Bipin Rawat

देश में बड़ी संख्या में हथियार प्रणाली को अपग्रेड करने की जरूरत

सेना प्रमुख जनरल बिपीन रावत ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में हथियार प्रणाली को अपग्रेड करने की जरूरत है।

उन्होने जोर देकर कहा कि देश में हथियार प्रणाली विनिर्माण क्षमता को बढ़ाने का समय आ गया है।

नई दिल्ली में सोमवार को एक कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जनरल रावत ने कहा कि भारत हथियार प्रणालियों और उपकरणों का सबसे बड़ा आयातक रहा है।

जनरल रावत ने कहा कि रक्षा बल परिवर्तन के चरण में है और बड़ी संख्या में हथियार प्रणाली को अपग्रेड करने की जरूरत है।

File photo

सेना प्रमुख ने कहा कि भारत वर्तमान में ब्राजील और चिली जैसे पश्चिमी किनारे और वियतनाम जैसे पूर्वी किनारे पर व्यापक सहयोग में संलग्न है। इन देशों ने भारत के साथ प्रौद्योगिकी साझा करने में गहरी रूचि दिखाई है।

उन्होंने कहा कि हमें रक्षा गलियारे के बारे में घोषणा करने पर गर्व है जो जल्द ही आकार लेना शुरू कर देगा।

जनरल रावत ने कहा कि आधुनिक तकनीक को हथियार प्रणाली और उपकरणों के साथ एकीकृत किया जा रहा है ताकि सशस्त्र बलों को भविष्य के लिए और अधिक सक्षम बनाया जा सके।