नई दिल्ली, 27 मई : चुनाव आयोग ने तमिलनाडु की छह और असम की दो सीटों सहित आठ राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है।
आयोग के अनुसार, 2 जून को अधिसूचना जारी की जाएगी और 19 जून को मतदान होगा। मतगणना उसी दिन होगी।
राज्यसभा के आठ सदस्यों का कार्यकाल इस साल जून और जुलाई के बीच समाप्त होने वाला है, इसलिए द्विवार्षिक चुनाव होंगे।
तमिलनाडु के छह राज्यसभा सांसद डॉ. अंबुमणि रामदास, एम. षणमुगम, एन. चंद्रशेखरन, एम. मोहम्मद अब्दुल्ला, पी. विल्सन और वाइको इस साल 24 जुलाई को सेवानिवृत्त होंगे। असम की दो सीटें जून महीने की 14 तारीख को मिशन रंजन दास और बीरेंद्र प्रसाद बैश्य के सेवानिवृत्त होने से खाली हो जाएंगी।
Follow @JansamacharNews



