Drugs smuggled from Myanmar seized

म्यांमार से तस्करी से लाए गए नशीले पदार्थ जब्त

नई दिल्ली, 01 जून – राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने नशीली दवाओं आइजोल-चंफई राजमार्ग (एनएच-6) पर सेलिंग, मिजोरम में एक महिंद्रा एक्सयूवी-500 से 9.72 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की गोलियां जब्त की। जब्त की गई गोलियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय अवैध दवा बाजार में 9.72 करोड़ रुपये आंकी गई है।

डीआरआई के अधिकारियों को 10 पैकेट मिले जिनमें तस्करी की गई दवा थी। इनको पीछे की सीट पर एक कोटर में चालाकी से छिपाया गया था। बरामद माल और वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थ को भारत-म्यांमार सीमा के ज़ोखावथर सेक्टर से म्यांमार से मिजोरम में तस्करी कर लाया गया था।

जनवरी 2025 से अब तक डीआरआई ने मिजोरम में 72 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथामफेटामाइन और हेरोइन जब्त की है और सात लोगों को गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस अधिनियम में अपराधियों के लिए 10 साल तक के कठोर कारावास सहित कठोर सजा का प्रावधान है।