर्स के दौरान दीये चढ़ाते हुए जायरीन।

अहमदाबाद में 5 अप्रैल, 2016 को शाह-ए-आलम की दरगाह पर उर्स के दौरान दीये चढ़ाते हुए जायरीन। शाह आलम मुग़ल काल के दौरान प्रसिद्ध मौलवी थे। उनका इंतकाल सन् 1475 में हुआ था। कहते हैं वे सप्ताह में छः दिन इबादत में गुजारते थे और केवल एक दिन शुक्रवार को ही किसी…

बैंगलूरू मेले में ताजमहल की एक विशाल प्रतिकृति।

बैंगलूरू मेले में ताजमहल की एक विशाल प्रतिकृति।

बैंगलूरू में 5 मार्च, 2016 को हर साल की तरह इस बार भी  ‘ फेमिली फेयर’ का आयोजन किया गया।  इस मेले में खाने पीने की वस्तुओं के अलावा अनेक प्रकार के मनोरंजक कार्यक्रम होते हैं।  इस बार इस मेले के दौरान ताजमहल की एक विशाल प्रतिकृति बनाई गई जो…