मेघालय के शिलांग में कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार से केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI अधिकारियों की एक टीम पूछताछ कर रही है ।
राजीव कुमार से #SaradhaScam के संबंध में एसपी जगरूप सिन्हा, पीके कल्याण (एसपी) और टी बर्धन (डीएसपी), एसपी पार्थ मुखर्जी सहित अधिकारियों की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
राजीव कुमार, कोलकाता के पुलिस आयुक्त से शनिवार को भी पूछताछ की गई थी जो आठ घंटे से अधिक समय तक चली थी।
जानकार सूत्रों के अनुसार घोटाले के एक अन्य आरोपी पूर्व राज्यसभा सांसद और तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष भी सीबीआई कार्यालय में पूछताछ के लिए उपस्थित हुए हैं।
ऐसा समझा जाता है कि दोनों से एक ही कमरे में एक दूसरे के सामने यह पूछताछ हो रही है।
टीवी फोटो : शिलांग में राजीव कुमार सीबीआई कार्यालय में जाते हुए
याद रहे कि कोलकाता पुलिस आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल ने ही कुणाल घोष को गिरफ्तार किया था।
बाद में घोष को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
राजीव कुमार से पूछताछ पूरे दिन चलेगी।
आकाशवाणी के अनुसार सीबीआई द्वारा 22 पृष्ठ की प्रश्नावली तैयार की गई है जिसे चरणबद्ध तरीके से तैयार किया गया है।
Share this:
- Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
- Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
- Share on X (Opens in new window) X
- Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
- Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
- Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
- Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
- Email a link to a friend (Opens in new window) Email
- Print (Opens in new window) Print



