Category Archives: Slider

प्रवासी पक्षी ‘फ्लेमिंगो’ के झुण्ड मुंबई में

प्रवासी पक्षी ‘फ्लेमिंगो’ के झुण्ड ने मुंबई के पास सेवड़ी  झील को इन दिनों अपना बसेरा बनाया है। सैंकड़ों पक्षी प्रेमी इन्हे देखने के लिए सेवड़ी आरहे हैं। इस पक्षी को प्यार से ‘पिंक ब्यूटी’ भी कहते हैं।फोटो: आईएएनएस राजहंस परिवार की सबसे व्यापक प्रजातियों में हैं फ्लेमिंगोज। प्राणी विज्ञान में…

एयर फोर्स स्टेशन, जामनगर में राष्ट्रपति

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी 4 मार्च, 2016 को एयर फोर्स स्टेशन, जामनगर, गुजरात में। साथ में हैं एयर चीफ ऑफ स्टाफ, एयर चीफ मार्शल अरूप राहा और अन्य अधिकारी।

शायर और पटकथा लेखक जावेद अख्तर

कवि, गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने नई दिल्ली में 3 मार्च, 2016 को ‘वो जमाना, करे दीवाना’ के बारे में एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी। फोटोःअमलान पालीवाल

गोवा के मंदिर में कच्चे केले के गुच्छों से की गई सजावट

कलंगुटे, गोवा   में 1 मार्च, 2016 को बब्रेश्वर मंदिर की छत  पर “घदांची जात्रा” के अवसर कच्चे केले के गुच्छों से की गई सजावट का एक दृश्य ।

रुद्र मृत्युंजय महायज्ञ की पूर्व संध्या पर ‘कलश शोभा यात्रा

जयपुर में 2 मार्च,  2016 को  रुद्र मृत्युंजय  महायज्ञ की पूर्व संध्या पर ‘कलश शोभा यात्रा‘ में भाग लेते श्रद्धालु। फोटोः रविशंकर व्यास /आईएएनएस

ट्यूलिप गार्डन, श्रीनगर

एक बागवान श्रीनगर में 1 मार्च, 2016 को इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन में फूलों के रखरखाव में व्यस्त। इस मौसम में इस गार्डन की शोभा देखते ही बनती हैं।

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा 29 फ़रवरी 2016 को हैदराबाद में अपनी बहन अनम मिर्जा और डिजाइनर तान्या राव की  ‘लेबल बाजार’ पार्क हयात में प्रदर्शनी  के शुभारंभ के दौरान।

अभिनेत्री अमीषा पटेल इलाहाबाद में त्रिवेणी महोत्सव के दौरान

अभिनेत्री अमीषा पटेल 29 फ़रवरी,  2016 को इलाहाबाद में त्रिवेणी महोत्सव के दौरान अपने सहयोगी कलाकारों के साथ  मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई।

‘द ग्रेट खली’ के नाम से लोकप्रिय पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दलीप सिंह राणा

‘द ग्रेट खली’ के नाम से लोकप्रिय पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई पहलवान दलीप सिंह राणा 28 फरवरी, 2016 को देहरादून में एक कुश्ती मैच जीतने के बाद जश्न मनाते हुए।

जलकाग या कोरमोरेंट

असम के नगांव में 29 फ़रवरी , 2016 को एक पेड़ पर एक जलकाग या जलकौवा जिसे अंग्रेजी में कोरमोरेंट  कहते हैं, विश्राम कर रहा है।

मार्गरेट सिक्सेल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

लॉस एंजिल्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में फरवरी 28, 2016 को डॉल्बी थियेटर में 88 वें अकादमी पुरस्कार के दौरान सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए पुरस्कार जीतने के बाद मार्गरेट सिक्सेल (फिल्म -मैड मैक्स : फ्यूरी रोड)  के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री  प्रियंका चोपड़ा।( सिन्हुआ / यांग लेई / आईएएनएस)

शत्रुघ्न सिन्हा ताज साहित्य महोत्सव के दौरान आगरा में

ताज साहित्य महोत्सव के दौरान आगरा में 28 फरवरी, 2016 को अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने भाग लिया।फोटोः पवन शर्मा

कश्मीर के बागीचों में 27 फरवरी 2016 को बादाम से लदे लहलहाते  पेड़।

कश्मीरी बादाम स्वाद की अपनी श्रेष्ठता के लिए जाना जाता है। कश्मीर में वसंत के मौसम में बादाम के पेड़ों पर शानदार फल आते हैं। यह एक बेहद पौष्टिक मेवा है। ऐसा समझा जाता है कि  लगभग 19000 हेक्टेयर क्षेत्र  में बादाम की खेती की जाती है और लगभग 10…

‘स्वच्छ भारत’ अभियान के समर्थन के लिए दीवार पर पेंटिग्स

मुंबई में 27 फरवरी 2016 को ‘स्वच्छ भारत’ अभियान के समर्थन के लिए दीवार पर पेंटिग्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें अनेक कलाकारों ने भाग लिया।

जैश-ए-मोहम्मद का आत्मघाती बोम्बर गिरफ्तार

पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती बोम्बर को जम्मू-कश्मीर में 25 फरवरी, 2016 को सुरक्षाबलों ने बारामूला जिले से गिरफ्तार किया। सत्रह साल के इस आत्मघाती हमलावर का नाम मोहम्मद सादिक गुज्जर है और यह पाकिस्तान का रहने वाला है।