भोपाल, 27 मई। “एक पेड़ माँ के नाम” भारत सरकार का जन एवं सामुदायिक सहयोग से चलाया जा रहा राष्ट्रव्यापी अभियान है। इस अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कर किया।
प्रमुख सचिव पर्यावरण नवनीत मोहन कोठारी ने बताया कि इस वर्ष यह अभियान पूरे उत्साह एवं व्यापक रूप से 5 जून से 30 सितम्बर तक पूरे प्रदेश में मनाया जाना है। इस संबंध में जिला कलेक्टरों को अपने जिले में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
Follow @JansamacharNews



