नई दिल्ली, 14 मई । राष्ट्रपति द्रौपदीमुर्मू ने डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया।
डॉ. कुमार केरल कैडर के 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। इससे पहले वे अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के पद पर कार्यरत थे।
अजय कुमार (जन्म 2 अक्टूबर 1962) IIT कानपुर और मिनेसोटा विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।
Follow @JansamacharNews




